Monday, June 10, 2019

☞   ✔️ Best quotes


1*.लफ्ज मिलते नहीं जज्बात क्या लिखूं,,,,,,*
*दर्द ही दर्द है अल्फाज क्या लिखूं..!!*
*गैरों के दामन में दे दी खुशियां,,,,,,*
*अपनी तकदिर क्या लिखूं..!!*
*चलते रहे वफा के राहों में,,,,,,*
*किसी को बेवफा क्या लिखूं..!!*
*मंजिलो को पाना मुक्कदर में नहीं,,,,,,,*
*कदमों के निशां क्या लिखूं..!!*
*उनकी मुस्कान के लिए सजदे गुजर जाऊँ,,,,,,*
*अब उनकी दिल्लगी क्या लिखूं..!!*

2.चुपचाप गुज़ार देगें तेरे बिना भी ये ज़िन्दगी,
लोगो को सिखा देगें मोहब्बत ऐसे भी होती है।

3. दश्त में प्यास बुझाते हुए मर जाते हैं ,
हम परिंदे कहीं जाते हुए मर जाते हैं ..
घर पहुँचता है कोई और हमारे जैसा ,
हम तेरे शहर से जाते हुए मर जाते हैं ..
उनके भी क़त्ल का इल्ज़ाम हमारे सर है ,
जो हमें ज़हर पिलाते हुए मर जाते हैं ..
हम हैं , सूखे हुए तालाब पे बैठे हुए हंस ,
जो ताल्लुक़ को निभाते हुए मर जाते हैं ..
ये मुहब्बत की कहानी नहीं मरती लेकिन ,
लोग क़िरदार निभाते हुए मर जाते हैं ...

4.तू वजह सी है जीने की 
तो हवाओं का रास्ता क्या है !
दर्द तुझसे और इलाज भी है तू
फिर दवाओं का वास्ता क्या है!!

5. मुहब्बत थी तो, चाँद अच्छा था,
उतर गई तो , दाग दिखने लगे!

6.मैं अपनी इबादत खुद ही कर लूँ तो क्या बुरा है..?
 किसी फकीर से सुना था मुझमें भी खुदा रहता है।

7.यूँ बार बार निहारती हो आईना...
ख़ूबसूरती पे गुमान है या शक !
!


Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले