Thursday, June 27, 2019

☞   ✔️ डेली कर्रेंट अफेयर्स 27 जून 2019

मॉरिटानिया राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद ओ गजौनयी ने जीत हासिल की

उत्तर-पश्चिमी अफ़्रीकी देश माॅरिटानिया में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद ओ गजौनयी ने जीत हासिल की है. गजौनयी माॅरिटानिया के पूर्व रक्षा मंत्री हैं. उन्हें इस चुनाव में कुल 52.01 प्रतिशत वोट मिले. राष्ट्रपति ओ अब्देल अजीज के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह चुनाव हुआ था. इस चुनाव को फ्रांस से वर्ष 1960 आजादी मिलने के बाद से पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता के हस्तांतरण के रूप में देखा जा रहा है.
मॉरिटानिया: एक दृष्टि
मॉरिटानिया (Mauritania) अफ्रीका का उत्तर-पश्चिमी देश है. यह पहले फ़्रांसीसी उपनिवेश था. मॉरीतानिया का लगभग 90% क्षेत्रफल सहारा रेगिस्तान का भाग है. मॉरीतानिया की राजधानी नुआकशोत (Nouakchott) है. मॉरिटानिया को गुलामी के खिलाफ लड़ाई करने वाला विश्व का अंतिम देश माना जाता है.


चीन में 22वां शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का समापन

22वां शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 15 से 24 जून को शांगहाई ग्रैंड थियेटर में हुआ. इस समारोह में वर्तमान विश्व के 112 देशों और क्षेत्रों के 3964 फिल्मों को शामिल किया गया था. शांगहाई के 47 फिल्म थियेटरों में 500 से अधिक देसी विदेशी फिल्में दिखाई गयी.
22वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में ईरानी फिल्म ‘कैसल ऑफ ड्रीम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया. साथ ही इस फिल्म के अभिनेता हामेद साबेरी बेहदाद और चीनी फिल्म ‘वापसी’ के अभिनेता छांग फंग को एक साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. उधर फिल्म ‘इनहाले-एक्सहाले’ की जॉर्जियाई अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला.

वेयिल मरंगल पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म

वेयिल मरंगल (ट्रीज़ अंडर द सन) इस फिल्म समारोह में ‘उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी. इस फिल्म का निर्देशन बिजुकुमार दामोदरन ने किया है.
फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘हिचकी’ काफी सराही गई. इसमें रानी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित महिला का किरदार निभाया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के निर्देशक हैं.


भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने 24 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. आचार्य 23 जनवरी 2017 को RBI के डिप्टी गवर्नर बने थे. डिप्टी गवर्नर के पद पर 3 साल का कार्यकाल जनवरी 2020 में पूरा होना था. वे अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में टीचिंग से जुड़ेंगे.
आचार्य के इस्तीफे के बाद रिजर्व बैंक में तीन डिप्टी गवर्नर- एनएस विश्वनाथन, बीपी कानूनगो और एमके जैन बचे हैं. विश्वनाथन का कार्यकाल जुलाई 2019 में पूरा हो रहा है.

इम्फाल युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शांति संग्रहालय की स्थापना की गई

इम्फाल युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘इम्फाल शांति संग्रहालय’ (Imphal Peace Museum- IPM) की स्थापना की गई है. इस संग्रहालय की स्थापना इम्फाल के रेड हिल की तलहटी में की गई है. रेड हिल उन स्थानों में से माना जाता है, जहाँ से भारत में जापानी आक्रमण के अंत की शुरुआत हुई थी. इसकी स्थापना मणिपुर सरकार द्वारा जापान के ‘द निप्पो फाउंडेशन’ के सहयोग से की गई है. वर्ष 1994 में इम्फाल युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जापानी युद्ध स्मारक (Japanese War Memorial) बनाया गया था.
इम्फाल युद्ध (Battle of Imphal): एक दृष्टि
इम्फाल युद्ध जापान और ब्रिटिश भारत के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था. सुभाष चंद्र बोस की ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के साथ लगभग 70,000 जापानी सैनिक मार्च से जून 1944 तक इस युद्ध में शहीद हुए थे. इस दौरान आखिरी लड़ाई रेड हिल पर लड़ी गई थी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

अनुपम खेर की आत्मकथा लेसंस लाइफ टाउट मी अननोइंग्ली: अनुपम खेर की आत्मकथा लेसंस लाइफ टाउट मी अननोइंग्ली (Lessons Life Taught Me Unknowingly) 5 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. पेंगविन रेंडम हाउस पब्लिकेशन इस किताब को लॉन्च करेगा. इससे पहले अनुपम खेर की किताब द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू भी लिख चुके हैं जो बेस्ट सेलर रही थी.

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले