Sunday, June 30, 2019

☞   ✔️ 30/06/2019 UP में 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया गया


हाल ही में, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछड़ी जातियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों (OBC) को अनुसूचित जातियों (SC) की सूची में शामिल कर दिया है। इन जातियों को अनुसूचित जातियों की लिस्ट में शामिल करने के पीछे योगी सरकार का कहना है कि ये जातियां सामाजिक और आर्थिक रूप से ज्यादा पिछड़ी हुई हैं। अब इन 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके लिए जिला अधिकारियों को इन 17 जातियों के परिवारों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया गया है।

जिन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया गया है इस प्रकार है....

1. निषाद 
2. बिंद 
3. मल्लाह 
4. केवट 
5. कश्यप 
6. भर 
7. धीवर 
8. बाथम 
9. मछुआरा 
10. प्रजापति 
11. राजभर 
12. कहार 
13. कुम्हार 
14. धीमर 
15. मांझी 
16. तुरहा 
17. गौड़

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले