Wednesday, June 19, 2019

☞   ✔️19/06/2019 Current Affairs

फेसबुक ने लॉन्च किया ‘लिब्रा’ क्रिप्टोकरेंसी, जानिए इससे जुड़ी तमाम बातें


फेसबुक लिब्रा को अगले साल (2020) लॉन्च करेगी. इसे नई ग्लोबल करेंसी करार दिया गया है. लिब्रा को लगभग 25 पार्टनर्स का समर्थन है.
फेसबुक ने 18 जून 2019 को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दिया कि वह अपनी क्रिप्टोकरंसी ला रही है, जिसका नाम लिब्रा (Libra) होगा. इस कदम के पीछे कंपनी का मुख्य उद्देश्य एक लो कॉस्ट ग्लोबल पेमेंट सिस्टम बनाना है, जो स्मार्ट डिवाइसेज के जरिए उपलब्ध हो सके. इस क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कंपनी के विश्व भर में मौजूद दो सौ करोड़ यूजर्स कर सकेंगे.
फेसबुक लिब्रा को अगले साल (2020) लॉन्च करेगी. इसे नई ग्लोबल करेंसी करार दिया गया है. लिब्रा को लगभग 25 पार्टनर्स का समर्थन है. इस पार्टनर्स में नॉन प्रॉफिटेबल कंपनियां, फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म और ऑनलाइन कॉमर्स कंपनियां शामिल हैं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें वीजा, मास्टरकार्ड, पेपाल और उबर जैसी कंपनियां शामिल हैं. ये कंपनियां वेंचर कैपिटलिस्ट्स और दूरसंचार कंपनियों के साथ मिलकर इस क्रिप्टोकरंसी हेतु एक-एक करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी.
'लिब्रा' ही नाम क्यों?
फेसबुक को लिब्रा से उम्मीद है कि न सिर्फ वो वैश्विक स्तर पर अपने ग्राहकों और बिजनेस को पावर कर सकेगी, बल्कि उन लोगों को भी वित्तीय सेवाओं से जोड़ सकेगी, जो अभी तक किसी बैंकिंग सेवा से नहीं जुड़े हैं. फेसबुक की इस प्रोजेक्ट की देख - रेख करने वाले डेविड मार्कस ने कहा कि लिब्रा नाम रोमन वेट मेजरमेंट से आया है, जो कि ज्योतिषि भाषा में न्याय को दर्शाता है. लिब्रा का फ्रेंच भाषा में मतलब आजादी भी होता है. डेविड मार्कस ने कहा की आजादी, न्याय और पूंजी, हम बस यही करने का प्रयास कर रहे हैं.
लिब्रा एसोसिएशन का गठन
फेसबुक को भरोसा है कि वो लिब्रा से लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद करीब 100 करोड़ डॉलर की कमाई कर लेगी. कंपनी के अनुसार, इससे वो लोग भी व्यापार कर सकेंगे जिनका बैंक खाता नहीं है या फिर वो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं. फेसबुक ने कहा है कि लिब्रा की वैल्यू यूएस डॉलर, यूरो या फिर अन्य करेंसियों के समकक्ष होगी. इसके लिए एक लिब्रा एसोसिएशन का गठन किया जाएगा. इसका मुख्यालय जिनेवा में होगा. यह एसोसिएशन स्विस कानून के दायरे में काम करेगा. यही संगठन नई करेंसी के मूल्य के आधार पर विश्व में चलने वाली वास्तविक मुद्राओं का भंडार रखेगा, ताकि लिब्रा के मूल्य में एक निश्चितता बनी रहे.
फेसबुक कैलिब्रा डिजिटल वॉलेट भी करेगा लॉन्च
फेसबुक कैलिब्रा डिजिटल वॉलेट भी लॉन्च करेगा. कैलिब्रा एक तरह का डिजिटल वॉलेट होगा जहां से ग्राहक लिब्रा को खरीद-बेच सकेंगे. कैलिब्रा को फेसबुक के मैसेंजर और व्हाट्सऐप के जरिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा. फेसबुक को इसके पीछे जुड़ने का कारण इन दोनों प्लेटफाॅर्म्स पर करोड़ों यूजर्स की संख्या है. लिब्रा को लेकर अमेरिका कैलिफोर्निया की कंपनी मेन्लो पार्क को काफी उत्साह है.
लिब्रा क्रिप्टोकरेंसी के लॉन्च होने के बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन से कैलिब्रा वॉलेट के जरिए पैसे भेज पाएंगे. फेसबुक का कहना है कि यह एक मैसेज भेजने जितना ही आसान होगा. यूजर्स इसके जरिए बिल पेमेंट भी कर सकेंगे.

ICC World Cup 2019: इयोन मोर्गन ने रचा इतिहास, जड़े 17 छक्के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 24वां मैच 18 जून 2019 को अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 150 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने छक्कों का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इयोन मोर्गन वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के विरुद्ध अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इयोन मोर्गन से पहले क्रिस गेल ने विश्व कप 2015 में एक मैच में 16 छक्के लगाए थे. क्रिस गेल के अतिरिक्त रोहित शर्मा भी एक मैच में 16 छक्के जड़ चुके हैं. इयोन मोर्गन द्वारा खेली गई शानदार पारी अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अफगानी कप्तान गुलबदीन नईब की गेंद पर अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हालांकि, इसके अगले ही गेंद पर वे एक और छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए. इयोन मोर्गन इस विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इयोन मोर्गन ने 57 गेंदों में शतक बना दिया. इसमें 3 चौके और 11 छक्के शामिल थे. इयोन मोर्गन ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 4 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 148 रन बनाए. वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी का नाम इयोन मोर्गन 17 छक्के रोहित शर्मा 16 छक्के एबी डिविलियर्स 16 छक्के क्रिस गेल 16 छक्के शेन वॉटसन 15 छक्के राशिद खान किसी एक वनडे में ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज राशिद खान विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. राशिद खान इस मैच में बेतहाशा रन दिये, जिसमें सबसे ज्यादा छक्के खाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. राशिद खान ने 9 ओवर में 110 रन दिए. उन्होंने न्यूजीलैंड के माइकल स्नेडन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 1983 वर्ल्ड कप में अपने 12 ओवर में 105 रन दिए थे. राशिद खान विश्व के पहले ऐसे स्पिनर हैं जिसने वनडे मैच में 100 से ज्यादा रन दिए हैं.

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 19 जून 2019

•    जापान के उत्तर-पश्चिमी तट के निकट जिस द्वीप पर आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के बाद देश के यामागाटा, निगाटा और इशीकावा प्रांत के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है- होंशू द्वीप •    फेसबुक ने दुनियाभर के अपने यूज़र्स के लिए जिस नाम से डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की घोषणा की- लिब्रा •    वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को लगातार दूसरी बार घटाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-6.6 प्रतिशत •    जिस देश के ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ी से 6,000 रन और 250 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं- बांग्लादेश •    हाल ही में जिस देश की पर्यटन परिषद् ने अगले तीन महीने (वर्ष के पीक समय) के लिये सभी पर्यटकों का मंदिरों में प्रवेश बंद कर दिया है- भूटान •    विश्व बैंक ने हाल ही में जिस देश को कर सुधारों के लिए 6,400 करोड़ रुपये का ऋण दिया है- पाकिस्तान •    भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में निजी क्षेत्र के जिस बैंक पर 1 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है- एचडीएफसी बैंक •    जिस राज्य सरकार ने अब संस्कृत में भी प्रेस रिलीज़ जारी करने की घोषणा की- उत्तर प्रदेश •    अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए विश्व कप मैच में इंग्लैंड के कप्तान ऑइन मॉर्गन ने जितने छक्के जड़कर एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया-17 •    साल 2005 में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर में हुए आतंकी हमले में प्रयागराज (यूपी) की विशेष अदालत ने जितने दोषियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई और एक आरोपी को रिहा कर दिया है- चार

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले