सामंत गोयल के बारे में :-
# सामंत गोयल रॉ के चीफ के तौर पर नियुक्तस होने से पहले दूसरे देशों से जुड़ी इंटेलीजेंस से जुड़ी एजेंसी के संचालन को संभाल रहे थे।
# उनकी गिनती पर्दे के पीछे रणनीति बनाने वाले अधिकारियों में की जाती है। उन्होंने अपनी सेवा के शुरुआती 17 साल पंजाब पुलिस में काम किया।
# सामंत गोयल का जन्म 13 जून 1960 को हुआ था। गोयल का भर्ती 24 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हो गया था।
# उन्होंने अपने अपने कैरियर की शुरुआत होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में एएसपी के रुप में की।
# वे साल 2001 में केंद्र सरकार में आने के बाद लगातार आईबी और रॉ से जुड़े काम देख रहे हैं।
# सामंत गोयल को साल 1995 और साल 2000 में सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस मेडल भी मिल चुका है। उन्होंने कॉमर्स और कानून में पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।







