Sunday, June 23, 2019

☞   ✔️ 23 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. उपभोक्ताओं, डीलरों को कर्ज दिलाने के लिए मारुति सुजुकी ने किस बैंक से समझोता किया है?
क. यस बैंक
ख. केनरा बैंक
ग. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
घ. स्विस बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. बैंक ऑफ़ बड़ौदा – मारुति सुजुकी ने हाल ही में उपभोक्ताओं, डीलरों को कर्ज दिलाने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा से समझोता किया है. कंपनी ने कहा है की डीलरों को बैंक ऑफ बड़ौदा के श्रृंखला वित्तपोषण के मौजूदा कार्यक्रम के तहत कर्ज दिया जाएगा.

प्रश्‍न 2. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार के वित्तीय लेनदेन से संबंधित फैसलों पर रोक लगा दी है?
क. दिल्ली सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. बिहार सरकार
घ. पुडुचेरी सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पुडुचेरी सरकार – सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पुडुचेरी सरकार के वित्तीय लेनदेन से संबंधित फैसलों पर रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की अवकाश पीठ ने यह फैसला सुनाया है.

प्रश्‍न 3. भारत के किस राज्य के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को दोषी क़रार देते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. दिल्ली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गुजरात – गुजरात के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को दोषी क़रार देते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है. उन्हें और पुलिस ऑफिसर प्रवीण सिंह झाला को 30 वर्ष पहले हिरासत में हुई एक मौत के मामले में दोषी क़रार दिया गया है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किस राज्य सरकार ने आपदा से फसल की बर्बादी पर किसानों को 5,000 रुपये न्यूनतम मुआवज़ा देने का फैसला किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. मध्य प्रदेश सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मध्य प्रदेश सरकार – मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में मध्य प्रदेश में आपदा से फसल की बर्बादी पर किसानों को 5,000 रुपये न्यूनतम मुआवज़ा देने का फैसला किया है. साथ ही राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है की सरकार किसानों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए जल्द ही कोई प्रशासनिक कदम उठाए.



प्रश्‍न 5. किस देश की सरकार ने क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर हुए हमलों के बाद हथियारों पर लगाम लगाते हुए बंदूक वापस खरीदने की योजना शुरू कर दी है?
क. न्यूज़ीलैंड सरकार
ख. भारत सरकार
ग. अमेरिकी सरकार
घ. चीनी सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. न्यूज़ीलैंड सरकार – न्यूज़ीलैंड सरकार ने हाल ही में क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर हुए हमलों के बाद हथियारों पर लगाम लगाते हुए देश में बंदूक वापस खरीदने की योजना शुरू कर दी है. सरकार ने हथियार जमा कराने के लिए 6 महीने का समय दिया है.

प्रश्‍न 6. ब्रिटिश हेराल्ड के द्वारा जारी सूची में भारत के किस व्यक्ति को विश्व का सबसे ताकतवर व्यक्ति चुना गया है?
क. मुकेश अम्बानी
ख. सुंदर पिचाई
ग. नरेंद्र मोदी
घ. सुनील शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नरेंद्र मोदी – ब्रिटिश हेराल्ड के द्वारा जारी सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कों हाल ही में विश्व का सबसे ताकतवर व्यक्ति चुना गया है. इस सूची में मोदी ने व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग को पीछे छोड़ दिया है.

प्रश्‍न 7. 35वीं एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में पंकज आडवाणी ने किस खिलाडी को हराकर क्यू स्पोर्ट्स में करियर ग्रैंड स्लैम जीता है?
क. रोजर फेडरर
ख. थनावत तिरापोंगपाईबून
ग. नोवाक जोकोविच
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. थनावत तिरापोंगपाईबून – भारत के पंकज आडवाणी ने 35वीं एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में थाईलैंड के थनावत तिरापोंगपाईबून को फाइनल में हराकर क्यू स्पोर्ट्स में करियर ग्रैंड स्लैम जीत लिया है. पंकज आडवाणी इससे पहले बिलियर्ड्स में सारे बड़े टाइटल जीत चुके हैं.

प्रश्‍न 8. अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी पर भारत पर लगे प्रतिबंध को किसने हटा दिया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. केंद्र सरकार
ग. खेल मंत्रालय
घ. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति – अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी पर भारत पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. 2 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने कहा है की किसी योग्य खिलाड़ी को राजनीतिक कारणों से वीजा देने से इनकार नहीं किया जाएगा.



प्रश्‍न 9. भारत के किस राज्य में मराठा छात्रों के लिए चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा में स्नातकोत्तर कक्षाओं में 16 % आरक्षण देने का फैसला किया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. महाराष्ट्र – महाराष्ट्र में मराठा छात्रों के लिए चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा में स्नातकोत्तर कक्षाओं में 16 % आरक्षण देने का फैसला किया गया है. महाराष्ट्र विधानसभा के दोनों सदनों ने मराठा छात्रों के लिए अधिनियम 2018 के तहत एक संशोधन पारित कर दिया है.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश की महिला फुटबॉल खिलाडी मार्टा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली फुटबॉलर बन गयी है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. क्रोएशिया
ग. ब्राज़ील
घ. जर्मनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्राज़ील – ब्राज़ील की ला फुटबॉल खिलाडी मार्टा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली फुटबॉलर बन गयी है. 6 बार की वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर मार्टा ने इटली के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप में 17वां गोल किया है.

Q. 11.किस महिला हॉकी टीम ने हाल ही में,  FIH सीरीज फाइनल्स का खिताब जीता है?
(a) जापान
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) भारत

(d) चीन

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले