Saturday, June 22, 2019

☞   ✔️ 22 June daily Gk Questions

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
1. भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया था?
A. 21 जून 2014
B. 21 जून 2015
C. 21 जून 2016
D उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस मनाने प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत सेसंयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने पारित किया. पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से 21 जून,2015 को मनाया गया. इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में योग किया जो कि एक रिकॉर्ड था.
2. 21 जून को ही क्यों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है?
A. 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन है.
B. 21 जून पूरे कैलेंडर वर्ष में सबसे लंबा दिन होता है.
C. दोनों A और B 
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
व्याख्या: अन्तराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाने का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व योग दिवस मनाने के लिए लिया गया. 21 जून को ही इसलिए चुना गया क्योंकि यह दिन ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन होता है और कैलेंडर में सबसे लंबा दिन होता है.
3. पश्चिमी दुनिया में पहली बार, एक विश्व धर्म संसद शिकागो, अमेरिका में योग को किसने संबोधित किया था?
A. स्वामी विवेकानंद
B. नरेंद्र मोदी
C. महर्षि पतंजलि
D. बाबा रामदेव
Ans. A
व्याख्या: आधुनिक युग में पश्चिमी दुनिया का योग से पुन: परिचय कराया स्वामी विवेकानंदजी ने, जब उन्होंने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित किया .
4. योग के पिता के रूप में कौन जाना जाता है?
A. पतंजलि
B. शिव
C. ब्रह्मा
D. तिरुमालालाई कृष्णमचार्य
Ans. B
व्याख्या: योगी संस्कृति में भगवान शिव को भगवान के रूप में नहीं बल्कि आदियोगी (पहला योगी) के रूप में मानते हैं. भगवान शिव को योग का जनक या योग का पिता माना जाता है. योगिक कथाओं के अनुसार योग का पहला प्रसार शिव द्वारा उनके सात शिष्यों के बीच किया गया था. उन्होंने सप्तरिशियों को गुरु पूर्णिमा के दिन ज्ञान दिया था और कहा योग विज्ञान केवल योग या कुछ अभ्यास नहीं है बल्कि यह पूरे मानव तंत्र की क्रियाविधि है.
5. किस वेद में योग के बारे में उल्लेख मिलता है?
A. अथर्ववेद
B. ऋग्वेद
C. सामवेद
D. यजुर्वेद
Ans. B
व्याख्या: ऋग्वेद में योग के तत्वों के बारे में उल्लेख मिलता है.
6. 2019 में, किस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे?
A. नई दिल्ली, राजपथ
B. रांची, झारखंड 
C. देहरादून, उत्तराखंड
D. मैसूर महल, कर्नाटक
Ans.B
व्याख्या: 21 जून,2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची, झारखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव के कार्यक्रम में भाग लेंगे.
7. किस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
A. 21 जून, 2015
B. 21 जून, 2014
c. 21 जून, 2016
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
व्याख्या: 21 जून, 2015 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.
8. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का विषय या थीम क्या है?
A. युवा से जुड़ें (Connect the Youth)
B. शांति के लिए योग (Yoga for Peace)
C. स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for Health)
D. पर्यावरण के लिए योग (Yoga for Climate Action)
Ans.D
व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का विषय या थीम है पर्यावरण के लिए योग (Yoga for Climate Action).
9. डोगा शब्द से आप क्या समझते हैं?
A. डोगा योग का एक रूप नहीं है.
B. डोगा प्रोप के रूप में कुत्तों का उपयोग करके योग का एक प्रकार है.
C. डोगा कुत्तों से संबंधित है.
D.उपरोक्त दिए गए सभी विकल्प गलत हैं
Ans. B
व्याख्या: डोगा प्रोप के रूप में कुत्तों का उपयोग करके योग का ही एक प्रकार है.
10. भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग का उत्सव किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है?
A आयुष मंत्रालय
B.नागर विमानन मंत्रालय
C.संचार मंत्रालय
D.मानव संसाधन और विकास मंत्रालय
Ans. A
व्याख्या: भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग का उत्सव आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है.
योग अभ्यास का एक प्राचीन रूप भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है. इसमें किसी व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए और विभिन्न प्रकार के रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम शामिल हैं. यह ध्यान लगाने के लिए एक मजबूत विधि के रूप में भी माना जाता है जो मन और शरीर को आराम देने में मदद करता है.


प्रश्न 21- ‘स्क्वायर किलोमीटर ऐरै’ क्या है? 
(a) मंगल ग्रह पर इनसाइट मिशन का कैमरा 
(b) अंटार्कटिका में अमेरिका का शोध केंद्र
 (c) लंदन में प्रदूषण मुक्त जोन 
(d) एक टेलीस्कोप 

उत्तरः d

प्रश्न 22- एमसीए 21, जो हाल में खबरों में रहा, से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कंपनियों द्वारा दर्ज किए जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक रिपॉजिटरी है।
2. जीडीपी की नई श्रृंखला के आकलन के लिए एमसीए 21 के प्रयोग की सिफारिश रंगराजन आयोग ने की थी।
3. एमसीए 21 का रख-रखाव केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 व 2
(b) केवल 2 व 3
(c) केवल 1 व 2
(d) 1, 2 व 3
उत्तरः  a

हाल के एनएसएसओ सर्वे के अनुसार जीडीपी की नई श्रृंखला के आकलन के लिए जिसमें एमसीए 21 श्रृंखला का प्रयोग किया जाता है उनमें 36 प्रतिशत इकाइयां शेल कंपनियां हैं अर्थात उन्हें पता लगाना पाना मुश्किल था। हालांकि कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक शेल कंपनियां भी अर्थव्यवस्था में योगदान देती है इसलिए इनके आंकड़ों को खारिज नहीं किया जा सकता। सरकार के मुताबिक एमसीए 21 की गणना रियल टाइम के आधार पर होता है जिसमें शेल कंपनियां अपने आप हट जाती हैं। एमसीए 21 कंपनियों द्वारा फाइलिंग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक रिपॉजिटरी है। जीडीपी की नई श्रृंखला के आंकलन में एमसीए 21 के प्रयोग की सिफारिश वर्ष 2015 में रंगराजन आयोग ने की थी। एमसीए 21 का रख-रखाव केंद्रीय कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 23- ‘क्राई1 एसी’ (Cry1 aC), जो हाल में खबरों रही, क्या है?
(a) कंप्यूटर वायरस
(b) सुपर कंप्यूटर
(c) कीटनाशक प्रोटीन
(d) सांप की एक प्रजाति
उत्तरः c

प्रश्न 24- वेटिकन द्वारा फादर ऑगस्टाइन तोल्टोन को हाल में संत की उपाधि देने की प्रक्रिया आरंभ हुयी है। उनकी विशिष्टता क्या है?
(a) उन्होंने नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बंदी बना लिया था और जेल में रहते हुए उन्होंने सैकड़ों बंदियों के मानवाधिकार के लिए लड़ाई लड़ा।
(b) दास के रूप में जीवन आरंभ करने वाला प्रथम अफ्रीकी-अमेरिकी कैथोलिक पादरी
(c) वे अफ्रीकी मूल के पादरी है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद मिटाने में नेल्सन मंडेला का साथ दिया।
(d) उन्होंने थाईलैंड में ड्रग्स दुर्व्यवहार के खिलाफ अभियान चलाकर लाखों लोगों को इससे बाहर निकाला।
उत्तरः b

प्रश्न 25-  विश्व निवेश रिपोर्ट 2019 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह रिपोर्ट अंकटाड द्वारा जारी किया गया।
2. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में भारत में 42 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ और विश्व का दसवां सर्वाधिक निवेश आकर्षित करने वाला देश रहा।
3. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश चीन में हुआ।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 व 2
(b) केवल 2 व 3
(c) केवल 1 व 3
(d) 1, 2 व 3
उत्तरः a

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले