Sunday, June 23, 2019
☞ ✔️ 23-06-2019 विदेशी टी20 लीग खेलने वाले पहले भारतीय होंगे युवराज सिंह
June 23, 2019
Current Affairs
युवराज सिंह ने बीसीसीआई से विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मांगी है जो उन्हें मिलने की पूरी संभावना है. न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड भी टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा होंगे.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह को कनाडा टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स ने विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुना है. युवराज सिंह इस तरह विदेश में टी20 लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे.
न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड भी टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा होंगे. पांच टीमों की लीग 25 जुलाई से 11 अंगस्त 2019 तक चलेगी. युवराज सिंह ने बीसीसीआई से विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मांगी है जो उन्हें मिलने की पूरी संभावना है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सक्रिय क्रिकेटरों को विदेशी लीग खेलने की अनुमति नहीं देता. वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान यूएई में टी10 लीग खेले थे. इरफान पठान भी कुछ दिन पहले कैरेबियाई प्रीमियर लीग का हिस्सा बने थे. इरफान पठान इसके लिए ना तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया था और ना ही बोर्ड की अनुमति ली थी. बीसीसीआई ने युसूफ पठान को दो साल पहले हांगकांग टी20 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये दी गई एनओसी भी वापिस ले ली थी.
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी भारतीय क्रिकेटर को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए आईपीएल, फर्स्ट-क्लास और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना ज़रूरी है.
युवराज सिंह काफी दिनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे और आइपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने इसके बाद ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था.
कनाडा टी20 लीग के बारे में
कनाडा टी20 लीग की शुरुआत 2018 में हुई थी. इस लीग को शुरू करने का उद्देश्य कनाडा में क्रिकेट को बढ़ावा देना है. इस लीग का पूरा नाम कनाडा ड्राई ग्लोबल टी20 है. कनाडा ड्राई एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी है जो इस टूर्नामेंट की टाइटल स्पोंसर है. यह लीग राउंड-रोबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी. जैसे 2019 का विश्वकप खेला जा रहा है.
टूर्नामेंट के सभी मैच कैनेडियन प्रोविंस ऑफ़ ओंटारियो के शहर ब्राम्पटन में खेले जाएंगे. 25 जुलाई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 11 अगस्त को खेला जाएगा. साल 2018 में क्रिस गेल की कप्तानी वाली वैंकूवर नाइट्स इस लीग के विजेता बने थे.
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
चूंकि प्रश्न पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर आधारित होते हैं, इसलिए संभावना है कि अभ्यर्थी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की जनगणना से कई...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
Alavalpur main road construction gets approval from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hind...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...
-
10,000 families will get cooking gas through pipeline. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यू...







