• एशिया-प्रशांत के 55 देशों ने एकमत से वर्ष 2021-22 की समयावधि के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जिस देश की अस्थायी सदस्यता हेतु समर्थन किया है- भारत
• हाल ही में जिस क्रिकेट खिलाडी ने सबसे तेज़ 20,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है- विराट कोहली
• नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2019 के लिए विषय है- न्याय के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के लिए न्याय
• हाल ही में जिस अंतर्राष्ट्रीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की- जी-20
• वर्ष 2026 में शीतकालीन ओलिंपिक खेलों का आयोजन जिस देश में किया जायेगा- इटली
• ICC ने जिस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के साथ मिलकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में #OneDayforChildren नामक अभियान का आयोजन करने का निर्णय लिया है- यूनिसेफ
• भारत के पंकज आडवाणी ने 35वीं पुरुष एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में जिस देश के थनावत तिरपोंगपैबून को पराजित कर खिताब जीत लिया- थाईलैंड
• भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज़ को जितने रनों से हराकर विश्व कप इतिहास में उसके खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है-125
• हाल ही में जिस राज्य में एक बौद्ध अवशेष पाया गया है- आंध्र प्रदेश
• केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश में जिस परियोजना के निर्माण कार्य की अवधि दो साल आगे बढ़ा दिया है- पोलावरम बहुउद्देशीय परियोजना







