इसे IIT जोधपुर में एक विशेष प्रयोगशाला में लगाया गया है।
👉 इससे देश में AI प्रशिक्षण गतिविधियों को बल मिलेगा। IIT जोधपुर व अमेरिकी सुपर कंप्यूटर कंपनी NVIDIA के बीच AI क्षेत्र में अनुसंधान के लिये दो साल का समझौता हुआ है और यह कंप्यूटर उसी के तहत लाया गया है।
👉 लगभग 2.50 करोड़ रुपए की लागत वाले इस कंप्यूटर में 16 विशेष GPU कार्ड लगे हैं और प्रत्येक की क्षमता 32 GB है तथा इसकी रैम 512 GB है।
✔️ आम कंप्यूटर की क्षमता केवल 150 से 200 वाट होती है, जबकि इस सुपर कंप्यूटर की क्षमता 10 किलोवॉट की है।
👉 हर कंप्यूटर प्रोग्राम डेटा विश्लेषण पर आधारित होता है और यह विश्लेषण इस सुपर कंप्यूटर में बहुत तेज़ी से होगा।
👉 कंप्यूटर में लगे 32 GB क्षमता (प्रत्येक) के 16 GPU कार्ड इसे क्षमता के लिहाज से विशिष्ट बना देते हैं।
✔️ उल्लेखनीय है कि देश में इस समय IISC बेंगलुरु सहित कुछ संस्थानों में DGX-1 सुपर कंप्यूटर है, लेकिन DGX-2 सुपर कंप्यूटर पहली बार देश में आया है और इसकी क्षमता पहले वाले वर्जन से लगभग दोगुनी है|
👉 DGX-1 से जिस काम को करने में 15 दिन लगते हैं, उस काम को DGX-2 सिर्फ डेढ़ दिन में कर देगा। लगभग डेढ़ क्विंटल वज़नी इस कंप्यूटर की इंटर्नल स्टोरेज कैपेसिटी 30 TB है।







