बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गिरीश कर्नाड का 10 जून 2019 को निधन हो गया. वे 81 साल के थे. गिरीश कर्नाड पिछले कई दिनों से बीमार थे. गिरीश कर्नाड ने सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी काम किया था.बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन, जाने विस्तार से
वे दस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं. उन्हें दक्षिण भारतीय रंगमंच और फिल्मों का पितामह माना जाता था. गिरीश कर्नाड भारत में आठ जननपीठ सम्मान पाने वाले लोगों में से एक थे. उनके द्वारा लिखे गए - हयावदना, ययाति, तुगलक जैसे नाटक को बतौर सिलेबस कर्नाटक और अन्य दूसरे राज्यों में पढ़ाया जाता है.
गिरीश कार्नाड के बारे में:
• गिरीश कार्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था. गिरीश कार्नाड एक जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे.
• उन्हें भारत के जाने-माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर भी जाना जाता था. गिरीश कर्नाड के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है.
• गिरीश कर्नाड की हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ थी. उन्होंने साल 1958 में धारवाड़ स्थित कर्नाटक विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया.
• वे इसके बाद एक रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए. वे शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं.
आर्टिकल अच्छा लगा? तो वीडियो भी जरुर देखें!
पुरस्कार सम्मान:
गिरीश कर्नाड को साल 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, साल 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार, साल 1974 में पद्म श्री, साल 1992 में पद्म भूषण, साल 1972 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, साल 1992 में कन्नड़ साहित्य अकादमी पुरस्कार, साल 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार और साल 1998 में उन्हें कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया है.
गिरीश कर्नाड बॉलीवुड में:
• गिरीश कर्नाड ने बॉलीवुड के अतिरिक्त साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया. गिरीश कर्नाड की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' था.
• गिरीश कर्नाड शुरुआत से ही थिएटर में काम करते थे. गिरीश कर्नाड को साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'भूमिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. उन्हें साल 1998 में साहित्य के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था. गिरीश कर्नाड को कर्मशिल सिनेमा में काम करने हेतु भी जाना जाता है.
• गिरीश कर्नाड ने साल 1970 में कन्नड़ फिल्म 'संस्कार' से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहला प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था. बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 1974 में आई 'जादू का शंख' थी.
• गिरीश कर्नाड ने बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था. गौरतलब है कि साल 1960 के दशक में उनके ‘यायाती’ (1961), ऐतिहासिक ‘तुगलक’ (1964) जैसे नाटकों को समालोचकों ने सराहा था, जबकि उनकी तीन महत्वपूर्ण कृतियां ‘हयवदना’(1971), ‘नगा मंडला’(1988) और ‘तलेडेंगा’(1990) ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की.
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
अमेरिका ने भारत को सशस्त्र ड्रोन बेचने की मंजूरी दी, जानिए इसकी खासियत
अमेरिका ने भारत को सशस्त्र ड्रोन्स बेचे जाने को मंजूरी दे दी है. इसके साथ मिसाइल रक्षा प्रणाली को देने की पेशकश की है. इस ड्रोन के आने से भारत की सामरिक शक्ति बढ़ेगी.
इससे सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारत-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. अमरीका से यह अनुमति भारत की सीमाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दी गई है.
उद्देश्य:
इसका मुख्य उद्देश्य भारत की सैन्य क्षमता में बढ़ोतरी करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के हित में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाना है.
यह प्रस्ताव पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद किया गया है. 14 फरवरी के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद करीब 40 भारतीय सैनिक मारे गए थे. इसके बाद से भारत की सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया. इसके अलावा भारत-प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते सैन्यीकरण भी चिंता का विषय है.
भारत दुनिया का तीसरा देश
भारत दुनिया का तीसरा और पहला गैर नाटो देश है जिसे अमेरिका का ये खास ड्रोन मिलेगा. इस खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच लगभग एक साल से बातचीत चल रही थी.
चीन की बढ़ती सैन्य ताकत भी भारत के लिए चिंता का विषय रही है. इसके साथ ही भारत एशिया में संतुलन शक्ति स्थापित करने में भी अमेरिका के लिए मददगार साबित हो सकेगा. ट्रंप सरकार अपनी सबसे बेहतर सैन्य तकनीक को भारत को ऑफर करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
आर्टिकल अच्छा लगा? तो वीडियो भी जरुर देखें!
अमेरिका द्वारा प्रतिबंध:
अमेरिका ने चीन द्वारा रूसी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद करने पर अपने काट्सा एक्ट के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया था. जबकि तुर्की को भी इसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद के कारण अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट अब नहीं मिलेगा. हाल में ही भारत ने अमेरिका से कई रक्षा समझौते किए हैं जिसमें अपाचे, चिनूक और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर, पी-8 आर समुद्री निगरानी विमान, एम 777 हॉवित्जर गन शामिल हैं. दोनों देशों की सेनाएं कई सैन्य युद्धाभ्यास साथ में कर रही हैं.
पृष्ठभूमि:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जून 2017 की बैठक के दौरान अमेरिका ने भारत को गार्जियन ड्रोन बेचने पर सहमति व्यक्त की थी. भारत पहला गैर-संधि साझेदार है, जिसे एमटीसीआर श्रेणी -1 मानव रहित हवाई प्रणाली सी गार्डियन यूएएस की पेशकश की गई थी.
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
युवराज सिंह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
Date 2019-06-10 : हाल ही में, भारत के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। युवराज सिंह ने मुंबई में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। साल 2000 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवराज सिंह 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलना चाहते थे। लेकिन खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। युवराज सिंह भारत के स्टार बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड के ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए।जानकारी के मुताबिक युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी-20 लीग में खेलना चाहते हैं। युवी विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस क्रिकेटर के तौर पर खेल सकते हैं। युवराज इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले, लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिले। युवी ने इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से 4 मैचों में कुल 98 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 53 रन रहा। 37 वर्षीय युवराज सिंह ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। युवी ने अपना आखिरी टी-20 मैच 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला। जबकि आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था।
युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. यह घोषणा युवराज सिंह ने साउथ मुंबई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया. युवराज सिंह ने 18 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा किया.
युवराज सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि अब वो कैंसर पीड़ितों की मदद करेंगे. युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते समय भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतना सपना था. उन्होंने कहा कि अब कैंसर पीड़ितों की मदद करूंगा. युवराज के साथ उनकी पत्नी हेजल और मां शबनम भी मौजूद रहीं.
युवराज ने अपने करियर की शुरुआत सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2000 में नैरोबी में की थी. तब केन्या के खिलाफ पदार्पण वनडे मुकाबले में उनकी बैटिंग नहीं आई थी. युवी ने अपना आखिरी वनडे दो साल पहले 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.
युवराज सिंह विश्व कप में:
भारतीय टीम को विश्वकप 2011 में चैंपियन बनाने में युवराज सिंह का अहम रोल रहा. उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वकप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का श्रेय हासिल किया था. उन्होंने साल 2011 के विश्वकप में 9 मैच में 90.50 के औसत से 362 रन और 15 विकेट लिए थे. साल 2011 विश्वकप के दौरान युवराज कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे.
उन्होंने साल 2007 में टी-20 विश्वकप में 6 मैचों में 148 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज रहे. उन्होंने इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे.
युवराज सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर:
टेस्ट मैच: युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 40 टेस्ट मैच खेले हैं और 1900 रन बनाए हैं. इस टेस्ट मैच में उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाये हैं. युवराज ने अपना अंतिम टेस्ट साल 2012 में खेला था.
वनडे मैच: युवराज सिंह ने 304 वनडे मुकाबलों में 87.68 के औसत से 8701 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाये हैं. युवराज सिंह ने अपने करियर का आखिरी वनडे मुकाबला 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.
टी-20: युवराज सिंह ने टी-20 में 58 मैच खेले है. उन्होंने टी-20 मैच में 1177 रन बनाए हैं. उन्होंने टी-20 मैच 8 अर्धशतक भी लगाये हैं. इन्होंने टी-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के मार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इसके साथ ही टी-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है. युवी ने अपना आखिरी टी-20 मैच 01 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.
आईपीएल में युवराज सिंह:
युवराज सिंह ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला था. हालांकि उनकी टीम चैंपियन बनी पर वो ज्यादा मुकाबले नहीं खेल सके थे. उन्हें मुंबई की टीम ने एक करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा था. युवराज सिंह ने अबतक आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (साल 2008, साल 2009, साल 2010, साल 2018), पुणे वॉरियर्स इंडिया (साल 2011 और साल 2013), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (साल 2014), दिल्ली कैपिटल्स (साल 2015), सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2016 और साल 2017) के लिए खेले हैं. युवराज सिंह कैंसर के कारण साल 2012 में हुए आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए थे.
युवराज सिंह ने आईपीएल में 128 मुकाबलों में 24.78 की औसत और 129.68 की स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं. उन्होंने 12 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 83 है. युवराज सिंह ने आईपीएल करियर में 210 चौके और 143 छक्के भी लगाए हैं. युवराज सिंह ने आईपीएल में 34 कैच पकड़े हैं. उन्होंने आईपीएल में 29.91 की औसत और 7.43 की इकॉनमी रेट से 36 विकेट भी लिए हैं, जिसमें दो हैट्रिक भी शामिल हैं.
आर्टिकल अच्छा लगा? तो वीडियो भी जरुर देखें!
युवराज सिंह के बारे में:
युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ पंजाब में हुआ था. इनके पिता योगराज सिंह है जो कि एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी रह चुके है.
युवराज सिंह ने साल 30 नवंबर 2016 को भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री हेज़ल कीच से शादी की है.
युवराज सिंह पिछले दो साल से टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेल रहे थे. खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे.
युवराज सिंह को साल 2012 में खेल के क्षेत्र में शानदार योगदान देने के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था. इसके साथ ही साल 2014 में युवराज सिंह को पद्मा श्री से भी नवाजा गया है.
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 10 जून 2019
जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.
• भारत के जिस राज्य में पहली बार एक अस्पताल से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन से ब्लड सैंपल पहुंचाने का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया- उत्तराखंड
• हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने जिस राज्य सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर पर्यावरणीय मंज़ूरी के अभाव का हवाला देते हुए रोक लगा दी है- आंध्र प्रदेश
• वह राज्य सरकार जिसने अभिनेता-फिल्मकार-लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है- कर्नाटक
• हाल ही में जिस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व डीएमके नेता आर.वी. जानकीरमन का निधन हो गया- पुद्दुचेरी
• कठुआ रेप-हत्या मामले में पठानकोट विशेष अदालत द्वारा जिसे रिहा किया गया है- विशाल जंगोत्रा
• फ़ोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार अमेरिका की सबसे अमीर 80 महिलाओं की सूची में भारतीय मूल की जिस महिला को 18वां स्थान प्राप्त हुआ है- जयश्री उलाल
• हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा जिस राज्य के मुख्यमंत्री ‘कॉनराड के संगमा’ के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है- मेघालय
• भारत में वर्ष 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम जिस स्थान पर होगा- रांची
• जिस भारतीय इतिहासकार को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का अंतर्राष्ट्रीय सदस्य चुना गया है- रोमिला थापर
• हाल ही में जिस भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है- युवराज सिंह
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁







