Sunday, June 16, 2019

☞   ✔️ लेफ्टिनेंट_जनरल_फैज़_हमीद_बने_पाकिस्तान_की_ISI_के_नए_प्रमुख


लेफ्टिनेंट_जनरल_फैज़_हमीद_बने_पाकिस्तान_की_ISI_के_नए_प्रमुख


लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद को पाकिस्तानी सेना ने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का महानिदेशक नियुक्त किया है। ISI पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है।

लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद
लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर के स्थान पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले फैज़ हमीद ISI के काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुख थे। 12 अप्रैल, 2019 को उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल के रैंक के लिए प्रमोट किया गया था।

इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI)
इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की स्थापना 1948 में की गयी थी, इसका स्थापना एक स्वतंत्र इकाई के रूप में की गयी थी। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के इंटेलिजेंस नेटवर्क को मज़बूत बनाना था। 1950 में ISI को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का कार्य सौंपा गया था। आरम्भ में इसका मुख्यालय रावलपिंडी में स्थित था, बाद में इसे इस्लामाबाद स्थानांतरित किया गया।



Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले