Wednesday, June 12, 2019

☞   ✔️ 12 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

12 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. भारत की किस कंपनी ने वैश्विक कंपनी आईबीएम को बाजार पूंजीकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है?
क. टाटा ग्रुप
ख. महिंद्रा ग्रुप
ग. टीसीएस
घ. एसबीआई


सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. टीसीएस – भारत की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) ने वैश्विक कंपनी आईबीएम को बाजार पूंजीकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में टीसीएस का मार्केट कैप 8.37 लाख करोड़ रुपये हो गया है जबकि आईबीएम का मार्केट कैप 8.32 लाख करोड़ रुपये रहा.

प्रश्‍न 2. अमेरिका की 21 वर्ष की लेक्सी अल्फोर्ड दुनिया में कितने देश घुमने वाली पहली युवा महिला बन गई हैं?
क. 75 देश
ख. 120 देश
ग. 150 देश
घ. 196 देश


सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 196 देश – अमेरिका की 21 वर्ष की लेक्सी अल्फोर्ड दुनिया में 196 देश घुमने वाली पहली युवा महिला बन गई हैं. लेक्सी से पहले सभी देश घूमने का रिकॉर्ड केसी द पेकोल के नाम था.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस राज्य की कैबिनेट ने 6 प्रस्तावों के साथ वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. उत्तर प्रदेश
घ. पंजाब


सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने हाल ही में 6 प्रस्तावों के साथ वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 4. भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम ने किस राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है?
क. ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी
ख. जापानी राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी
ग. फ़्रांसिसी राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी
घ. इजराइल राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी


सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. फ़्रांसिसी राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी – भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम ने देश में रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए फ़्रांसिसी राष्ट्रीय रेलवे और विकास एजेंसी के साथ सात लाख यूरो का एक त्रिपक्षीय समझौता किया है.


प्रश्‍न 5. अगले 5 वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के 5 करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति देने की किसने घोषणा की है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. केंद्र सरकार
ग. निति आयोग
घ. निर्वाचन आयोग


सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने हाल ही में अगले 5 वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के 5 करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है. इनमें 50% लड़कियां शामिल होंगी साथ ही मदरसों के छात्रों को भी कम्प्यूटर और विज्ञान जैसे विषयों की शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

प्रश्‍न 6. 12 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व बालश्रम निषेध दिवस
ख. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
ग. विश्व डाक दिवस
घ. विश्व सुरक्षा दिवस


सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व बालश्रम निषेध दिवस – 12 जून को विश्वभर में विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बाल मजदूरी के प्रति विरोध एवं जगरूकता फैलाना है. वर्ष 2002 में विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की गयी थी.

प्रश्‍न 7. बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार को हाल ही में कौन सी लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर चुना गया है?
क. 17वीं लोकसभा
ख. 18वीं लोकसभा
ग. 19वीं लोकसभा
घ. 20वीं लोकसभा


सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 17वीं लोकसभा – बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार को हाल ही में 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर चुना गया है. वे भारत की 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे है. उन्होंने वर्ष 1996-2009 के बीच मध्य प्रदेश के सागर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

प्रश्‍न 8. राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पूर्व प्रमुख _________ को अंतरिम मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है?
क. विजय शर्मा
ख. शरद कुमार
ग. संदीप कुमार
घ. अजय माखन


सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. शरद कुमार – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पूर्व प्रमुख और मौजूदा सतर्कता आयुक्त शरद कुमार को हाल ही में अंतरिम मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है. हाल ही में रिटायर हुए सीवीसी के.वी. चौधरी की जगह उन्हें नियुक्त किया गया है.


प्रश्‍न 9. निम्न में से किस देश की सेना के पैदल डिवीज़न के नेतृत्व के लिए पहली बार किसी महिला अधिकारी को नियुक्त किया है?
क. भारतीय सेना
ख. अमेरिकी सेना
ग. जापानी सेना
घ. श्रीलंकाई सेना


सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेरिकी सेना – कैलिफोर्निया नैशनल गार्ड ने हाल ही में अमेरिकी सेना के पैदल डिवीज़न के नेतृत्व के लिए पहली बार किसी महिला अधिकारी को नियुक्त किया है. ब्रिगेडियर जनरल लोरा येगर लॉस अलमितोस 40वें पैदल डिवीज़न का नेतृत्व करेंगी.

प्रश्‍न 10. नेपाल को किस देश ने भूकंप प्रभावित घर बनाने के लिए 1.6 अरब नेपाली रुपए दिए है?
क. चीन
ख. भारत
ग. अमेरिका
घ. रूस


सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारत – भारत ने हाल ही में नेपाल को नुवाकोट और गोरखा ज़िलों में भूकंप से तबाह हुए घर बनाने के लिए 1.6 अरब नेपाली रुपए दिए है. भारत अब तक नेपाल को आवास पुनर्निर्माण योजनाओं के तहत करीब 4.5 अरब नेपाली रुपए दे चुका है.



1. महिला एकल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2018 किसने जीता है?
a.    सिमोना हालेप
b.    गार्बिन मुगुरुजा
c.    स्लोअन स्टीफंस
d.    सेरेना विलियम्स


2. किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाया है?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    न्यूज़ीलैंड
c.    भारत
d.    इंग्लैंड


3. अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    12 जून
b.    11 जून
c.    10 जून
d.    09 जून


4. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की शिकायतों के निवारण हेतु कौन सा एप्प लॉन्च किया गया?
a.    तीव्र मदद
b.    सहायता एप्प
c.    रेल मदद
d.    रेल बंधु


5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के बीच निम्नलिखित में से किस स्थान पर वार्ता आयोजित की गई?
a.    सेंटोसा द्वीप
b.    कोरोमंडल द्वीप
c.    डोमिनिक द्वीप
d.    लांसशायर द्वीप


6. भारत ने किस देश को हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल खिताब -2018 जीता?
a. न्यूजीलैंड
b. केन्या
c. रूस
d. इंग्लैंड


7.किस एशियाई देश में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 आयोजित किया गया?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान


8. निम्न में से किस देश ने भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत से गैर-बासमती चावल आयात करने पर सहमति मिली?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. नेपाल
d. ईरान


9. स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण स्वच्छता कवरेज जून 2018 में निम्न में से कितने प्रतिशत तक पहुँच गया?
a. 40%
b. 85%
c. 70%
d. 25%


10. लघु अवधि के निम्न में से किस सीमा तक के फसल ऋणों पर ब्याज में सब्सिडी देने की योजना चालू वित्त वर्ष से प्रत्यक्ष अंतरण लाभ के माध्यम से लागू की जाएगी?
a. 15 लाख रुपये
b. 19 लाख रुपये
c. 20 लाख रुपये
d. 3 लाख रुपये


11. भारत ने एनआईपीआई पहल के तहत किस देश के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. नॉर्वे
b. न्यूजीलैंड
c. ईरान
d. चीन


12. रेलवे मंत्रालय द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को काउंटर पर लाइन लगाये बिना किस सुविधा से टिकट प्रदान किए जायेंगे?
a.    टिकट आपके द्वार
b.    साझा सेवा केंद्र
c.    रेलवे डिलीवरी मैन
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं





उत्तर:
1. a. सिमोना हालेप
विवरण: रोमानिया की सिमोना हालेप ने 2018 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. उन्होंने स्लोअन स्टीफंस को 09 जून को हुए फाइनल में 3-6, 6-4, 6-1 से हराया.
                                       
2. b. न्यूज़ीलैंड
विवरण: न्यूज़ीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 490-4 का स्कोर करके एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाया है.

3. a. 12 जून
विवरण: विश्व भर में 12 जून 2018 को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बाल श्रम के विरुद्ध लोगों में जागरुकता फैलाना है.

4. c. रेल मदद

विवरण: केंद्रीय रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने एवं तेज करने के लिये 'रेल मदद' नाम से एक एप्प जारी किया है.

5. a. सेंटोसा द्वीप
विवरण: सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के बीच वार्ता आयोजित की गई थी.

6. b. केन्या

विवरण: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय फुटबॉल टीम ने 10 जून 2018 को हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से पराजित किया.

7. d. जापान
विवरण: जापान में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 आयोजित किया गया.

8. a. चीन
विवरण: भारत के साथ चीन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत से गैर-बासमती चावल आयात करने पर सहमति मिली हैं.

9. b. 85%

विवरण: विश्व  के सबसे बड़े व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत का ग्रामीण स्व्च्छता कवरेज बढ़कर 85% हो गया है. 

10. d. 3 लाख रुपये
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि लघु अवधि के तीन लाख तक के फसल ऋणों पर ब्या ज में सब्सिडी देने की योजना चालू वित्तह वर्ष से प्रत्यखक्ष अंतरण लाभ के माध्यचम से लागू की जाएगी.

11. a. नॉर्वे
विवरण: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन वर्षों की अवधि के लिए नॉर्वे इंडिया साझेदारी पहल के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र के भीतर सहयोग बढ़ाने हेतु नार्वेजियन विदेश मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

12. b. साझा सेवा केंद्र
विवरण: सरकार ने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बिना काउंटर पर लाइन लगाए तीन लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) की सहायता से रेल टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले