मालदीव के एक हजार लोकसेवकों को प्रशिक्षण देने में मदद करेगा भारत
भारत के प्रमुख लोकसेवा प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के एक हजार लोकसेवकों को प्रशिक्षण देने में मदद हेतु मालदीव लोकसेवा आयोग के साथ समझौता किया है. एनसीजीजी और मालदीव सिविल सेवा आयोग के बीच अगले पांच साल के दौरान एक हजार लोकसेवकों के क्षमता निर्माण के लिए ट्रेनिंग देने का समझौता हुआ है.
आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव की राजधानी माले की यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय ने दी.
समझौते से संबंधित मुख्य तथ्य:
• समझौते के मुताबिक, एनसीजीजी मालदीव लोकसेवा आयोग की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण मॉड्यूल बनाने और उसके कार्यान्व्यन के लिए नोडल संस्थान होगा.
• बयान के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक प्रशासन, ई-गवर्नेंस, लोकनीति और सुशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, तटीय इलाकों में मत्स्य पालन में सबसे अच्छी प्रक्रिया, कृषि आधारित प्रक्रियाएं, स्वयं सहायता समूहों की पहल, शहरी विकास और प्रशासन में योजना एवं आचार-विचार विषय शामिल होंगे.
• कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, विदेश मंत्रालय प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी खर्चों का वहन करेगा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 जून 2019 को मालदीव दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान भारत और मालदीव के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. मालदीव ने प्रधानमंत्री मोदी को विदेशियों को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च सम्मान 'रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से सम्मानित किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौती है. यह खतरा एक देश या एक क्षेत्र के लिए नहीं, यह खतरा पूरी मानवता के लिए है. पीएम मोदी ने मालदीव की संसद 'मजलिस' को भी संबोधित किया था. पीएम मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि लोग अब भी अच्छा आतंकी और बुरा आतंकी का भेद करने की गलती कर रहे हैं.
भारत–मालदीव सम्बन्ध:
भारत और मालदीव के बीच संबंध सामरिक, आर्थिक और सैन्य सहयोग में दोस्ताना और करीबी रहे हैं. भारत ने द्वीप राष्ट्र पर सुरक्षा बनाए रखने में योगदान दिया हैं. मालदीव हिंद महासागर में स्थित 1200 द्वीपों का देश है, जो भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम है. मालदीव के समुद्री रास्ते से निर्वाध रूप से चीन, जापान और भारत को एनर्जी की सप्लाई होती है.
मालदीव के साथ भारत के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं. मालदीव के साथ नई दिल्ली का धार्मिक, भाषाई, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंध है. साल 1965 में आजादी के बाद मालदीव को सबसे पहले मान्यता देने वाले देशों में भारत शामिल था.
पृष्ठभूमि:
एनसीजीजी ने अप्रैल में मालदीव के 28 लोकसेवकों को प्रशिक्षण दिया था. इसकी सफलता ने दोनों देशों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. ईपन ने कहा कि साल 2019 में एनसीजीजी ने बांग्लादेश, म्यांमार, गाम्बिया और मालदीव के लोकसेवकों के लिए सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं.
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
गुजरात तट से 13 जून को टकरा सकता है चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को गुजरात के तट से चक्रवाती तूफान टकरा सकता है. मौसम विभाग ने 11 जून 2019 को चेतावनी दी कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. विभाग ने इसके मद्देनजर दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है.
मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि अगले 24 घंटे में वायु और तेज हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को गुजरात के पोरबंदर, महुवा, वेरावल और दियु में 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 135 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में 13-14 जून को भारी बारिश का आशंका जताया है.
गुजरात हाईअलर्ट पर
तूफान के वजह से गुजरात में हाईअलर्ट है. तटीय इलाकों में राष्ट्रीय आपदा नियंत्रक टीम (एनडीआरएफ) की तैनाती की गई है. मछुआरों को अगले कुछ दिनों के लिए भी समुद्र में न जाने के निर्देश दिए गए हैं. राजकोट के कमिश्नर ने 13 जून 2019 को सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी का घोषणा कर दिया है. मछली पकड़ने गईं करीब 300 नौकाएं तट पर लौट आई हैं.
महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी असर दिखा
महाराष्ट्र में चक्रवात के पहुंचने के पहले ही भारी बारिश शुरू हो गई है. तेज बारिश के वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया था.
आर्टिकल अच्छा लगा? तो वीडियो भी जरुर देखें!
ऑरेंज अलर्ट क्या होता है?
मौसम विभाग के मुताबिक जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है तो येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है. जिन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है, वहां के लोगों को इधर-उधर जाने, समुद्र के आसपास घूमने के प्रति सावधानी बरतने को कहा जाता है.
सोमवार को देश में सबसे गर्म स्थान:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में 10 जून 2019 को अधिकतम तापमान, सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक, 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले 20 साल में यह अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा. इससे पहले 26 मई 1998 को दिल्ली में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था. 10 जून 2019 को देश में सबसे गर्म स्थान राजस्थान का चुरु रहा. यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पाकिस्तान तटों पर क्या होगा इसका असर?
पाकिस्तान मौसम विभाग के विज्ञानी अब्दुर राशिद ने बताया कि तूफान के वजह से पाकिस्तानी तटों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा. लेकिन इसकी वजह से पाकिस्तान के तटीय इलाकों में हीट वेव (गर्मी) बढ़ सकती है. चक्रवाती तूफान वायु की वजह से अरब सागर में दबाव के क्षेत्र बनेगा. इसी वजह से पाकिस्तानी तटीय इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है. अभी वहां 35 से 37 डि़ग्री तापमान है, जो बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, जानिए विस्तार से
बीजेपी सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे. नए चुने गए सांसदों को वह सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे. वह 7वीं बार सांसद चुने गए हैं.
वीरेंद्र कुमार भारत की 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे. उन्होंने साल 1996-2009 के बीच मध्य प्रदेश के सागर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. वे अभी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे इस बार भी टीकमगढ़ की सीट से जीतकर आए हैं.
प्रोटेम स्पीकर के बारे में:
प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी स्पीकर होता है जो लोकसभा में कार्यों के संचालन के लिए सीमित अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है. प्रोटेम स्पीकर सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य होता है जो स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं होने तक सदन की कार्यवाही संचालित करता है.
हालांकि लोकसभा अथवा विधानसभाओं में प्रोटेम स्पीकर की जरूरत तब भी पड़ती है, जब सदन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों का पद खाली हो जाता है.
प्रोटेम स्पीकर सदन के सबसे सीनियर सदस्य को बनाया जाता है. प्रोटेम स्पीकर ही सदन में नए चुनकर आए सदस्यों को शपथ दिलाते हैं. नए स्पीकर के चुनाव के बाद प्रोटेम स्पीकर का काम समाप्त हो जाता है.
वीरेंद्र कुमार के बारे में:
• वीरेंद्र कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के सागर शहर में 27 फरवरी 1954 को हुआ था.
आर्टिकल अच्छा लगा? तो वीडियो भी जरुर देखें!
• पीएम मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वह अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं महिला एवं बाल विकास मिनिस्ट्री में राज्यमंत्री थे.
• बचपन से ही आरएसएस से जुड़े डॉ. वीरेंद्र कुमार को सागर और टीकमगढ़ क्षेत्र में सादगी के लिए जाना जाता है.
• वह पहली बार साल 1996 में सागर संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे. उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए और बाल श्रम संबंधी विषय पर पीएचडी की है.
• वह कई सालों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे हैं. इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद सहित भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं.
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 11 जून 2019
जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.
• विश्व महासागर दिवस विश्वभर में जिस दिन मनाया जाता है-08 जून
• गृह मंत्रालय ने हाल ही में जिस राज्य के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को आधार बनाकर अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें देश से निकालने के लिये विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं- असम
• हाल ही में जिस देश की सरकार ने नकली दवाओं के उभरते बाज़ार पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय स्तर पर बेची जाने वाली सभी दवाओं पर बारकोडिंग को अनिवार्य करने की योजना बनाई है- भारत
• प्रधानमंत्री का पदभार दोबारा संभालने के बाद नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर 8 और 9 जून को पहले मालदीव और उसके बाद जिस देश की यात्रा पर गये थे- श्रीलंका
• हाल ही में जिस बॉलिवुड अभिनेता का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था- अमिताभ बच्चन
• हाल ही में जिस खिलाड़ी को चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से बाहर किया गया है- शिखर धवन
• भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जो चक्रवाती तूफ़ान लगभग 95 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है- वायु
• हाल ही में सेव द चिल्ड्रेन द्वारा जारी ‘एंड ऑफ़ चाइल्डहुड इंडेक्स’ में भारत की रैंकिंग है-113
• जिसे हाल ही में 17वें लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है- वीरेंद्र कुमार
• हाल ही में Tableau नामक कम्पनी का अधिग्रहण जिस कम्पनी द्वारा किया गया है- सेल्सफ़ोर्स
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
BJP सांसद वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर
Date 2019-06-11 : BJP सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। नए चुने गए सांसदों को वह सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। वह 7वीं बार सांसद चुने गए हैं। वीरेंद्र कुमार भारत की 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने साल 1996-2009 के बीच मध्य प्रदेश के सागर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे अभी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे इस बार भी टीकमगढ़ की सीट से जीतकर आए हैं।
प्रोटेम स्पीकर के बारे में :-
# प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी स्पीकर होता है जो लोकसभा में कार्यों के संचालन के लिए सीमित अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।
# प्रोटेम स्पीकर सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य होता है जो स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं होने तक सदन की कार्यवाही संचालित करता है।
# हालांकि लोकसभा अथवा विधानसभाओं में प्रोटेम स्पीकर की जरूरत तब भी पड़ती है, जब सदन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों का पद खाली हो जाता है।
# प्रोटेम स्पीकर सदन के सबसे सीनियर सदस्य को बनाया जाता है।
# प्रोटेम स्पीकर ही सदन में नए चुनकर आए सदस्यों को शपथ दिलाते हैं। नए स्पीकर के चुनाव के बाद प्रोटेम स्पीकर का काम समाप्त हो जाता है।
वीरेंद्र कुमार के बारे में :-
# वीरेंद्र कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के सागर शहर में 27 फरवरी 1954 को हुआ था।
# पीएम मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वह अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं महिला एवं बाल विकास मिनिस्ट्री में राज्यमंत्री थे।
# बचपन से ही आरएसएस से जुड़े डॉ। वीरेंद्र कुमार को सागर और टीकमगढ़ क्षेत्र में सादगी के लिए जाना जाता है।
# वह पहली बार साल 1996 में सागर संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए और बाल श्रम संबंधी विषय पर पीएचडी की है।
# वह कई सालों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद सहित भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।