Wednesday, September 11, 2019

☞   पीएम मोदी से ज्यादा फॉलोअर्स केवल अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ही हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं. पीएम मोदी से ज्यादा फॉलोअर्स केवल अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ही हैं. प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं.
वे ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में तीसरे स्थान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा फॉलोअर्स अब केवल अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ही हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 64.1 मिलियन (6.4 करोड़) फॉलोअर्स हैं जबकि बराक ओबामा के 108.4 मिलियन (10.8 करोड़) फॉलोवर्स हैं.
अरविंद केजरीवाल भारत में दूसरे स्थान पर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारत में ट्विटर पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में शामिल है. उनके 15.4 मिलियन (1.5 करोड़) से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इन संख्या के साथ वे देश में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पहले स्थान पर पीएम मोदी हैं.
गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं. अमित शाह को 15.2 मिलियन (1.5 करोड़) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. राजनाथ सिंह को 14.1 मिलियन (1.4 करोड़) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं, राहुल गांधी को ट्विटर पर 10.6 मिलियन (1.06 करोड़) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
भारत में ट्विटर पर फॉलो की जाने वाले नेताओं की सूची
नाम
फॉलो की जाने वाली संख्या
नरेंद्र मोदी
5 करोड़
अरविंद केजरीवाल
1.54 करोड़
अमित शाह
1.52 करोड़
राजनाथ सिंह
1.41 करोड़
राहुल गांधी
1.06 करोड़

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले