Monday, September 30, 2019

☞   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर 2019 को आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर 2019 को आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. ये साल आईआईटी मद्रास के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में संस्थान को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा मिला है.
प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई पहुंचने के बाद कहा की चेन्नई आकर हमेशा मुझे बहुत प्रसन्नता होती है. साल 2019 के चुनाव के बाद यह मेरी राज्य की पहली यात्रा है. मैं इस गर्मजोशी से भरे स्वागत हेतु आप सभी का तहे दिल से आभारी हूं.
प्रधानमंत्री मोदी मद्रास की यात्रा के दौरान ही दूसरे भारत - सिंगापुर संयुक्त हैकाथॉन के प्रतिभागियों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी मद्रास में 28 सितंबर और 29 सितंबर को आयोजित हुए भारत - सिंगापुर संयुक्त हैकाथॉन के प्रतिभागियों को भी संबोधित करेंगे. वे विजेता टीमों को सम्मानित भी करेंगे.
इस हैकाथॉन में लगातार 36 घंटे तक चले 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. टीमों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश की. पहला स्थान, दूसरा स्थान, तीसरा स्थान और चौथा स्थान हासिल करने वाली टीमों को क्रमशः दस हज़ार, आठ हज़ार, छह हज़ार और चार हज़ार डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
200 से भी अधिक स्टार्ट अप की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी वहां स्थित रिसर्च पार्क में शुरू हुए विभिन्न स्टार्ट अप का जायज़ा भी लेंगे. आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क भारत का पहला विश्वविद्यालय आधारित रिसर्च पार्क है. इस पार्क की  शुरुआत साल 2010 में हुई थी. यह पार्क 12 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है. इस रिसर्च पार्क की स्थापना उद्योग और शिक्षा जगत को साथ लाने के उद्देश्य से की गई थी, ताकि दोनों मिलकर स्टार्ट अप विकसित कर सकें. आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क में अब तक 200 से भी अधिक स्टार्ट अप की शुरुआत हुई है.
आईआईटी मद्रास लगातार चार साल से शीर्ष स्थान पर
आईआईटी मद्रास मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग में भी लगातार चार साल से शीर्ष स्थान पर काबिज़ है. देश के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार आईआईटी मद्रास ने अपनी स्थापना के 60 साल पूरे कर लिए हैं.
आईआईटी मद्रास की स्थापना साल 1959 में हुई थी और संस्थान के डायमंड जुबली वर्ष में आयोजित हो रहे 56वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मौजूद रहेंगे.
ये साल आईआईटी मद्रास के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में संस्थान को उत्कृष्ट संस्थान यानि इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस का दर्जा मिला है.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले