Monday, September 30, 2019

☞   बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विजू खोटे का 30 सितंबर 2019 को निधन हो गया

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विजू खोटे का 30 सितंबर 2019 को निधन हो गया है. वे 78 वर्ष के थे. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली.
विजू खोटे ने फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का किरदार निभाया था. इसी किरदार से लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के चरित्र के लिए जाना जाता है. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अतिरिक्त मराठी फिल्मों में भी काम किया है.
उन्हें हिंदी फिल्मों के अतिरिक्त कई मराठी फ़िल्मों में भी उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सराहा गया है. विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की थी. उनके किरदार 'शोले' के अतिरिक्त फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में 'रॉबर्ट' को आज भी याद किया जाता है.
विजु खोटे का चर्चित डायलॉग
रॉबर्ट का ये डायलॉग 'गलती से मिस्टेक हो गया' और ‘सरदार मैंने आपका नमक खाया है’ इतना चर्चित हुआ कि आज भी लोग इसे दोहराते हैं.

विजू खोटे की आखिरी फिल्म
विजू खोटे की आखिरी फिल्म 'जाने क्यूं दें यारों' थी, जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी. वे निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिल्म में ‘शम्भू’ काका का किरदार किया था. पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में विजू खोटे के निधन की ख़बर से शोक की लहर है. उनके निधन पर कई लोगों ने गहरा दुख जताया है.
विजू खोटे के बारे में
• विजु खोटे का जन्म 17 दिसंबर 1941 को मुम्बई में हुआ था. वे हिन्दी फ़िल्मों के एक जानेमाने अभिनेता थे.
• विजु खोटे 300 से अधिक मराठी और हिंदी फ़िल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी यादगार फ़िल्मों में चाइना गेट, क़यामत से क़यामत तक, क़र्ज़, गोलमाल 3 आदि शामिल हैं.
• वे कई टीवी शो और मराठी नाटकों में भी ऩजर आ चुके हैं.
• वे इनके अतिरिक्त 90 के दशक में ‘आए जबान संभाल’ के सीरियल में अपने काम हेतु काफी मशहूर हुए थे.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले