Saturday, September 28, 2019
☞ गांधी जयंती पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
गांधी जयंती एक राष्ट्रीय अवकाश है. इस दिन सरकारी कार्यालय, डाकघर सब बंद रहते हैं. अन्य व्यवसाय, स्टोर, संगठन भी बंद रहते हैं और कई कुछ समय के लिए खोलकर जल्दी बंद कर देते हैं.
महात्मा गांधी को स्वतंत्रता के संघर्ष में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए याद किया जाता है. महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संघर्ष आंदोलन में "सत्याग्रह" का मार्ग चुना था. इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनितिक और अध्यात्मिक नेता थे.
ये कथन किसने कहा "ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो. ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो"
A. महात्मा गांधी
B. पंडित जवाहर लाल नेहरू
C. लाल बहादुर शास्त्री
D. सरोजिनी नायडू
Ans. A
व्याख्या: यह महात्मा गांधी द्वारा कहा गया प्रसिद्ध कथन अथवा विचार है.
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?
A. 14 अगस्त
B. 16 मई
C. 8 अक्टूबर
D. 2 अक्टूबर
Ans: D
व्याख्या: शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए हर साल 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. 2007 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की स्थापना के लिए A/RES/61/271 रेसोल्यूशन पास किया था.
महात्मा गांधी ने "Unto This Last" को गुजराती में अनुवाद करने पर शीर्षक को क्या नाम दिया था?
A. मनवता
B. सदभावना
C. सर्वोदय
D. अहिंसा
Ans: C
व्याख्या: महात्मा गांधी ने 1908 में सर्वोदय के शीर्षक के तहत "Unto This Last" को गुजराती में अनुवादित किया था.
महात्मा गांधी का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
A. पोरबंदर
B. मध्यप्रदेश
C. कर्नाटक
D. आंध्रप्रदेश
Ans: A
व्याख्या: महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था.
गांधी जी का नाम निम्नलिखित में से किस नारे से जुड़ा है?
A. करो या मरो
B. तम मुजे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा
C. स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है
D. जय हिंद
Ans: A
व्याख्या: अगस्त 1942 में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने "करो या मरो" का नारा दिया था.
महात्मा गांधी और उनके स्वयंसेवकों ने दांडी मार्च कब शुरू की थी?
A. 1928
B. 1930
C. 1931
D. 1933
Ans. B
व्याख्या: 12 मार्च, 1930 को महात्मा गांधी और उनके स्वयंसेवकों ने दांडी मार्च की शुरुआत की थी. यह सविनय अवज्ञा आंदोलन की भी शुरुआत थी.
महात्मा गांधी और उनके स्वयंसेवकों ने साबरमती आश्रम से दांडी तक की की यात्रा को कितने दिनों में तय किया था?
A. 24
B. 20
C. 21
D. 17
Ans: A
व्याख्या: महात्मा गांधी ने अपने प्रसिद्ध दांडी मार्च के साथ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया जो 12 मार्च, 1930 को शुरू हुआ और 6 अप्रैल, 1930 को समाप्त हुआ. दांडी मार्च को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है.
साबरमती आश्रम कहाँ पर स्थित है?
A. राजकोट
B. अहमदाबाद
C. पठानकोट
D. बड़ौदा
Ans: B
व्याख्या: सत्याग्रह आश्रम का निर्माण महात्मा गांधी ने 25 मई, 1915 को अहमदाबाद में अपना पहला आश्रम के रूप में किया था. जब वे अपने 25 साथियों के साथ दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे. बाद में, इसे जुलाई 1917 में साबरमती नदी के किनारे स्थानांतरित कर दिया गया और साबरमती आश्रम नाम दिया गया.
निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई है?
A. सत्य के साथ मेरे प्रयोगों की कहानी (The Story of My Experiments with Truth)
B. हिंद स्वराज (Hind Swaraj)
C. सत्याग्रह (Satyagraha)
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या: उपर्युक्त सभी पुस्तकें महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई हैं.
निम्नलिखित में से कौनसा आन्दोलन भारत में महात्मा गांधी का पहला आंदोलन था?
A. चंपारण सत्याग्रह
B. बारदोली सत्याग्रह
C. दांडी मार्च
D. खेड़ा सत्याग्रह
Ans: A
व्याख्या: पहला सत्याग्रह 1917 में बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया था.
1920 में, महात्मा गांधी ने किस आंदोलन की शुरुआत की थी?
A. खिलाफत आंदोलन
B. खेड़ा आंदोलन
C. असहयोग आंदोलन
D. सविनय-अवज्ञा आंदोलन
Ans. C
व्याख्या: असहयोग आंदोलन की शुरुआत 1920 में महात्मा गांधी ने की थी.
निम्नलिखित में से कौन सा उद्धरण महात्मा गांधी द्वारा लिखा गया है?
A. "आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों".
B. "पहले वे आपको अनदेखा करेंगे, फिर वे आप पर हसेंगे, फिर वे आपसे लड़ेंगे और फिर आप जीत जाएंगे."
C. "क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है."
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या: विकल्पों में दिए गए उपरोक्त सभी उद्धरण महात्मा गांधी द्वारा लिखे गए हैं.
1982 की फिल्म गांधी में महात्मा गांधी का किरदार किसने निभाया है?
A. बेन किंग्सले (Ben Kingsley)
B. रोशन सेठ (Roshan Seth)
C. जॉन गिल्गड (J
ohn Gielgud)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
व्याख्या: गांधी फिल्म में, महात्मा गांधी की भूमिका बेन किंग्सले और नाथूराम गोडसे की हर्ष नय्यर द्वारा निभाई गई थी.टाइम मैगज़ीन ने किस वर्ष में महात्मा गांधी को मैन ऑफ द ईयर घोषित किया था?
A. 1930
B. 1932
C. 1935
D. 1936
Ans. A
व्याख्या: 1930 में, टाइम मैगज़ीन द्वारा गांधी को मैन ऑफ द ईयर नामित किया गया था.
महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
A. 30 दिसंबर, 1947
B. 30 जनवरी, 1948
C. 30 फरवरी, 1948
D. 30 मार्च, 1948
Ans. B
व्याख्या: 30 जनवरी,1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या कर दी गई थी.
उम्मीद है आपको ये प्रश्न पसंद आए होंगे और महात्मा गांधी अथवा गांधी जयंती के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
चूंकि प्रश्न पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर आधारित होते हैं, इसलिए संभावना है कि अभ्यर्थी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की जनगणना से कई...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
Alavalpur main road construction gets approval from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hind...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...
-
10,000 families will get cooking gas through pipeline. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यू...








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें