Thursday, September 26, 2019
☞ मालाबार युद्धाभ्यास से संबंधित मुख्य तथ्य
भारत-अमेरिका और जापान के बीच होने वाले मालाबार सैन्य अभ्यास की शुरूआत 26 सितंबर 2019 को जापान के ससेबो शहर के समीप पश्चिमी प्रशांत महासागर में हो गई है. तीनों देशो की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2019 तक जापान के तट के समीप किया जा रहा है.
इस युद्धाभ्यास में तीनों ही देश अपनी सामरिक तथा सैन्य साझेदारी का संयुक्त प्रदर्शन भी करेंगे. इस त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास से आपसी सहयोग को मजबूती मिलेगी. यह युद्धाभ्यास पनडुब्बी नाशक युद्ध पर भी जोर देगा. यह अभ्यास विश्व की सबसे बड़ी ब्लू वाटर नेवी और दो बड़ी नौ-सेनाओं के बीच अपने आप में बड़ा युद्धाभ्यास है.
मालाबार युद्धाभ्यास से संबंधित मुख्य तथ्य
• यह युद्धाभ्यास भारत-जापान-अमरीका नौसेना सहयोग को और मजबूती प्रदान करेगा तथा साझा मूल्यों एवं सिद्धांतों पर आधारित पारस्परिकता में वृद्धि करेगा.
• इस युद्धाभ्यास में सतह, उप-सतह तथा वायु क्षेत्रों में जटिल सामुद्रिक ऑपरेशन शामिल होंगे. इस अभ्यास में पनडुब्बी-रोधी युद्ध, विमान-रोधी और पनडुब्बी-रोधी फायरिंग, मैरीटाइम इन्टर्डिक्शन ऑपरेशन्स (एमआईओ) पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा.
• इस युद्धाभ्यास के दौरान विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) और समुद्र में सामरिक परिदृश्य आधारित अभ्यास पर भी ध्यान दिया जायेगा.
• इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पोत एवं लड़ाकू विमान तीनों देशों के बीच सामुद्रिक संबंधों को अहम रूप से मजबूती प्रदान करेंगे तथा क्षेत्र की सुरक्षा और स्थायित्व में योगदान देंगे.
• इस अभ्यास में तीनों देशों की नौ-सेनाओं के अग्रणी युद्धपोत और नौसैनिक टोही व लड़ाकू विमान भाग ले रहे है.
• इस त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भारतीय नौसेना अपने आधुनिकतम स्वदेशी युद्धपोत गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस सहयाद्री तथा पनडुब्बी नाशक पोत कार्वेट आइएनएस किलटन के अतिरिक्त लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाले समुद्र टोही विमान पी8-आई को उतार रही है.
• युद्धाभ्यास में अमेरिकी नौसेना ने लास एंजेल्स वर्ग की हमलावर पनडुब्बी यूएसएस मैककैम्बेल और टोही विमान पी8-ए को उतारा है.
• जापान ने इस युद्धाभ्यास में इजुमो वर्ग के हेलीकाप्टर, विध्वंसक पोत जेएस कागा और गाइडेड मिसाइल, जेएस सामीदारे और पी-1 लंबी दूरी के समुद्र टोही विमान को उतारा है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Navratri festival is a symbol of respect and importance of women power: DM from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | ...
-
विकासखंड के ग्राम मेहरौना के 20 से अधिक युवक खाड़ी देशों में मौजूद रहैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रह...
-
कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi ...
-
किसी का बुरा मत सोचो, किसी का बुरा मत करो, किसी का बुरा मत होने दो। अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी की ताकत नहीं जो तुम्हारा बुरा कर दे। गुरु का...
-
सड़क हादसे में गई युवक की जान, एसआई परीक्षा देकर लौट रहा था वापस from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला ...
-
A torch procession was taken out from Deoria Club to Amrit Railway Station. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of harassing for dowry, FIR lodged from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In...
-
Teenager's body found hanging from a tree, murder charge filed from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाल...
-
Baitalpur: Three nominated councilors took oath from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - A...








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें