Friday, September 27, 2019

☞   भारत विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धा के मामले में चार पायदान उछलकर 44वें स्थान पर पहुंच गया

भारत विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धा के मामले में चार पायदान उछलकर 44वें स्थान पर पहुंच गया है. यह बात एक वैश्विक रिपोर्ट में कही गई है. भारत ने डिजिटल प्रतिस्पर्धा के मामले में चार पायदान की छलांग लगायी है.
भारत ने डिजिटल प्रौद्योगिकी की खोज तथा उसे अपनाने हेतु ज्ञान और भविष्य की तैयारियों के मामले में सुधार दर्ज किया है. भारत इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) की विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैकिंग 2019 के मुताबिक, भारत साल 2018 में 48वें स्थान से आगे बढ़कर साल 2019 में 44वें पायदान पर पहुंच गया है.
भारत ने सभी कारकों- ज्ञान, प्रौद्योगिकी और भविष्य की तैयारी के मामले में बहुत ही अच्छा सुधार दर्ज किया है. आईएमडी की ओर से तैयार की गई सूची में अमेरिका को शीर्ष स्थान पर रखा गया है.
सूची से संबंधित मुख्य तथ्य
• आईएमडी की ओर से जारी इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है. वे डिजिटल रूप से विश्व की सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है.

• इस सूची में इसके बाद दूसरे स्थान पर सिंगापुर, तीसरे पर स्वीडन, चौथे पर डेनमार्क तथा पांचवें पर स्विट्जरलैंड है.
• डिजिटल प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष दस में नीदरलैंड छठे स्थान पर, फिनलैंड सातवें स्थान पर, हांगकांग आठवें स्थान पर, नॉर्वे नौवें स्थान पर तथा कोरिया गणराज्य दसवें स्थान पर है.
• चीन ने रैंकिंग में सबसे लंबी छलांग लगाई है, वे 30वें स्थान से 22वें स्थान पर पहुंच गया है. इंडोनेशिया इसके बाद 62वें स्थान से 56वें स्थान पर पहुंचा है.
• इस सूची में कई एशियाई देशों ने भी बढ़त हासिल की है. हांगकांग एसएआर आठवें स्थान पर, कोरिया गणराज्य दसवें स्थान पर है. इस सूची में ताइवान और चीन भी आगे बढ़कर 13वें स्थान और 22वें स्थान पर रहे है.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले