Friday, September 27, 2019

☞   गूगल (Google) आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है


गूगल (Google) आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है. गूगल ने इस ख़ास मौके पर डूडल बनाकर अपनी 20 साल की इस यात्रा को दिखाया है. सर्च इंजन गूगल की स्थापना दो पीएचडी छात्रों, सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने 21 साल पहले 27 सितंबर 1998 को की थी.

गूगल ने इस खास मौके पर डूडल बनाया
गूगल ने इस खास मौके पर डूडल बनाया है. गूगल के डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया गया है. उस युग के कंप्यूटर के अलावा धुंधली तस्वीर के इस कैरिकेचर में, एक माउस और एक प्रिंटर भी हैं. इस पुराने कंप्यूटर की छवि को डॉट्स और इसके चारों ओर सितारों से सजाया गया है. गूगल ने इस डूडल में अपने कार्यालय की एक तस्वीर का उपयोग किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि यह फोटो 27 सितंबर 1998 को ली गई थी.

गूगल से जुड़ी दस मुख्य बातें
• गूगल के लिए डोमेन नाम 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर किया गया था. कंपनी को 04 सितंबर 1998 को शामिल किया गया था.
• गूगल को साल 1998 में लैरी पेज तथा सर्जी बेन ने बनाया था.
• गूगल आज इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है.
• गूगल के खोज करने वाले दोनों स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र थे. इन दोनों पीएचडी छात्रों ने इस सर्च इंजन का नाम गूगल इसलिए रखा गया क्योंकि गूगल की स्पेलिंग (वर्तनी) 10100 के लगभग है.
• ये स्पेलिंग और संख्या लार्ज स्केल सर्च इंजन के उद्देश्य को पूरा करती है.
• आज गूगल 100 भाषाओं में काम कर रहा है. गूगल के अक्टूबर 2016 तक 40 देशों में 70 कार्यलय हैं.
• अमेजन, एप्पल, फेसबुक तथा गूगल के साथ ये चार बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार है.
• गूगल शब्द अब मैरियम वेबस्टर कोलेजिएट डिक्शनरी एवं ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में भी शामिल है.
• Alexa ने गूगल डॉट कॉम को विश्व में सबसे ज्यादा विजिट करने वाली वेबसाइट में शामिल किया है. 
• गूगल को आधिकारिक तौर पर (officially) लॉन्च करने से पहले लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने इसका नाम 'Backrub' रखा था, लेकिन इसे बाद में इसका नाम गूगल कर दिया गया था.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले