Saturday, September 28, 2019

☞   ✅ CSIR स्थापना दिवस पर लांच हुई पहली स्वदेशी उच्च तापमान ईंधन सेल प्रणाली

✅ इन्फोसिस को यूनाइटेड नेशन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड मिला

आईटी प्रमुख इन्फोसिस को 'क्लाइमेट न्यूट्रल नाओ' श्रेणी में यूनाइटेड नेशन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड मिला है. इन्फोसिस भारत की एकमात्र ऐसी कॉर्पोरेट कंपनी है जिसने कॉम्बैट क्लाइमेट चेंज में अपने प्रयासों के लिए मान्यता प्राप्त की है-टारगेट अड्डा

विजेताओं की घोषणा, न्यूयॉर्क में  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के बाद की गई थी. यह अवार्ड इनफ़ोसिस को चिली के सेंटिआगो (दिसंबर 2019) में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP25) में दिया जाएगा.

✅ परीक्षा  के लिए अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सलिल पारेख.


✅ CSIR स्थापना दिवस पर लांच हुई पहली स्वदेशी उच्च तापमान ईंधन सेल प्रणाली

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहली स्वदेशी उच्च तापमान ईंधन सेल प्रणाली का अनावरण किया है. यह प्रणाली नई दिल्ली में CSIR स्थापना दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा भारतीय उद्योगों की साझेदारी में भारत के प्रमुख कार्यक्रम "न्यू मिलेनियम इंडियन टेक्नोलॉजी लीडरशिप इनिशिएटिव (NMITLI)" के तहत विकसित की गयी है.

5.0 kW ईंधन सेल प्रणाली द्वि-उत्पादों के रूप में हीट और पानी के साथ, मेथनॉल / जैव-मीथेन का उपयोग करके 70% से अधिक दक्षता के साथ पर्यावरण मैत्री तरीके से बिजली पैदा करती है, जो अन्यथा अन्य ऊर्जा स्रोतों द्वारा संभव नहीं है.

🅾️ सीएसआईआर के महानिदेशक: शेखर सी. मांडे.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले