Wednesday, September 11, 2019

☞   अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों की 11 सितंबर 2019 को 18वीं बरसी

अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों की 11 सितंबर 2019 को 18वीं बरसी है. इस हमले ने दुनिया को हिलाकर रख दिया था. इन हमलों ने पश्चिमी देशों को आतंकवाद के उस चेहरे से आमने-सामने कराया जिसे पहचानने से हर किसी ने इंकार कर दिया था. 18 साल के बाद भी इस घटना ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा है.
9/11 हमला: यह कैसे हुआ?
आतंकी संगठन अल-क़ायदा ने 11 सितंबर 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका पर आत्मघाती हमला किया. अल कायदा आतंकवादियों ने उस दिन चार यात्री विमानों का अपहरण किया था. आतंकवादियों ने जानबूझकर उनमें से दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स के साथ टकरा दिया था, जिससे विमानों पर सवार सभी लोग तथा भवनों के अंदर काम करने वाले अनेक लोग मारे गए थे. दोनों बड़ी इमारतें दो घंटे के अंदर ढह गई थीं. यहां तक कि उनके पास वाली इमारतें भी पूरी तरह से तबाह हो गईं थी और दूसरी इमारतों को भारी नुकसान हुआ था.
आतंकवादियों ने तीसरे विमान को वाशिंगटन डी.सी. के बाहर आर्लिंगटन, वर्जीनिया में पेंटागन से टकरा दिया था. आतंकवादियों द्वारा वाशिंगटन डी॰सी॰ की ओर पुनर्निर्देशित किए गए चौथे विमान के कुछ यात्रियों एवं उड़ान चालक दल द्वारा विमान का नियंत्रण फिर से लेने के प्रयास के बाद, विमान ग्रामीण पेंसिल्वेनिया में शैंक्सविले के पास एक खेत में जा टकराया. किसी भी उड़ान से कोई भी जीवित नहीं बचा था.
इस पूरे हमले में 3000 से अधिक लोग मारे गए थे तथा लगभग 6,000 अन्य लोग घायल हो गए थे. यह हमला इतना बड़ा था कि इस हमले में लगी आग को बुझाने में करीब 100 दिन का समय लगा था. आतंकवादियों ने हवाई जहाज को मिसाइल के रूप में उपयोग किया था.

9/11: प्रभाव
अमेरिका को 9/11 हमले के बाद काफी समय तक आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ी थी. अमेरिका का स्टॉक मार्केट चार दिन के लिए बंद पड़ गया था. वह हमले के बाद से ही निरंतर नीचे गिरने पर लगा हुआ था. इस हमले के बाद अमेरिका में लोगों के पास नौकरी की तंगी आ गई थी. अमेरिका को इससे उभरने में एक लंबा समय लगा था.
इस हमले के बाद लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाला. इस हमले के बाद अमेरिका में तीन गुना कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी है. यह हमला बेशक साल 2001 में हुआ था लेकिन लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव साल 2012 के बाद सबसे ज्यादा पड़ना शुरू हुआ. कैंसर का मुख्य कारण टॉवर की धूल को बताया गया है.
9/11 का आतंकी हमला केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि, पूरे विश्व के लिए ही एक बुरा दिन था. अमेरिका ने इस हमले के दोषी ओसामा बिन लादेन को भी आखिरकार मार गिराया था.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले