Sunday, August 4, 2019

☞   भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड का खिताब जीता है।

➡️भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड का खिताब जीता है। 23 साल की डॉक्टर मुखर्जी ने कई मॉडलों को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने पर भाषा को इंग्लैंड के साथ-साथ भारत से भी बधाई संदेश मिल रहे हैं।

➡️भाषा मुखर्जी भारत में ही पैदा हुई थीं। जब वो नौ साल की थीं तो उनका परिवार इंग्लैंड में बस गया था। भाषा की पढ़ाई-लिखाई इंग्लैंड में ही हुई है। उन्होंने नॉटिंघम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। मेडिकल साइंस और मेडिसिन एंड सर्जरी विषयों पर उनके पास स्नातक की डिग्री है।

💥23 साल की भाषा के पास मेडिकल की दो अलग-अलग डिग्रियां हैं। उन्हें पांच भाषाओं की जानकारी भी है। मुखर्जी अंग्रेजी और हिंदी के साथ बांग्ला, जर्मन और फ्रेंच भाषा बोल सकती हैं। साथ ही उनका आईक्यू लेवल भी काफी हाई है। उनका आईक्यू 146 है। जो उनको जीनियस साबित करता है।
👍🤝👍🤝👍🤝👍🤝👍🤝👍🤝👍
अपने मित्रों के साथ शेयर करें।
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले