Thursday, August 29, 2019

🅰 29 अगस्त 2019 Current Affairs

प्रश्‍न 1. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?
क. अटल विहारी वाजपेयी
ख. एपीजे अब्दुल कलाम
ग. स्मृति ईरानी
घ. अरुण जेटली

उत्तर: घ. अरुण जेटली – दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने हाल ही में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने की घोषणा की है जिनका हाल ही में निधन हो गया है. फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को आयोजित एक समारोह के दौरान किया जायेगा.

प्रश्‍न 2. अमेरिका की एक अदालत ने किस बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पर एक बार फिर नशीली दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े मामले में 57.20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है?
क. हिमालया
ख. जॉनसन एंड जॉनसन
ग. फिलिप्स
घ. मदरकेयर

उत्तर: ख. जॉनसन एंड जॉनसन – अमेरिका की एक अदालत ने बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर पर एक बार फिर नशीली दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े मामले में 57.20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में ओपॉयड के चलते वर्ष 1999 से 2017 के बीच करीब 4 लाख लोगों की मौत हुई थी.

प्रश्‍न 3. भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर एस धामी, भारत की __ महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर बन गयी है?
क. पहली
ख. दूसरी
ग. तीसरी
च. चौथी

उत्तर: क. पहली – भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर एस धामी हाल ही में भारत की पहली महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर बन गयी है. साथ ही उन्होंने हाल ही में हिंडन वायुसैनिक अड्डे में चेतक हेलीकॉप्टर के फ्लाइट कमांडर का कार्यभार भी ग्रहण किया है.

प्रश्‍न 4. भारत की आईपीएस अधिकारी ___ सर्वोच्च पुरस्कार राष्‍ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्‍कार के लिए चुने जाने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बन गयी है?
क. अर्चना कुमार
ख. अपर्णा कुमार
ग. सुमन त्यागी
घ. सोनिया वर्मा

उत्तर: ख. अपर्णा कुमार – भारत की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को उनके बेहतर कार्य के लिए सर्वोच्च पुरस्कार राष्‍ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्‍कार-2018 के लिए चुना गया है वे इस पुरस्‍कार के लिए चुने जाने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बन गयी है. उन्हें इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बधाई दी है.

प्रश्‍न 5. केंद्र सरकार ने पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को किसको लीज पर देने के लिए मंजूरी दे दी है?
क. रक्षा मंत्रालय
ख. खेल मंत्रालय
ग. आईआरसीटीसी
घ. महाराष्ट्र सरकार

उत्तर: ग. आईआरसीटीसी – केंद्र सरकार ने हाल ही में पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को आईआरसीटीसी को लीज पर देने के लिए मंजूरी दे दी है. नवम्बर महीने में तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलायी जा सकती है साथ ही यात्रियों की जांच के लिए स्टेशन पर चेकइन काउंटर बनाए जाएंगे.

प्रश्‍न 6. निम्न में से किस देश की क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सेसिल राइट ने 60 वर्ष क्रिकेट खेलने के बाद हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. पकिस्तान क्रिकेट टीम
ग. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
घ. श्रीलंका क्रिकेट टीम

उत्तर: ग. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम – हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सेसिल राइट ने 60 वर्ष क्रिकेट खेलने के बाद हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. वे 85 वर्ष के है. वे 7 सितम्बर को अपना आखिरी मैच खेलेंगे. उन्होंने अपने 60 वर्ष के करियर में 7000 विकेट लिए है. और उन्होंने 5 सेशन में 538 विकेट लिए थे.

प्रश्‍न 7. ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और एसएलबीसी संयोजक ने किस शहर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विचार जानने के लिए एक बैठक का आयोजन किया है?
क. मुंबई
ख. जयपुर
ग. हैदराबाद
घ. दिल्ली

उत्तर: घ. दिल्ली- भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और एसएलबीसी संयोजक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विचार जानने, कार्य निष्पादन की अनुकूलता की समीक्षा करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया है. इस बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शामिल थे.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले