Wednesday, August 28, 2019

☞   विंग कमांडर एस धामी फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइट कमांडर बनने वाली देश की पहली महिला


भारतीय वायुसेना (IAF) की विंग कमांडर एस धामी फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइट कमांडर बनने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. वे देश की पहली ऐसी महिला वायुसेना अधिकारी हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.
उन्होंने हाल ही में हिंडन वायुसैनिक अड्डे में चेतक हेलीकॉप्टर के फ्लाइट कमांडर का प्रभार ग्रहण किया है. विंग कमांडर एस धामी हिंडन एयरबेस पर ‘चेतक’ हेलिकॉप्टर की एक यूनिट की फ्लाइट कमांडर का जिम्मेदारी संभालेंगी.
वायुसेना की कमांड यूनिट में फ्लाइट कमांडर का पद दूसरे स्थान का पद है. भारतीय वायुसेना में साल 1994 में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया था. भारतीय वायुसेना भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है.
स्थाई कमीशन कैसे मिलता है?
दिल्ली हाईकोर्ट में लंबी और बहुत कठिन कानूनी लड़ाई जीतने के बाद महिला अधिकारियों को अपने पुरुष समकक्षों के साथ ‘स्थाई कमीशन’ पर विचार करने का हक मिला है. स्थाई कमीशन के लिए चयन होने हेतु महिला ऑफिसर को कम से कम 13 साल तक अनुभव भारतीय वायुसेना में होनी चाहिए. महिलाएं शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत वायुसेना में नियुक्त की जाती है.
स्थाई कमीशन से क्या होगा फायदा?
महिलाओं हेतु स्थाई कमीशन लागू होने के कारण से महिला उम्मीदवार ज्यादा समय तक सेना में काम कर सकेंगी. इस कमीशन के तहत उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. स्थाई कमीशन से महिलाएं बीस साल तक काम कर सकेंगी तथा इसे बढ़ाया भी जा सकता है.
एस धामी के बारे में
• शालिजा धामी पंजाब के लुधियाना में पली-बढ़ी हैं. वे बचपन से ही पायलट बनना चाहती थी.
• विंग कमांडर एस धामी भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी भी हैं जिन्हें लंबे कार्यकाल के लिए स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा.
• उनके पास 2300 घंटे तक उड़ान भरने का अनुभव है.
• एस धामी ने 15 साल के अपने करियर में ‘चेतक’ और ‘चीता’ हेलिकॉप्टर उड़ाती रही हैं.
• चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों के लिए विंग कमांडर एस धामी भारतीय वायुसेना की पहली महिला योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले