✅लैंगिक असमानता का तात्पर्य लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेद-भाव से है। परंपरागत रूप से समाज में महिलाओं को कमज़ोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेद-भाव से पीड़ित होती हैं। महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव दुनिया में हर जगह प्रचलित है।
💁♀ फिट इंडिया मूवमेंट 👇
✔️ GK IN हिंदी महत्वपूर्ण दिवस जानकारी 👍
❤️प्रधानमंत्री ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लाखों लोगों की मौजूदगी में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की।
✅प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को रोज़मर्रा के जीवन में फिट रहने के साधारण और आसान तरीके शामिल करने के लिये प्रेरित करना है।
✅फिट इंडिया एक मज़बूत और प्रगतिशील भारत की मांग है। अतः सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये इस अभियान की अत्यंत आवश्यकता है।
✅इस कार्यक्रम के तहत खेलों और नृत्य के रूप में भारत की समृद्ध स्वदेशी विरासत का प्रदर्शन किया गया तथा फिटनेस को बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।
✅इस कार्यक्रम के लिये हज़ारों स्कूली बच्चे, साइकिल सवार, धावक, एरोबिक डांसर सुबह ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में एकत्रित हो गए और उन्होंने फिटनेस से जुड़े अनेक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया।
✅यह अभियान एक राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत क्रियान्वित किया जाएगा।
✅फिट इंडिया अभियान को सरकार द्वारा शुरू किया गया है लेकिन इसको सफल बनाने के लिये लोगों की भागीदारी अनिवार्य है।
✅राष्ट्रीय फिटनेस के प्रतीक माने जाने वाले लोग भी इस समारोह के दौरान उपस्थिति थे, जिनका चयन फिटनेस की दिशा में लगातार उनकी निष्ठा के लिये युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया गया था।
✅इसके अंतर्गत 101 वर्षीय मन कौर जो अभी भी दौड़ सकती हैं, 81 वर्षीय ऊषा सोमन जो दंड-बैठक कर सकती हैं, और ऐसे ही लगभग 20 फिटनेस के प्रतीक शामिल थे जिन्हें फिट जीवन जीने के लिये नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से चुना गया था।
✅इस वर्ष के खेल पुरस्कार विजेता भी इस अवसर पर मौजूद थे।
💁♀विधानपरिषद वाले राज्य 👇
GK IN हिंदी ज्ञान श्रृंखला 👌
✅वर्तमान में छह राज्यों में विधानपरिषद अस्तित्व में हैं।
✅जम्मू-कश्मीर में भी इसके द्वि-भाजन (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश) के पूर्व विधानपरिषद मौजूद थी।
✅तमिलनाडु की तत्कालीन सरकार ने विधानपरिषद गठित करने के लिये एक अधिनियम पारित किया था, लेकिन 2010 में सत्ता में आई नई सरकार ने इसे वापस ले लिया।
✅वर्ष 1958 में गठित आंध्र प्रदेश विधानपरिषद को वर्ष 1985 में समाप्त कर दिया गया था। वर्ष 2007 में इसका पुनर्गठन किया गया।
✅ओडिशा विधानसभा ने हाल ही में एक विधानपरिषद के गठन के लिये संकल्प पारित किया है।
✅राजस्थान और असम में विधानपरिषद के गठन के प्रस्ताव संसद में लंबित हैं।
✅ प्रवास:- मानव प्रवास, एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थायी या अस्थायी रूप से बसने के इरादे से लोगों की आवाजाही है। यह सामान्यतः एक देश से दूसरे देश के बीच होता है, इसके अतिरिक्त देश में आंतरिक प्रवास भी संभव है।
✅इथियोपिया (Ethiopia) में वैज्ञानिकों ने मानव की लगभग 3.8 मिलियन वर्ष पुरानी खोपड़ी (Skull) की खोज की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक अतिमहत्त्वपूर्ण खोज है एवं इसमें मानव विकास की समझ को एक स्तर आगे ले जाने की क्षमता है।








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें