Thursday, August 29, 2019

☞   शीर्षक:-दिलफेंक आशिक़ का टूट गया दिल


शीर्षक:-दिलफेंक आशिक़ का टूट गया दिल
कहानी के टोटल 5 पार्ट है...
१.यह पहला पार्ट है...हर पार्ट पढ़ने के बाद  आपको अपना फ़ीडबैक मुझे देना है....ताकि अगला पार्ट और अच्छा हो
👉एक साधारण से गाँव का एक साधारण सा लड़का था | लड़का अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज में पढ़ने के लिए अपने पास के बड़े शहर में चला जाता है |
पर लड़के की एक बात बहुत ही बुरी थी कि वो दिल का बहुत ही कमजोर था , मतलब की वह किसी भी लड़की को अपना दिल बड़ी ही आसानी से दे देता था , पर हर लड़की उसे इंकार कर देती थी | आखिर एक दिन वो दिन भी आ गया जब एक लड़की ने उसके प्यार को स्वीकार कर लिया था , लड़का बहुत ही ख़ुश था , क्योंकि आज रात भर उसे अपने नए प्यार के साथ बात जो करनी थी |
लड़के ने अपना सारा कॉलेज वर्क निपटाया और लड़की को कॉल लगा ली , लड़की भी बहुत ही खुश थी क्योंकि उसे बहुत ही ज़्यादा प्यार करने वाला लड़का जो मिला था | लेकिन उनका ये प्यार कुछ ही दिन चल पाया , एक दिन की बात है लड़के ने लड़की को फ़ोन लगाया तो लड़की का बिजी (अन्य कॉल पर व्यस्त) चल रहा था ,लड़का उसके इंतज़ार में पूरी रात नही सोया और वैसे ही दिन हो गया , लड़के ने पूरी रात कॉल ट्राय की पर कुछ देर बिजी चल रहा था उसके बाद लड़की का फोन स्विच ऑफ चल रहा था |
लड़का लड़की को मिलने के लिए उत्सुक था वह उससे पूछना चाहता था कि उसने फ़ोन क्यों नही उठाया | लड़की आई और लड़के ने उससे पूछना शुरू ही किया था ,तभी लड़की कहने लगी कि कल पूरी रात फ़ोन मेरी सहेली ने ले रखा था जिस कारण आपसे बात नही कर पाई | अगली रात लड़के ने लड़की को फ़ोन किया तो लड़की ने फ़ोन उठाया और कहा कि सॉरी बाबू आज भी बात नही कर सकती फ़ोन मेरी सहेली ले रही है | ऐसा कई दिनों तक चलता रहा ,लड़का इस बात से बहुत परेशान रहने लगा , आखिरकार उसे एक दिन पता लग ही गया कि लड़की किसी और लड़के से प्यार करती है और वह रात भर उसी से बात करती है | लड़का अंदर से पूरी तरह टूट चुका था ,वो पूरे दिन रोते रहा और शाम में हिम्मत करके वो लड़की के घर चला गया |लड़की के माँ-पापा ने उस लड़के को बहुत डाँटा और चले जाने को कहने लगी ,लड़का मन मशोशकर वहाँ से चला गया | लड़का बहुत ही परेशान रहने लगा और एक दिन लड़की का फ़ोन लड़के को आया और वह अपना दुःख सुंनाने लगी , लड़का कुछ भी नही सुन्ना चाहता था तो लड़के ने फ़ोन काट दिया |लड़की भी यही चाहती थी | स्कूल में हर बार टॉप करने वाला लड़का इस बार  फैल आ गया था , इस बात से उसके घर वाले परेशान हो गए , उसके घर वालो ने उसे बहुत ही डाँटा । लड़के को समझ नही आ रहा था कि वह क्या करें | 
आगे क्या होगा यही आपको बताना है

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले