Tuesday, August 27, 2019

☞   फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 27 अगस्त 2019 को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया है. अब इस स्टेडियम को ‘अरुण जेटली स्टेडियम’ के नाम से जाना जाएगा.
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर 2019 को एक समारोह में किया जाएगा. इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा. डीडीसीए ने इसकी पूर्व में घोषणा की थी. समारोह का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम किया जायेगा. इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरेन रिजीजू भी हिस्सा लेंगे.
पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का 24 अगस्त 2019 को लंबी बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया था. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था. अरुण जेटली केवल 66 साल के थे. वे एम्स में 09 अगस्त 2019 से भर्ती थे.
डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिवंगत नेता अरुण जेटली के नाम पर करने का घोषणा किया है. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है.
अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके थे
लंबे समय तक अरुण जेटली क्रिकेट के साथ भी जुड़े रहे थे. अरुण जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने इसके अतिरिक्त 14 साल तक दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सेवा की. अरुण जेटली साल 1999 से साल 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले