Sunday, August 4, 2019

☞   4 July #हिन्दी_करंट_अफेयर्स_प्रश्नोत्तरी

प्रश्‍न 1. वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में किस टेलिकॉम कंपनी को 2866 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है?
#एयरटेल –
भारती एयरटेल को वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में 2866 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है ऐसा पहली बार हुआ है की एयरटेल को नुकसान उठाना पड़ा है. जबकि पिछले वर्ष इस इसी तिमाही में कंपनी को 107 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

प्रश्‍न 2. किस राज्य सरकार ने एडहॉक पर कार्यरत जेबीटी और प्राइमरी टीचर का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है?
#हरियाणा_सरकार –
हरियाणा सरकार ने हाल ही में एडहॉक पर कार्यरत जेबीटी और प्राइमरी टीचर का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है. जो की पहले 21,715 रुपए था जो अब 26 हजार रुपए महीने कर दिया गया है.

प्रश्‍न 3. देवाशीष चटर्जी को हाल ही में किस आईटी कंपनी का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है?
#माइंडट्री –
देवाशीष चटर्जी को हाल ही में रोस्तो रावणन के इस्तीफे के बाद माइंडट्री आईटी कंपनी का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है. देवाशीष चटर्जी इससे पहले अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में प्रेसिडेंट में काम कर चुके है.

प्रश्‍न 4. भारत की किस राज्य सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम प्रोजेक्ट के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है?
#महाराष्ट्र_सरकार –
दुनिया में पहली बार किसी राज्य सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए हाइपरलूप टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-पुणे का सफर महज 35 मिनट में तय करने वाले हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 5. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को 31 से बढ़ाकर 34 करने के लिए किसने मंजूरी दे दी है?
#केंद्रीय_मंत्रिमंडल –
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को 31 से बढ़ाकर 34 करने के लिए मंजूरी दे दी है. इससे पहले वर्ष 2009 में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की गई थी.

प्रश्‍न 6. वेल्स के पूर्व गेंदबाज मैल्कम नैश का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
#74_वर्ष –
एक ओवर में छह छक्के खाने वाले वेल्स के पूर्व गेंदबाज मैल्कम नैश का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वर्ष 1968 में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान वेस्टइंडीज के गारफील्ड सोबर्स ने उनके खिलाफ एक ओवर में छह छक्के मारे थे.

प्रश्‍न 7. फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर्स अवॉर्ड के लिए इनमे में से किस खिलाडी को नामांकित किया गया है?
#क्रिस्टियानो_रोनाल्डो_लियोनल_मेसी-
फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर्स अवॉर्ड के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी दोनों को नामांकित किया गया है. हाल ही में जारी की गयी अवॉर्ड लिस्ट में प्रीमियर लीग विजेता लीवरपूल के तीन खिलाड़ियों का नाम है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस देश ने हाल ही में महिलाओं को बिना पुरुष अभिभावक की अनुमति के विदेश यात्रा जाने की अनुमति दे दी है?
#सऊदी_अरब –
सऊदी अरब ने हाल ही में महिलाओं को बिना पुरुष अभिभावक की अनुमति के विदेश यात्रा जाने की अनुमति दे दी है साथ ही महिलाये बिना अनुमति के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकती है. अब से महिला और पुरुष में भेदभाव नहीं होगा.

प्रश्‍न 9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी विदेश यात्रा पर किस देश को पांच लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है?
#गाम्बिया –
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान गाम्बिया को पांच लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही भारत ने अफ्रीका में 18 नए दूतावास खोलने का फैसला किया है. जिसमे से 7 पश्चिमी अफ्रीका में हैं.

प्रश्‍न 10. हाल ही में किस देश ने एक साथ रॉकेट दागने की निर्देशित प्रणाली (नए रॉकेट लॉन्चर) का परीक्षण किया है?
#उत्तर_कोरिया –
उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक साथ रॉकेट दागने की निर्देशित प्रणाली (नए रॉकेट लॉन्चर) का परीक्षण किया है. हालाँकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण प्रतिबंध लगा रखा है.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले