*क्योंकि अब अलीबाबा भी किस्मत के दरवाजे कोशिशों से खोलता है, "खुल जा सिमसिम" बोल कर नहीं*
1. इंग्लिश इंप्रूव करने के लिये उसने 9 साल तक गाइड बनकर अंग़्रेजों को अपना शहर घुमाया।
2. लगातार 4 साल तक वह कॉलेज इंट्रेंस एग्ज़ाम में फेल होता रहा।
3. उसने एक स्कूल में 14$ वेतन पर गणित और इंग्लिश पढ़ाया।
4. उसने 30 जगहों पर नौकरी के लिये अप्लाई किया और हर जगह से रिजेक्ट हो गया।
5. जब उसके शहर में KFC खुला तो कुल 24 लोगों ने नौकरी के लिये इंटरव्यू दिया, उसे छोड़कर बाकी 23 चुन लिये गये।
6. कुल मिलाकर उसने 10 बार हार्वर्ड के लिये अप्लाई किया और हर बार रिजेक्ट हुआ।
7. 1994 में उसने पहली बार इंटरनेट का नाम सुना और 1995 में एक दोस्त से कुछ पैसे उधार लेकर अपने अपार्टमेंट के एक रूम में Alibaba के नाम से एक कंपनी डाली।
8. 1997 में, 33 साल की उम्र में उसने पहला कंप्यूटर लिया।
9. 2009 मे TIME मैग्ज़ीन ने उसे "100 सर्वाधिक प्रभावशाली" लोगों में शुमार किया।
10.19 सितम्बर 2014 को जब उसकी कंपनी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई तो 25 Billion $ का IPO लाकर वह इतिहास में सबसे बड़ा IPO लाने वाला शख़्स बना।
11. एक समय, लगभग 40 Billion $ Net Worth के साथ वह एशिया का सर्वाधिक धनवान व्यक्ति भी रहा।
12. 10 सितम्बर, 2018 को अपने 55वें जन्म-दिन पर वह दुबारा पढ़ाने और शिक्षा की ओर लौटने के लिए कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष की कुर्सी से स्वेच्छा से रिटायर हो गए।
क्लासिक अमेरिकी परीकथाओं सरीखी सफलता की यह इबारत *जैक मा* ने लिखी है। चीन में इंटरनेट का पर्याय - *"अलीबाबा (Alibaba)* के कर्ता-धर्ता जैक मा के "फर्श से अर्श" तक की गाथा है ये।
10/09/2019
*Jack Ma*
(10/09/1964)
(Disclaimer: This post neither endorses Chinese goods nor Alibaba.com. This is only to share and promote perseverance of entrepreneurship.)








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें