Thursday, September 12, 2019

☞   करेंट अफेयर्स,ब्रिटेन द्वारा नई पोस्ट स्टडी वर्क वीज़ा पॉलिसी की घोषणा

टोंगा के प्रधानमंत्री एकिलिसी पोहिवा का निधन
टोंगा के प्रधानमंत्री एकिलिसी पोहिवा को टोंगा के एक अस्पताल में दो हफ्ते पहले  निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया था. वे 78 वर्ष के थे. वे दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र समर्थक और जलवायु परिवर्तन के प्रमुख प्रचारक माने जाते रहे हैं. इससे पूर्व टोंगा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया था. बयान में कहा गया था कि इस वर्ष की शुरुआत में इस बात का खुलासा हुआ था कि 78 वर्षीय पोइवा को लीवर की शिकायत है.
मिलिट्री मेडिसिन सम्मेलन में पाकिस्तान शामिल नहीं
भारत द्वारा नई दिल्ली में दो दिवसीय एससीओ मिलिट्री मेडिसिन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पाकिस्तान शामिल नहीं हुआ. इस सम्मेलन में 27 अंतरराष्ट्रीय और 40 भारतीय प्रतिनिधि शामिल हुए. इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया. इसमें पाकिस्तान के लिए आवंटित सीट रिक्त थी लेकिन वह शामिल नहीं हुआ. शंघाई सहयोग संगठन का पूर्णकालिक सदस्य बनने के बाद से भारत की मेजबानी में यह पहला सैन्य सहयोग कार्यक्रम हुआ है. भारत और पाकिस्तान जून 2017 में एससीओ के सदस्य बने थे.
गुजरात के बाद उत्तराखंड ने भी घटाया ट्रैफिक जुर्माना
गुजरात के बाद उत्तराखंड ने कैबिनेट बैठक कर कुछ श्रेणियों के जुर्माने की राशि को कम कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट राज्य से खत्म कर दिया है. साथ ही महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार को पत्र लिख नए अधिनियम के जुर्मानों पर विचार करने को कहा है. केरल सरकार ने भी जुर्माना घटाने को लेकर अध्ययन शुरू कर दिया है. दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य की भाजपा इकाई ने भी केंद्र सरकार से जुर्माना घटाने का अनुरोध किया है.
दिल्ली सरकार की घोषणा, अस्पतालों से VIP रूम हटाये जायेंगे
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 13 हजार, 899 बेड बढ़ाने का जिक्र किया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि 17 अस्पतालों का विस्तार भी होगा और तीन नए अस्पताल छह माह में बनकर तैयार हो जाएंगे. इसके अलावा छह नए अस्पतालों का भी निर्माण होगा. इन परियोजनाओं के पूरा होने पर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बेड क्षमता 120 फीसद बढ़ जाएगी. दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वीवीआइपी मरीजों को प्राइवेट वार्ड की सुविधा नहीं मिलेगी. दिल्ली सरकार ने कहा है कि सभी लोगों को एक जैसी सुविधा सुनिश्चित किये जाने के लिए यह कदम उठाये जा रहे हैं.
ब्रिटेन द्वारा नई पोस्ट स्टडी वर्क वीज़ा पॉलिसी की घोषणा
ब्रिटेन द्वारा हाल ही में नई पोस्ट स्टडी वर्क वीज़ा पॉलिसी की घोषणा की गई है. इसके तहत वहां के कॉलेजों से डिग्री लेने के बाद छात्र दो साल तक नौकरी कर सकेंगे या काम तलाश सकेंगे. अभी तक यह अवधि केवल 4 महीने है. ब्रिटेन द्वारा जारी यह नये नियम अगले साल से और सभी विदेशी छात्रों पर लागू होंगे. भारतीय छात्रों को इसका काफी फायदा होगा. ब्रिटिश यूनिवर्सिटी लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं. यह नई ग्रेजुएशन योजना उन सभी विदेशी छात्रों के लिए होगी जिनके पास छात्र के तौर पर ब्रिटेन का वैध आव्रजन वीज़ा है और जिसने सरकार से मंजूरी प्राप्त ब्रिटेन के किसी उच्च शिक्षण संस्थान से स्नातक स्तर या इससे अधिक के लिए सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा किया है.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले