Thursday, September 12, 2019

☞   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को मथुरा में स्वच्छता पर एक व्यापक देशव्यापी जागरूकता अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को मथुरा में स्वच्छता पर एक व्यापक देशव्यापी जागरूकता अभियान - स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2019 का शुभारंभ किया. स्वच्छता ही सेवा-2019 के तहत ‘प्लास्टिक कचरा जागरूकता और प्रबंधन’ पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसे 11 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है.
इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाना है. केन्द्र सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन और पेयजल एवं स्वच्छता विभागों और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से एसएचएस के शुभारंभ का आयोजन किया गया था.
स्वच्छता ही सेवा 2019
प्रधानमंत्री द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये गये भाषण में प्‍लास्टिक अपशिष्‍ट प्रबंधन के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया गया था. इस वर्ष की स्‍वच्‍छता ही सेवा का विषय प्‍लाटिक अपशिष्‍ट प्रबंधन है. वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय का उद्योग और आंतरिक व्‍यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्‍वच्‍छता विभाग के अभियान की सफलता के लिए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
कार्य-योजना
• डीपीआईआईटी सीमेंट भट्टों में 2 अक्टूबर, 2019 को एकत्र प्लास्टिक अपशिष्ट की रि-साइक्लिंग सुनिश्चित करेगा और 2 अक्टूबर, 2019 को ही राष्ट्रव्यापी श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र करेगा.
• डीपीआईआईटी ने सभी राज्य सरकारों और केन्द्र  शासित प्रदेशों से अपने यहां सभी औद्योगिकी एस्टेट्स, पार्कों, कारिडोरों और औद्योगिक क्षेत्रों से 11 सितम्बर, 2019 से शुरू होने वाले स्वच्छ्ता ही सेवा 2019 के लिए  प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र करने का अनुरोध किया है.
• जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छ‍ता विभाग ने डीपीआईआईटी से सीमेंट भट्टों द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के उपयोग को जरूरी बनाने का अनुरोध किया है.
• डीपीआईआईटी यह सुनिश्चित करेगा कि इस वर्ष दिवाली तक सीमेंट भट्टों में एकत्र किया गया प्लास्टिक  2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए डीपीआईआईटी के कर्मचारी श्रमदान करेंगे और पूरे देश में प्रौद्योगिक क्षेत्रों और उनके आस-पास प्लास्टिक कचरे का संग्रह सुनिश्चित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने घरों, कार्यालयों और कार्यस्थलों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से मुक्त करें. पर्यावरण, पशुओं और जल जीवों के स्वास्थ्य पर ऐसे प्लास्टिक के खतरनाक प्रभावों की ओर लोगों का ध्यान खींचते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खरीददारी के लिए बाहर जाते समय कपड़े अथवा जूट के बैगों का इस्तेमाल करें और कार्यालयों में पानी पीने के लिए धातु अथवा मिट्टी के गिलासों का इस्तेमाल करें. उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने आस-पास से प्लास्टिक के सभी कचरे को एक निर्धारित इकट्ठा करें और स्वच्छता ही सेवा के दौरान स्थानीय प्रशासन की सहायता से इसका सुरक्षित निपटारा सुनिश्चित करें.

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले