Saturday, September 7, 2019
☞ चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 में अंतर
चंद्रयान-2 के आखिरी चरण में भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया था जब वह चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था. इसरो के मुताबिक, रात 1:37 बजे लैंडर की चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. लेकिन लगभग 2.1 किमी ऊपर संपर्क टूट गया था.
इसरो के चीफ के. सिवन ने कहा था, आखिरी के 15 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होंगे. इनमें से करीब 13 मिनट तक सबकुछ ठीक था, लेकिन अंतिम के 90 सेकंड में जो हुआ उससे चांद पर सफलतापूर्वक पहुंचने का सपना अधूरा रह गया.
चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 में अंतर
चंद्रयान-1: चंद्रयान-1 चांद की सतह पर कदम नहीं रखा था. चंद्रयान-1 312 दिन के अपने मिशन में चंद्रमा के 3400 से ज्यादा चक्कर लगाए थे. चंद्रयान-1 परिक्रमा के दौरान जब चांद के सबसे नजदीक पहुंचा था, तब सतह से उसकी दूरी 100 किलोमीटर के लगभग थी. पीएसएलवी-सी11 रॉकेट से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले ‘चंद्रयान-1’ का वजन 1380 किलोग्राम था.
चंद्रयान-1: चंद्रयान-1 चांद के उत्तरी ध्रुव पर बर्फ के रूप में पानी के अतिरिक्त मैग्नीशियम, एल्युमिनियम और सिलिकॉन की मौजूदगी का खुलासा किया, हालांकि पानी कितनी मात्रा में मौजूद यह नहीं पता लगा पाया था. चंद्रयान-1 ग्यारह वैज्ञानिक उपकरणों से लैस था, जिनमें से पांच भारतीय थे, जबकि तीन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, दो नासा तथा एक बुल्गेरियन अकेडेमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने तैयार किया था.
चंद्रयान-2 मिशन लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरता. इसमें मौजूद रोवर ‘प्रज्ञान’ एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) के अपने मिशन में चांद पर चहलकदमी कर जानकारी एकत्रित करता. जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से प्रक्षेपित यह यान चंद्रयान-1 से करीब तीन गुना भारी, 3850 किलोग्राम वजन का था.
चंद्रयान-2: चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर कितना पानी उपलब्ध है. क्या यह पानी भविष्य में इंसान के उपयोग लायक है, इसकी जानकारी देता, खनिजों की मौजूदगी सर्च करने के साथ ही बाहरी वातावरण का भी अध्ययन करता. चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में लगे आठ उपकरण चंद्रमा की सतह तथा एक्सोस्फीयर की मैपिंग करते, जबकि लैंडर में मौजूद तीन उपकरण सतह की जैविक संरचना की जांच करते, रोवर के दो उपकरण मिट्टी के नमूने जुटाने की प्रयत्न करते.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
10,000 families will get cooking gas through pipeline. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यू...
-
Inter-state ganja smuggling gang busted, four operatives arrested from Latest And Breaking Hindi News Head...
-
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के उपनाम व्यक्ति उपनाम महात्मा गांधी बापू , राष्ट्रपिता दादाभाई नौरोजी...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें