Monday, August 19, 2019
☞ आखिर CORAS है क्या? कैसे ये रेलवे में यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करेगा?
भारतीय रेलवे अपनी प्रॉपर्टीज की सिक्योरिटी के लिए अब रिटायर्ड फौजियों की नियुक्ति करेगा. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में रेलवे परिसरों की सुरक्षा के लिए यह भर्ती की जाएगी. यहीं आपको बता दें कि इससे पहले इस प्रकार की भर्ती के लिए रेलवे बोर्ड ने अपनी जोन्स के जनरल मैनेजर्स को रेलवे की सिक्योरिटी के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सरकारी सिक्योरिटी के साथ जुड़ने की अनुमति दी थी. इस प्रकार कि एजेंसीज में होम गार्ड, महाराष्ट्र इंडियन सिक्योरिटी इत्यादि शामिल हैं.
नए आदेश के अनुसार इन सबमें कुछ बदलाव किये गए हैं जैसे कि अब सैनिक कल्याण बोर्ड्स के जरिये इसमें रिटायर्ड फौजियों को भी शामिल किया जाएगा. 18 जुलाई को रेलवे ने ये नया आदेश जारी किया था. जनरल मैनेजर्स रिटायर्ड फौजियों को जरूरत पढ़ने पर कभी भी यानी गर्मियों के समय या फेस्टिवल सीजन में नियुक्त कर सकते हैं.
आधिकारिक डाटा के अनुसार, इस समय 76, 563 C और D लेवल के RPF और RPSF (रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स) कार्मिक रेलवे के साथ काम कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अभी भी जिस प्रोटेक्शन स्ट्रेंथ को मंजूरी दी गई है उसमें 15 फीसदी कमी है.
साथ ही आपको बता दें कि अब रेलवे में यात्रियों और रेलवे की सुरक्षा के लिए कमांडों को तैनात किया जाएगा.
पीयूष गोयल रेलवे मंत्री के अनुसार CORAS यानी कमांडो फॉर रेलवे सिक्योरिटी का पहला बैच रेलवे का हिस्सा बन गया है.
आखिर CORAS है क्या? कैसे ये रेलवे में यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करेगा?
यह रेलवे सुरक्षा बल के लिए अलग से एक कमांडो यूनिट है. इसका निर्माण रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे सुरक्षा विशेष बल में से किया गया है. CORAS का गठन रेलवे क्षेत्र के आस-पास किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और रेलवे की संपत्ति को नुक्सान न पहुचने के लिए किया गया है. यह बल भारतीय रेलवे तथा यात्रियों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करेगा. यानी भारतीय रेल को नक्सली, आतंकी हमले और होस्टेज जैसे हालातों से निपटने के लिए मदद करेगा. अंतर्राष्ट्रीय स्थर पर इनकी ट्रेनिंग होगी. यह टीम पूरी तरह से आधुनिक हथियारों से लैस होगी. यहीं आपको बता दें कि आरपीएफ की आम्र्ड बटालियन आरपीएसएफ यानी रेलवे प्रोटेक्शन सिक्योरिटी फोर्सेज से अलग होगी.
पहले चरण में देशभर में लगभग 1200 कमांडों को तैनात किया जा रहा है. 15 अगस्त, 2019 को इस टीम को रेलवे में शामिल करने की घोषणा की गई है. इन कमांडों को ऐसी जगह तैनात किया जाएगा जहां से अक्सर खतरा बना रहता है.
ऐसा कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और दंतेवाड़ा, उत्तर-पूर्व राज्यों के संवेदनशील इलाके या फिर जम्मू कश्मीर जैसी जगहों पर इन CORAS को तैनात रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर इनकी मदद ली जाएगी.
इतना ही नहीं कहीं-कहीं क्षेत्रों में नक्सली, आतंकी और उल्फा के हमलों के कारण रेलवे प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाती है लेकिन अब CORAS कि वजह से प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जा सकेगा. इन कमांडों की यूनिफार्म भी खास प्रकार की होगी. इनके पास बुलेट प्रूफ जैकेट और अलग प्रकार का हेलमेट होगा. और साथ ही इनके पास अत्याधुनिक हथियार भी होंगे. CORAS टीम में अधिकतर जवान 30 से 35 साल उम्र के हैं. इनकी ट्रेनिंग एनएसजी, फोर्स वन और ग्रेहाउंड जैसे कमांडो के साथ में हुई है. RPF के लिए अतिआधुनिक कमांडो ट्रेनिंग सेंटर हरियाणा के जगाधरी में बनाया जाएगा.
तो अब आप जान गए होंगे कि रेलवे और यात्रियों कि सुरक्षा के लिए CORAS और रेलवे प्रॉपर्टीज की सिक्योरिटी के लिए अब रिटायर्ड फौजियों की नियुक्ति की जाएगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Navratri festival is a symbol of respect and importance of women power: DM from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | ...
-
विकासखंड के ग्राम मेहरौना के 20 से अधिक युवक खाड़ी देशों में मौजूद रहैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रह...
-
कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi ...
-
किसी का बुरा मत सोचो, किसी का बुरा मत करो, किसी का बुरा मत होने दो। अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी की ताकत नहीं जो तुम्हारा बुरा कर दे। गुरु का...
-
सड़क हादसे में गई युवक की जान, एसआई परीक्षा देकर लौट रहा था वापस from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला ...
-
A torch procession was taken out from Deoria Club to Amrit Railway Station. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of harassing for dowry, FIR lodged from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In...
-
Teenager's body found hanging from a tree, murder charge filed from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाल...
-
Baitalpur: Three nominated councilors took oath from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - A...








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें