Wednesday, July 1, 1970
☞ गणेश चतुर्थी
July 01, 1970
भारत मे त्योहार एवं मेलें
गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह हिंदू धर्म के लोगों द्वारा हर साल बहुत साहस, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह भारत में विनायक चतुर्थी के नाम से भी लोकप्रिय है। यह प्राचीन काल से पूरे भारत में हिन्दूओँ के सबसे महत्वपूर्ण देवता, भगवान गणेश जी (जिन्हें हाथी के सिर वाला, विनायक, विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और प्रारम्भ के देवता आदि के नाम से जाना जाता है) को सम्मानित करने के लिये मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह (अगस्त और सितम्बर के बीच) भाद्रप्रदा के महीने में हर साल आता है। यह शुक्ल चतुर्थी (अर्थात् चाँद वृद्धि अवधि के चौथे दिन) पर शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी पर 10 दिन (अर्थात् चाँद वृद्धि अवधि के 14 वें दिन) के बाद समाप्त होता है।
गणेश चतुर्थी का त्यौहार कई रस्में, रीति रिवाज और हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। विनायक चतुर्थी की तारीख करीब आते ही लोग अत्यधिक उत्सुक हो जाते हैं। आधुनिक समय में, लोग घर के लिए या सार्वजनिक पंडालों को भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति लाते है और दस दिनों के लिए पूजा करते हैं। त्यौहार के अंत में लोग मूर्तियों को पानी के बडे स्रोतों (समुद्र, नदी, झील, आदि) में विसर्जित करते हैं।
यह लोगों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी और दक्षिणी भारत के अन्य भागों सहित बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह 10 दिनों का उत्सव है जो अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है। यह कई तराई क्षेत्रों नेपाल, बर्मा, थाईलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, गुयाना, मारीशस, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो आदि में भी मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी का त्यौहार 2 सितंबर, सोमवार 2019 को देश-विदेश में रहने वाले हिन्दू लोगों द्वारा मनाया जाएगा। यह शुक्ल चतुर्थी (चौथा चंद्र दिवस) पर भाद्रप्रदा के महीने में हर साल पडती है और अनंत चतुर्दशी (चौदहवें चंद्र दिवस) पर समाप्त होती है।
गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार है। यह भगवान गणेश की पूजा, आदर और सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। भगवान गणेश देवी पार्वती और भगवान शिव के प्यारे बेटे है। गणेश चतुर्थी त्यौहार के महापुरूष भगवान गणेश है। प्राचीन समय में, एक बार भगवान शिव हिमालय के पहाड़ों में अपनी समाधि के लिए चले गये। तब देवी पार्वती अकेली थी और उन्होंने कैलाश पर शिव की अनुपस्थिति में एक बलवान बेटे का निर्माण करने के बारे में सोचा। उन्होंने फैसला किया और भगवान गणेश को चंदन के लेप (स्नान लेने का इस्तेमाल किया गया था) के माध्यम से बनाया और फिर उस मूर्ति में जीवन डाल दिया। उन्होंने उस महान बेटे, गणेश के लिए एक कार्य दिया। उन्होंने गणेश से कहा कि, दरवाजे पर रहो और किसी को भी अन्दर प्रवेश करने की अनुमति नहीं देना तब तक मेरा आदेश न हो। वह यह कह कर बेटे के पहरे में अन्दर नहाने चली गयी।
जल्द ही, भगवान शिव अपनी समाधि से वापस आये और कैलाश पर एक नये लड़के को देखा क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि गणेश उनके ही पुत्र है। शिव अन्दर जाने लगे तो गणेश ने उन्हें अन्दर जाने से रोका। उन्होंने कहा कि माता अन्दर नहा रहीं है और आप अन्दर तभी जा सकते है जब वे मुझे आदेश देंगी। भगवान शिव ने बहुत अनुरोध किया पर उनके बेटे ने उन्हें अनुमति नहीं दी। जल्द ही, सभी देवी देवताओं ने मिल कर गणेश से वैसा ही अनुरोध किया। उन्होंने गणेश को बताया कि भगवान शिव तुम्हारे पिता है, उन्हें अनुमति दे दो क्योंकि इन्हें तुम्हारी माता से मिलने का अधिकार है। किन्तु गणेश ने इंकार कर दिया और कहा मैं अपने पिता का आदर करता हूँ, पर मैं क्या कर सकता हूँ ? मुझे मेरी माता द्वारा कङा आदेश दिया गया कि दरबाजे से अन्दर आने वाले सभी को बाहर ही रोक देना।
भगवान शिव बहुत क्रोधित हो गये, तब सभी देवी देवताओं ने उनसे वहाँ से जाने की प्रार्थना की और कहा की हमें एक और बार प्रयास करने दो। शिव के अनुयायियों (गणों, विष्णु, ब्रह्मा, इंद्र, नारद, सर्पों, आदि) ने बच्चे को शिष्टाचार सिखाना शुरू किया। इंद्र बहुत क्रोधित हो गया और उसने उस बच्चे पर अपनी पूरी शक्ति से हमला किया हालांकि गणेश बहुत ज्यादा शक्तिशाली थे क्योंकि वे शक्ति के अवतार के रूप में थे। गणेश ने सभी को हरा दिया। भगवान शिव दुबारा आये क्योंकि यह उनके सम्मान का मामला था। वह नाराज हो गये और अपने त्रिशूल से गणेश का सिर काट दिया। जैसे ही माता पार्वती बाहर आयी, वह इस घटना को देखकर बहुत क्रोधित हुई। उन्होंने गणेश के सिर और शरीर को गोद में लेकर रोना शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी कीमत पर अपना बच्चा वापस चाहिये अन्यथा मैं पूरे संसार को नष्ट कर दूँगी।
माता पार्वती के निर्णय से सभी देवी-देवता डर गये। उन्होंने भगवान शिव से कुछ करने की प्रार्थना की। शिव ने कहा कि अब पुनः इसी सिर को जोडना नामुमकिन है किन्तु किसी और के सिर को गणेश के शरीर पर जोडा जा सकता है। उन्होंने अपने अनुयायी गणों को सिर की खोज में भेज दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसे का सिर लेकर आओं जो उत्तर की दिशा की तरफ मुहँ करके और अपने बच्चे से विपरीत दिशा में सो रहा हो। शिव की बतायी गयी शर्तों के अनुसार गणों ने पूरे संसार में सिर खोजना शुरु कर दिया। अंत में, उन्हें बच्चे के विपरीत उत्तर दिशा में सोते हुये एक हाथी मिला। उन्होंने हाथी का सिर काट लिया और कैलाश पर के आये। भगवान शिव ने गणेश के शरीर पर वह सिर जोड़ दिया। इस तरह से गणेश को वापस अपना जीवन मिला। माता पार्वती ने कहा कि उनका बेटा एक हाथी की तरह लग रहा है, इसलिये सब उसका मजाक बनायेगें, कोई उसका आदर नहीं करेगा। फिर, भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा, इंद्र, गणों और आदि सभी देवी देवताओं ने गणेश को आशीर्वाद, शक्तियों, अस्त्र- शस्त्र आदि बहुत से आशीर्वाद दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी गणेश का मजाक नहीं बनायेगा इसके साथ ही गणेश सभी के द्वारा किसी भी नये काम को शुरु करने से पहले पूजा जायेगा। गणेश को हर किसी के द्वारा किसी भी पूजा में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। जो लोग गणेश को सबसे पहले पूजेंगें वे वास्तव में ज्ञान और धन से धन्य होगें। माता लक्ष्मी ने कहा कि अब से गणेश मेरी गोद में बैठेगें और लोग ज्ञान और धन पाने के लिये मेरे साथ गणेश की पूजा करेगें।
भगवान शिव ने घोषणा कि यह लङका गणेश (गना+ईश अर्थात् गणों के भगवान) कहा जायेगा। इसलिये गणेश सब भगवानों के भगवान है। भगवान गणेश राक्षसों के लिये विघ्नकर्त्ता अर्थात् बाधा-निर्माता और अपने भक्तों और देवताओं के लिये विघ्नहर्त्ता अर्थात् बाधाओं को नष्ट करने वाले और उनकी कङी मेहनत के लिये आशीर्वाद देने वाले है।
गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर पूजा प्रारंभ होने की सही तारीख किसी को ज्ञात नहीं है, हालांकि इतिहास के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि गणेश चतुर्थी 1630-1680 के दौरान शिवाजी (मराठा साम्राज्य के संस्थापक) के समय में एक सार्वजनिक समारोह के रूप में मनाया जाता था। शिवाजी के समय, यह गणेशोत्सव उनके साम्राज्य के कुलदेवता के रूप में नियमित रूप से मनाना शुरू किया गया था। पेशवाओं के अंत के बाद, यह एक पारिवारिक उत्सव बना रहा, यह 1893 में लोकमान्य तिलक (एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक) द्वारा पुनर्जीवित किया गया।
गणेश चतुर्थी एक बड़ी तैयारी के साथ एक वार्षिक घरेलू त्यौहार के रूप में हिंदू लोगों द्वारा मनाना शुरू किया गया था। सामान्यतः यह ब्राह्मणों और गैर ब्राह्मणों के बीच संघर्ष को हटाने के साथ ही लोगों के बीच एकता लाने के लिए एक राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाना शुरू किया गया था। महाराष्ट्र में लोगों ने ब्रिटिश शासन के दौरान बहुत साहस और राष्ट्रवादी उत्साह के साथ अंग्रेजों के क्रूर व्यवहार से मुक्त होने के लिये मनाना शुरु किया था। गणेश विसर्जन की रस्म लोकमान्य तिलक द्वारा स्थापित की गयी थी।
धीरे - धीरे लोगों द्वारा यह त्यौहार परिवार के समारोह के बजाय समुदाय की भागीदारी के माध्यम से मनाना शुरू किया गया। समाज और समुदाय के लोग इस त्यौहार को एक साथ सामुदायिक त्यौहार के रुप में मनाने के लिये और बौद्धिक भाषण, कविता, नृत्य, भक्ति गीत, नाटक, संगीत समारोहों, लोक नृत्य करना, आदि क्रियाओं को सामूहिक रुप से करते है। लोग तारीख से पहले एक साथ मिलते हैं और उत्सव मनाने के साथ ही साथ यह भी तय करते है कि इतनी बडी भीड को कैसे नियंत्रित करना है।
गणेश चतुर्थी, एक पवित्र हिन्दू त्यौहार है, लोगों द्वारा भगवान गणेश (भगवानों के भगवान, अर्थात् बुद्धि और समृद्धि के सर्वोच्च भगवान) के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। पूरा हिंदू समुदाय एक साथ पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ प्रतिवर्ष मनाते है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह माना जाता है कि गणेश जी का जन्म माघ माह में चतुर्थी (उज्ज्वल पखवाड़े के चौथे दिन) हुआ था। तब से, भगवान गणेश के जन्म की तारीख गणेश चतुर्थी के रूप में मनानी शुरू की गयी। आजकल, यह हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Navratri festival is a symbol of respect and importance of women power: DM from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | ...
-
विकासखंड के ग्राम मेहरौना के 20 से अधिक युवक खाड़ी देशों में मौजूद रहैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रह...
-
कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi ...
-
किसी का बुरा मत सोचो, किसी का बुरा मत करो, किसी का बुरा मत होने दो। अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी की ताकत नहीं जो तुम्हारा बुरा कर दे। गुरु का...
-
सड़क हादसे में गई युवक की जान, एसआई परीक्षा देकर लौट रहा था वापस from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला ...
-
A torch procession was taken out from Deoria Club to Amrit Railway Station. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of harassing for dowry, FIR lodged from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In...
-
Teenager's body found hanging from a tree, murder charge filed from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाल...
-
Baitalpur: Three nominated councilors took oath from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - A...







