Sunday, July 5, 1970
☞ प्राचीन भारतीय इतिहास : 22 – शुंग और कण्व
July 05, 1970
प्राचीन भारतीय इतिहास
अशोक की मृत्यु के बाद ही मौर्य साम्राज्य का पतन आरम्भ हुआ, उसके बाद के शासक अधिक कुशल नहीं था। और धीरे-धीरे मौर्य साम्राज्य की शक्ति क्षीण होती गयी। अशोक के बाद कुणाल शासक बना, जिसे दिव्यावदान ने धर्मविवर्धन कहा गया है। वृहद्रथ मौर्य वंश का अंतिम शासक था, उसके सेनापति ने उसकी हत्या कर दी और इस प्रकार और मौर्य साम्राज्य का अंत हो गया। मौर्य साम्राज्य के पतन के सम्बन्ध इतिहासकारों व विद्वानों ने अलग-अलग मत प्रस्तुत किये हैं। हरिप्रसाद शास्त्री के अनुसार ब्राहमण विरोधी नीति के कारण मौर्य साम्राज्य का पतन हुआ। हेमचन्द्र राय चौधरी के अनुसार अहिंसक व शांतिप्रिय नीति के कारण जबकि डी.डी. कौशाम्बी के अनुसार आर्थिक कारण से मौर्य साम्राज्य कमज़ोर हुआ। डी.एन. झा के अनुसार कमज़ोर उत्तराधिकारी की कारण मौर्य साम्राज्य का पतन हुआ, रोमिला थापर के अनुसार प्रशासनिक कुशलता की कमी के कारण इसका अंत हुआ।
मौर्य साम्राज्य के बाद ब्राह्मण राजवंशों की स्थापना हुई जिसमें शुंग, कण्व और सातवाहन राजवंश प्रमुख हे।
मौर्य साम्राज्य के अंतिम शासक की हत्या उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने की। तत्पश्चात पुष्यमित्र ने शुंग वंश की स्थापना की। पुष्यमित्र शुंग वैदिक धर्म का संरक्षक था। हालांकि उसने मध्य प्रदेश में स्थित भरहुत स्तूप का निर्माण करवाया। संभवतः पुष्यमित्र शुंग ने सेनानी के नाम से शासन किया। पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल की जानकारी पूरण, हर्षचरित और मालविकाग्निमित्र आदि पुस्तकों से मिलती है।
महर्षि पतंजलि पुष्यमित्र शुंग के पुरोहित थे। पुष्यमित्र ने दो अश्वमेध यज्ञों का आयोजन किया था। यह यज्ञ पतंजलि द्वारा संपन्न किये गए थे। पुष्यमित्र के राज्यपाल धनदेव के अयोध्या अभिलेख से इसकी जानकारी मिलती है। पुष्यमित्र शुंग के शासन काल में भारत पर यवनों (ग्रीक) का आक्रमण हुआ। पुष्यमित्र ने यवन आक्रमणों को असफल कर दिया था। पतंजलि पुष्यमित्र शुंग के समकालीन थे जिनहोने योग दर्शन की रचना की।
पुष्यमित्र के बाद अग्निमित्र शुंग वंश का शासक बना। अग्निमित्र इस वंश का अंतिम शक्तिशाली शासक था। उसके बाद वसुमित्र, वज्रमित्र, भागभाद्र और देव भूति काफी कमज़ोर शासक सिद्ध हुए, जिस कारण शुंग वंश का पतन हुआ। कालिदास ने अपनी पुस्तक मालविकाग्निमित्र में अग्निमित्र का वर्णन किया है, अग्निमित्र मालविकाग्निमित्र का नायक है। जिसमे अग्निमित्र की आमात्य परिषद् की भी चर्चा की गयी है। शुंग वंश का अंतिम शासक देवभूति था जिसकी उसके सेनापति वसुदेव ने हत्या कर कण्व वंश की स्थापना की।
शुंग वंश के बाद कण्व वंश की स्थापना हुई। शुंग वंश के अंतिम शासक देवभूति की हत्या करके उसके अधिकारी वसुदेव ने की। कण्व वंश में केवल 4 शासक ही हुए वसुदेव, भूमिमित्र, नारायण और सुशर्मन। इस वंश की राजधानी मध्य भारत में विदिशा में स्थित थी। विदिशा से कण्व के सर्वाधिक सिक्के प्राप्त हुए हैं। इस वंश का अंत सातवाहन वंश द्वारा किया गया।
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Navratri festival is a symbol of respect and importance of women power: DM from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | ...
-
विकासखंड के ग्राम मेहरौना के 20 से अधिक युवक खाड़ी देशों में मौजूद रहैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रह...
-
कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi ...
-
किसी का बुरा मत सोचो, किसी का बुरा मत करो, किसी का बुरा मत होने दो। अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी की ताकत नहीं जो तुम्हारा बुरा कर दे। गुरु का...
-
सड़क हादसे में गई युवक की जान, एसआई परीक्षा देकर लौट रहा था वापस from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला ...
-
A torch procession was taken out from Deoria Club to Amrit Railway Station. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of harassing for dowry, FIR lodged from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In...
-
Teenager's body found hanging from a tree, murder charge filed from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाल...
-
Baitalpur: Three nominated councilors took oath from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - A...







