Saturday, October 12, 2019

☞   Current Affairs

🌳🌷🌴Current Affairs 🌴🌷🌳


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Q.1 हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने लोगों के बीच मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किसे अपना ‘सद्भावना राजदूत’ बनाया है?
(A) प्रियंका चोपड़ा
(B) दीपिका पादुकोण
(C) माधुरी दीक्षित   ✔🌹
(D) रेखा

👉🌹सितंबर, 2019 में महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लोगों के बीच मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘सद्भावना राजदूत’ बनाया है।
👉🌹वह देश के विकास में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और मतदाताओं की भूमिका के बारे में बताते हुए ‘लेट्स वोट’ (Let’s Vote) नामक वीडियो में नजर आएंगी।
👉🌹गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर, 2019 को मतदान है और 24 अक्टूबर को मतगणना है।

 Q.2 सिपरी(SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में हथियारों का का सबसे बड़ा आयातक राष्ट्र कौन सा है?
(A) अमेरिका
(B) भारत   ✔🌹
(C) चीन
(D) रूस

👉🌹 स्वीडन स्थित थिंक टैंक 'स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' (SIPRI) की वर्ष 2018 की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक राष्ट्र कई वर्षों से बना हुआ है। जबकि हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक अमेरिका हैं।

Q.3 विश्व आर्थिक मंच की 'दावोस' में आयोजित बैठक के दौरान प्रदान किए गए 24वें क्रिस्टल अवॉर्ड समारोह में किस बॉलीवुड अभिनेता को पुरस्कृत किया गया?
(A) अक्षय कुमार
(B) अमिताभ बच्चन
(C) विनोद खन्ना
(D) शाहरुख खान    ✔🌹

👉🌹 बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, मशहूर संगीतकार एल्टन जॉन, हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंकेट को सम्मेलन में 24वां क्रिस्टल अवार्ड दिया गया।
👉🌹यह अवार्ड शाहरूख को उनके मानवीय योगदान के लिए दिया गया है।
👉🌹शाहरुख गैर-लाभकारी संस्था मीर फाउंडेशन के संस्थापक है।
👉🌹 शाहरुख की यह संस्था एसिड पीड़ितों की मदद करती है।

Q.4   हाल ही में किस राज्य ने बच्चों एवं महिलाओं के पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘टिक्की मौसी’ नामक शुभंकर का अनावरण किया?
(A) मेघालय
(B) आंध्र प्रदेश
(C) ओडिशा   ✔🌹
(D) कर्नाटक

👉🌹24 सितंबर, 2019 को बच्चों और महिलाओं के पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ओडिशा महिला एवं बाल विकास और मिशन शक्ति विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से भुवनेश्वर में ‘टिक्की मौसी’ (Tikki Mausi) नामक शुभंकर का अनावरण किया।
👉🌹एक बच्चे की दूसरी मां के संदर्भ में शुभंकर को ‘टिक्की मौसी’ नाम दिया गया है।
👉🌹साथ ही विभाग ने संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) के सहयोग से एक व्यापक राज्य स्तरीय संचार रणनीति भी शुरू की।
👉🌹इस शुभंकर के द्वारा ओडिशा के प्रत्येक घर तक पोषण के महत्व की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
👉🌹इसके माध्यम से लोगों को महिलाओं एवं बच्चों के लिए राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
👉🌹बाल अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ‘यूनिसेफ’ की स्थापना 11 दिसंबर, 1946 को की गई थी।
👉🌹इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है।

Q.5  चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के पेलोड का क्या नाम है जिसने हाल ही में चंद्रमा पर ‘charged particles’ की खोज की है?

(A) URJA
(B) CLASS  ✔🌹
(C) RUSTAM
(D) CLOUD

👉🌹 चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर पेलोड CLASS ने हाल ही में चंद्रमा पर ‘charged particles’ खोजने का दावा किया है।
👉🌹इसरो द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सूर्य के आने वाली सोलर वायु प्रवाह चंद्रमा के ऑर्बिट तक रिकॉर्ड की गई है।
👉🌹ऑर्बिटर पेलोड CLASS के उपकरण चंद्रमा के धरातल पर होने वाले किसी भी प्रकार के बाहरी तत्वों को रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसकी जानकारी इसरो तक पहुंचा सकते हैं।
🌺 Join 🔜 @ 🌺
●★✩●★✩●★✩●★✩●★✩●★●

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले