19 October 2019
-------------------------------
संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों को UNHRC के लिए चुना
संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 14 राष्ट्रों को 47 सदस्य निकाय के लिए चुना है। UNHRC का उद्देश्य विश्व भर के सभी मानवाधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी सुरक्षा करना है। विधानसभा ने आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला को चुना है। यह सभी 14 सदस्य 1 जनवरी 2020 से तीन साल के कार्यकाल तक सेवा करेंगे।
यह नव-निर्वाचित राज्य निम्नलिखित सदस्यों का स्थान ले रहे हैं: चीन, क्रोएशिया, क्यूबा, मिस्र, हंगरी, आइसलैंड, इराक, जापान, रवांडा, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और यूनाइटेड किंगडम।
14 नए सदस्यों को निम्नलिखित पैटर्न के अनुसार चुना गया है: अफ्रीकी राज्यों के लिए 4 सीटें; एशिया-प्रशांत राज्यों के लिए 4 सीटें; पूर्वी यूरोपीय राज्यों के लिए 2 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन राज्यों के लिए 2 सीटें; और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के लिए 2 सीटें।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- UNHRC के अध्यक्ष: कोली सेक; स्थापित: 15 मार्च 2006।
- मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन
19 October 2019
-------------------------------
भारत की पशुधन आबादी में 4.6 प्रतिशत से वृद्धि
भारत की पशुधन आबादी 2012 की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 535.78 मिलियन हो गयी है। पशुपालन और डेयरी विभाग ने 20वीं पशुधन जनगणना-2019 के परिणाम जारी किये हैं। इन परिणामों के अनुसार, भारत की पशुधन आबादी 2012 में 512 मिलियन से 4.6 प्रतिशत बढ़कर 2019 में 535.78 मिलियन हो गयी है।
2019 में कुल गोजातीय जनसंख्या (गोधन, भैंस, मिथुन और याक) पिछली जनगणना की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़कर 302.79 मिलियन हो गयी है। राज्यों में, उत्तर प्रदेश की पशुधन आबादी 67.8 मिलियन है(2012 में 68.7 मिलियन) जो कि सबसे अधिक है, राजस्थान की 56.8 मिलियन (57.7 मिलियन), मध्य प्रदेश की 40.6 मिलियन (36.3 मिलियन) और पश्चिम बंगाल की 37.4 मिलियन (30.3 मिलियन) है।
इस जनगणना में आमतौर पर सभी पालतू जानवरों को शामिल करके गिना जाता है। 20वीं पशुधन जनगणना पूरे देश में लगभग 6.6 लाख गांवों और 89 हजार शहरों में की गई है।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी के केंद्रीय मंत्री: गिरिराज सिंह।
स्रोत: द हिंदू
19 October 2019
-------------------------------
सुधाकर शुक्ला बने IBBI के पूर्ण कालीन सदस्य
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सुधाकर शुक्ला को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के पूर्ण कालीन सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। वह 1985 के भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी हैं। उनकी सेवा अवधि 05 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक है।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- अध्यक्ष: एमएस साहो; IBBI की स्थापना: 1 अक्टूबर 2016।
- मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द हिंदू
19 October 2019
-------------------------------
क्रिस्टीन लेगार्ड बनीं यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नई प्रमुख
यूरोपीय संघ के नेताओं ने क्रिस्टीन लेगार्ड को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नई प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। वह 1 नवंबर से मारियो ड्रैघी (इटली) का स्थान लेंगी। लेगार्ड की पुष्टि 8 साल के गैर-नवीकरणीय कार्यकाल के लिए की गयी है। उन्होंने 2011 से आईएमएफ के प्रमुख के रूप में 8 साल सेवा की है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ईसीबी का मुख्यालय: फ्रैंकफर्ट, जर्मनी; मुद्रा: यूरो।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स
19 October 2019
-------------------------------
क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन
क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी बैलेरीना में से एक माना जाता है। 1948 में, उन्होंने क्यूबा की राजधानी में एलिसिया अलोंसो बैले कंपनी की स्थापना की थी। उन्होंने क्रांति के बाद क्यूबा के राष्ट्रीय बैले का गठन किया था।
स्रोत:द बीबीसी
19 October 2019
-------------------------------
विश्वनाथन आनंद ने अपने अनुभवों पर लिखी किताब
भारतीय शतरंज खिलाड़ी, विश्वनाथन आनंद ने "माइंड मास्टर: विनिंग लेसनस फ्रॉम अ चैपियंस लाइफ" नामक एक पुस्तक लिखी है। हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन 11 दिसंबर को होगा।
यह पुस्तक शतरंज के खेल में हुए उनके अनुभवों पर आधारित है। इस पुस्तक में उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव, जीत की रणनीतियों और निराशाओं से उबरने के अनुभव भी साझा किये हैं।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया
19 October 2019
-------------------------------
केवल महिलाओं ने की अंतरिक्ष में चहल-कदमी
नासा की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने एक साथ स्पेसवाक कर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ जब केवल महिलाएं ही अंतरिक्ष में चहल-कदमी कर रही थीं। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर 7 घंटे बिताए और एक असफल बिजली नियंत्रण इकाई की जगह ले ली। सुश्री कोच ने पहले चार स्पेसवॉक किए हैं लेकिन यह सुश्री मीर के लिए पहला ऐसा मिशन था, जो अंतरिक्ष में चलने वाली 15वीं महिला बन गयीं हैं।
स्रोत: द बीबीसी
19 October 2019
-------------------------------
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया परमाणु ऊर्जा कॉन्क्लेव 2019 का उद्घाटन
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायतें और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा कॉन्क्लेव 2019 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया है। इस कॉन्क्लेव का विषय “Economics of Nuclear Power- Innovation towards Safer & Cost-Effective Technologies" है। इसका आयोजन इंडिया एनर्जी फोरम (IEF) द्वारा किया गया है।
सरकार देश के अन्य हिस्सों में नयूक्लियर प्लांट स्थापित कर रही है। हरियाणा के गोरखपुर में एक नयूक्लियर प्लांट बन रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में, छात्रों और आम जनता को परमाणु ऊर्जा के अनुप्रयोगों के बारे में शिक्षित करने के लिए "हॉल ऑफ़ न्यूक्लियर एनर्जी" खोला गया है।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
19 October 2019
-------------------------------
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास 2019 (Danx-19)
अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास 2019 (Danx-19) (DANX-19) के द्वितीय संस्करण की शुरुआत की है। भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक के घटकों ने अंडमान और निकोबार की क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने की दिशा में, मुख्यालय एएनसी की रक्षात्मक योजनाओं को मान्य करने के लिए गतिशीलता और क्षेत्र युद्धाभ्यास किया है।
एएनसी की आंतरिक बलों के अलावा, जहाज और विमान सहित मुख्य भूमि से आने वाले बल और नवगठित सशस्त्र बल विशेष परिचालन प्रभाग (AFSOD) से विशेष बल भी इस संस्करण में भाग लेंगे।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
19 October 2019
-------------------------------
विश्व विख्यात चित्रकार कालिदास कर्मकार का निधन
बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार कालिदास कर्मकार का ढाका में निधन हो गया है। उनका जन्म 10 जनवरी, 1946 को फरीदपुर जिले में हुआ था, उन्होंने 1969 में कोलकाता के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। ललित कला में उनके योगदान के लिए उन्हें 2016 में शिल्पकला पदक और 2018 में बांग्लादेश सरकार द्वारा एकुशी पदक से सम्मानित किया गया है।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR
19 October 2019
-------------------------------
भारत करेगा इंटरपोल महासभा की मेजबानी
भारत 2022 में 91वीं इंटरपोल महासभा की मेजबानी करेगा। भारत की मेजबानी का प्रस्ताव चिली के सैंटियागो में चल रही इस साल की इंटरपोल महासभा में रखा गया। इससे पहले साल 1997 में अबतक एक ही बार भारत में इंटरपोल (International Criminal Police Organisation) की आमसभा का आयोजन हुआ है।
इंटरपोल की आम सभा सदस्य देशों द्वारा आयोजित एक वार्षिक अभ्यास है। इसमें सामान्य नीति को प्रभावित करने वाले सभी प्रमुख निर्णय, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, काम करने के तरीकों और वित्त के लिए आवश्यक संसाधनों पर प्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श और चर्चा होती है।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- इंटरपोल एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन है जिसमें 194 सदस्य देश और पुलिस में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के 100 वर्षों का अनुभव है।
- इंटरपोल का मुख्यालय: ल्योन, फ्रांस।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR
19 October 2019
-------------------------------
अनूप कुमार सिंह बने NSG के महानिदेशक
गुजरात कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्री सिंह की नियुक्ति 'ब्लैक कैट्स कमांडो' बल के डीजी के तौर पर नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है। यह नियुक्ति पद में शामिल होने की तारीख से और 30 सितंबर, 2020 तक होगी। एनएसजी की स्थापना आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए संघीय आकस्मिक बल के रूप में हुई थी।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- देश को आतंकी गतिविधियों से बचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का गठन 22 सितंबर 1986 को किया गया था।
- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
स्रोत: द न्यूज़18
0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें