
16 October 2019
-------------------------------
Daily Current Affairs 16th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi
राष्ट्रीय समाचार
- केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने भारत में निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ सीमा शुल्क (कस्टम्स) अधिनियम, 1962 के तहत बॉन्ड स्कीम के अंतर्गत विनिर्माण एवं अन्य परिचालनों के जरिए ‘मेक इन इंडिया’ में मजबूती लाने के लिए एक संशोधित एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम शुरू किया है।
- यह अनुभाग कस्टम बॉन्डेड वेयरहाउस में विनिर्माण और अन्य परिचालन को सक्षम बनाता है।
- इस योजना को स्पष्ट एवं पारदर्शी प्रक्रियाओं, परिचालन संबंधी आवश्यकताओं और आईसीटी आधारित प्रलेखन तथा लेखा-जोखा रखने के जरिए आधुनिक बना दिया गया है।
- सीबीआईसी ने इस योजना के बारे में आवश्यक जानकारी देने तथा इसे प्रोत्साहित करने के साथ-साथ निवेशकों की सुविधा के लिए ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के साथ मिलकर एक विशेष माइक्रोसाइट लॉन्च की है। यह https://www.investindia.gov.in/bonded-manufacturing पर उपलब्ध है।
- केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना, Eat Right Jacket and Eat Right Jhola का शुभारंभ किया है। खाद्य सुरक्षा मित्र (FSM) योजना, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शुरू की है जिसके माध्यम से जागरूक लोगों को ज़मीनी स्तर पर खाद्य सुरक्षा तंत्र में शामिल करने की योजना है।
- खाद्य सुरक्षा मित्र FSSAI द्वारा प्रमाणित पेशेवर है, जो अपनी प्रासंगिक भूमिकाओं और ज़िम्मेदारियों के आधार पर तीन अवतारों- डिजिटल मित्र, ट्रेनर मित्र और स्वच्छता मित्र के साथ FSS अधिनियम, नियमों और विनियमों से संबंधित अनुपालन में सहायता करता है।
- इस कार्यक्रम में, मंत्री ने पुनः इस्तेमाल में आने वाले, धोए जा सकने और पर्यावरण अनुकूल ईट राइट झोलों की भी शुरुआत की है। इस अवसर पर FSSAI के कर्मचारियों के लिए ईट राइट स्मार्ट जैकेट की भी शुरुआत की गई है जिसमें RFID टैग और QR कोड लगा हुआ है।
- भारतीय रेलवे (IR) ने घोषणा की है कि वह 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जक बन जाएगा। यह कदम जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की रणनीति का एक हिस्सा होगा। रेलवे और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में CERAWEEK द्वारा इंडिया एनर्जी फोरम में घोषणा की है।
- भारत अमेरिका और चीन के बाद ग्रीनहाउस गैसों का सबसे बड़ा उत्सर्जक है, और जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे कमज़ोर देशों में से है।
- भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। इसमें एकल प्रबंधन के तहत लगभग 1,25,000 किमी का रेल नेटवर्क है। IR अपने नेटवर्क के साथ भूमि के बड़े हिस्से में सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करके पर्यावरण अनुकूल बनने वाला है।
- जॉन मथाई स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री थे।
राज्य समाचार
- उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग थाईलैंड सरकार के सहयोग से मुखौटे लगाकर की जाने वाली थाइलैंड की विश्व प्रसिद्ध खोन रामलीला का पहला प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
- थाईलैंड की खोन रामलीला को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है और यह मुखौटे लगाकर किये जाने वाले नृत्य का एक रूप है जिसमें रामलीला के दृश्य दिखाए जाते हैं।
- इसमें कोई डायलॉग नहीं होते हैं और बैकग्राउंड की आवाज़ें रामायण की पूरी कहानी बयान करती हैं। KHON रामलीला का प्रदर्शन अपने सुंदर पोशाक और सुनहरे मुखौटों के लिए भी प्रसिद्ध है।
- थाईलैंड की राजधानी: बैंकॉक; मुद्रा: थाई बाट।
नियुक्तियां
- किशन दान देवल (2003 बैच के आईएफएस अधिकारी), को जॉर्जिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में समवर्ती रूप से मान्यता दी गई है। वह योगेश्वर सांगवान का स्थान लेंगे।
- देवल वर्तमान में भारतीय गणराज्य के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
- जॉर्जिया के राष्ट्रपति: सैलोम ज़ुराबिश्विली; जॉर्जिया के प्रधानमंत्री: जियोर्गी गखारिया।
- जॉर्जिया की राजधानी: त्बिलिसी; जॉर्जिया की मुद्रा: जॉर्जियाई लारी।
- भारत सरकार ने जे. पी. एस. चावला, (1985-बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS) अधिकारी) को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के नए लेखा महानियंत्रक (CGA), के रूप में नियुक्त किया है। वह गिर्राज प्रसाद गुप्ता का स्थान लेंगे।
- चावला ने लेखा महानियंत्रक का कार्यभार संभालने से पहले केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक के रूप में कार्य किया है जहाँ वह GST के राष्ट्रीय रोलआउट से पहले GST नेटवर्क (GSTN) की लेखा प्रक्रिया और परिचालन के अंतिमकरण में सहायक थे।
- उन्होंने लेखा महानियंत्रक कार्यालय के PFMS पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों को डिजिटल बनाने के लिए भारत सरकार के निर्णय के हिस्से के रूप में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के साथ CBIC के IGST रिफंड भुगतान नेटवर्क के एकीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- लेखा महानियंत्रक का मुख्यालय: नई दिल्ली।
- अनूप कुमार मेंदीरत्ता को केंद्रीय कानून मंत्रालय में नए विधि सचिव (सचिव, कानूनी मामले) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में दिल्ली में कड़कड़डूमा कोर्ट के उत्तर-पूर्व जिले में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। वह 30 मार्च 2023 तक या 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इस पद पर रहेंगे।
पुरस्कार
- मलेशिया के पेनांग में आयोजित एक समारोह में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पुरस्कारों (Cultural Heritage Conservation awards) के लिए यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स की घोषणा की गई है।भारत से 4 विरासत स्थलों को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण 2019 के लिए यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स के लिए चुना गया है।
हेरिटेज लैंडमार्क
|
पुरस्कार श्रेणी
|
स्थान
|
फ्लोरा फाउंटेन
|
ऑनरेबल मेंशन
|
मुंबई
|
केनेसेथेलियहु आराधनालय
|
मेरिट अवार्ड
|
मुंबई
|
आवर लेडी ऑफ ग्लोरी चर्च
|
मेरिट अवार्ड
|
मुंबई
|
(IIM) से विक्रम साराभाई लाइब्रेरी
|
डिस्टिंक्शन अवार्ड
|
अहमदाबाद
|
- हांगकांग में ताई क्वान सेंटर फॉर हेरिटेज एंड आर्ट्स के नवीनीकरण को उत्कृष्टता अवार्ड मिला है, जो सभी श्रेणियों में सर्वोच्च पुरस्कार है।
- यूनेस्को के अध्यक्ष: ऑड्रे अज़ोले; स्थापित: 16 नवंबर 1945।
- मुख्यालय- पेरिस, फ्रांस।
बैठक और सम्मेलन
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 41वें DRDO डायरेक्टर्स कांफ्रेंस का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुख और DRDO के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी भी उपस्थित थे।
- इस सम्मेलन में DRDO द्वारा देश की सुरक्षा के लिए भारतीय बलों की तकनीकी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की गयी।
- यह सुझाव दिया गया कि DRDO प्रौद्योगिकी के अवशोषण में एक उत्प्रेरक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
- 1958 में DRDO का गठन किया गया था; इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
महत्वपूर्ण दिवस
- 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना दिवस के सम्मान में 16 अक्टूबर को दुनिया भर में हर साल विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
- इस साल का विषय “Our Actions Are Our Future” है।
- इस दिन भूख से पीड़ित लोगों के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाई जाती है और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता सुनिश्चित की जाती है। इस दिन का मुख्य केंद्र यह है कि भोजन एक मूलभूत और मौलिक मानव अधिकार है।
- खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय: रोम, इटली।
- खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945।
रैंक और रिपोर्ट
- 2019 ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) ने दर्शाया कि दुनिया भर में भूख और कुपोषण का स्तर गंभीर श्रेणी में आ गया है। सूचकांक के अनुसार, भारत 30.3 के स्कोर पर 117 योग्य देशों में से 102वें स्थान पर है।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) के मुताबिक भारत 2010 में 95वें स्थान से गिरकर 2019 में 102वें स्थान पर आ गया है, जिसमें बच्चों का वज़न उनकी लम्बाई के अनुसार नहीं है, बाल मृत्यु दर ज़्यादा है और बच्चे कुपोषित हैं।
- बेलारूस, यूक्रेन, तुर्की, क्यूबा और कुवैत सहित 17 देश 5 से कम GHI स्कोर के साथ शीर्ष रैंक पर हैं।
- भूख पीड़ितों की श्रेणी में केवल चार देश हैं मैडागास्कर, चाड, यमन और अत्यंत खतरनाक भूख श्रेणी में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य।
- रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भूख का संकट चुनौतीपूर्ण स्तर पर पहुंच गया है और इससे दुनिया के पिछड़े क्षेत्रों में लोगों के लिए भोजन की उपलब्धता और कठिन हो गयी है।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स एक पीर-रिव्युड वार्षिक रिपोर्ट है, जिसे संयुक्त रूप से Concern Worldwide and Welthungerhilfe द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसे वैश्विक, क्षेत्रीय और देश स्तरों पर व्यापक रूप से भूख को मापने और ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- GHI का उद्देश्य दुनिया भर में भूखमरी को कम करना है।
- विश्व बैंक-अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की वार्षिक बैठक एक निराशाजनक नोट पर शुरू की गयी जिसमें 2019 में IMF की वैश्विक विकास दर 3 प्रतिशत तक घट गयी है जो कि वित्तीय संकट के बाद से सबसे धीमी है।
- भारत की विकास दरों को भी 2019 और 2020 में क्रमशः 6.1% और 7.0% तक घटा दिया गया है, जो अप्रैल दरों के सापेक्ष 1.2 प्रतिशत अंकों और 0.5 प्रतिशत अंकों की गिरावट के साथ घरेलू मांग से कमज़ोर हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत की विकास दर 5% तक गिर गई है, जो छह वर्षों में सबसे कम है। उपभोग, निवेश और निर्यात में भी कमी आई है।
- IMF ने बताया कि अमेरिका 2019 और 2020 में क्रमशः 2.4% और 2.1% की दर से वृद्धि करेगा।
- चीन के लिए, 2019 और 2020 में विकास दर 6.1% और 5.8% से बढ़ने की उम्मीद है।
- आईएमएफ के एमडी: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, यूएसए।
खेल समाचार
- दुबई में आयोजित बैठक में जिम्बाब्वे और नेपाल को आईसीसी सदस्यों के रूप में फिर से शामिल किया गया है।
- जिम्बाब्वे अब जनवरी में आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप और बाद में 2020 में आईसीसी सुपर लीग में अपनी जगह लेने में सक्षम होगा।
- जिम्बाब्वे क्रिकेट को इस साल जुलाई में तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। नेपाल को भी 2016 में बोर्ड के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप के चलते निलंबित कर दिया गया था।
- ICC अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।
- ICC क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण 9 फरवरी से 26 मार्च, 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।
- मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास (फिनलैंड) ने मिअ प्रान्त,जापान में सुजुका इंटरनेशनल रेसिंग कोर्स पर आयोजित 2019 जैपनीज ग्रैंड प्रिक्स रेस जीत ली है।
- फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टेल (जर्मनी) और मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

16 October 2019
-------------------------------
सरकार ने शुरू की खाद्य सुरक्षा मित्र योजना

16 October 2019
-------------------------------
भारतीय रेलवे बनेगा शून्य कार्बन उत्सर्जक
- जॉन मथाई स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री थे।

16 October 2019
-------------------------------
IMF ने विश्व और भारत की विकास दरें घटायीं
- आईएमएफ के एमडी: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, यूएसए।

16 October 2019
-------------------------------
अनूप कुमार मेंदीरत्ता बने नए विधि सचिव

16 October 2019
-------------------------------
रक्षा मंत्री ने किया 41वें DRDO डायरेक्टर्स कांफ्रेंस का उद्घाटन
- 1958 में DRDO का गठन किया गया था; इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

16 October 2019
-------------------------------
यूपी सरकार का संस्कृति विभाग करेगा खोन रामलीला का आयोजन
- थाईलैंड की राजधानी: बैंकॉक; मुद्रा: थाई बाट।

16 October 2019
-------------------------------
जे. पी. एस. चावला होंगे नए लेखा महानियंत्रक
- लेखा महानियंत्रक का मुख्यालय: नई दिल्ली।

16 October 2019
-------------------------------
2019 ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 102वें स्थान पर

16 October 2019
-------------------------------
जिम्बाब्वे और नेपाल फिर से बने ICC के सदस्य
- ICC अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।
- ICC क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण 9 फरवरी से 26 मार्च, 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।

16 October 2019
-------------------------------
विश्व खाद्य दिवस : 16 अक्टूबर
- खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय: रोम, इटली।
- खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945।

16 October 2019
-------------------------------
मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास बने 2019 जैपनीज ग्रैंड प्रिक्स के विजेता

16 October 2019
-------------------------------
किशन दान देवल होंगे जॉर्जिया में भारत के अगले राजदूत
- जॉर्जिया के राष्ट्रपति: सैलोम ज़ुराबिश्विली; जॉर्जिया के प्रधानमंत्री: जियोर्गी गखारिया।
- जॉर्जिया की राजधानी: त्बिलिसी; जॉर्जिया की मुद्रा: जॉर्जियाई लारी।

16 October 2019
-------------------------------
CBIC ने शुरू किया एक विशेष कार्यक्रम
- केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।

16 October 2019
-------------------------------
भारत से 4 विरासत स्थलों को यूनेस्को हेरिटेज अवार्ड
हेरिटेज लैंडमार्क
|
पुरस्कार श्रेणी
|
स्थान
|
फ्लोरा फाउंटेन (Flora Fountain)
|
ऑनरेबल मेंशन
|
मुंबई
|
केनेसेथेलियहु आराधनालय (KenesethEliyahoo Synagogue)
|
मेरिट अवार्ड
|
मुंबई
|
आवर लेडी ऑफ ग्लोरी चर्च (Our Lady of Glory Church)
|
मेरिट अवार्ड
|
मुंबई
|
(IIM) से विक्रम साराभाई लाइब्रेरी(Vikram Sarabhai Library from IIM)
|
डिस्टिंक्शन अवार्ड
|
अहमदाबाद
|
- यूनेस्को के अध्यक्ष: ऑड्रे अज़ोले; स्थापित: 16 नवंबर 1945।
- मुख्यालय- पेरिस, फ्रांस।








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें