Wednesday, October 30, 2019

☞   भारत ने सऊदी अरब के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना की

Date 2019-10-30 : हाल ही में, भारत और सऊदी अरब के मध्य 29 अक्टूबर 2019 को उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों जैसे रक्षा, तेल एवं गैस, नागर विमानन सहित विभिन्न समझौते भी किये गये। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व से गहन चर्चा की जिसके दौरान महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर समन्वय के लिए रणनीतिक साझेदारी परिषद स्थापित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुचर्चित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) में शामिल होने खाड़ी साम्राज्य के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार साझा किए।

उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद के बारे में :-

# उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की अगुआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान करेंगे और यह प्रत्येक दो साल के अंतराल पर बैठक आयोजित करेगी।

# इस परिषद के माध्यम से सभी प्रकार के आतंकवाद और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

# सऊदी अरब ने क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के भारत के अभियान का समर्थन किया है और पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले