Monday, October 14, 2019

☞   TODAY'S TOPIC - NATIONAL DISASTER RESPONSE FUND (NDRF)*

*🅰 TODAY'S TOPIC - NATIONAL DISASTER RESPONSE FUND (NDRF)*
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
*संदर्भ*

▪️केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से *कर्नाटक और बिहार को 1813.75 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मंजूर* की है।

▪️इन राज्यों ने पिछले दिनों बताया था कि उनके राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष धन की कमी है जिसके चलते राहत कार्य में देरी हो रही है, अतः NDRF से अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराई जाए। 

*NDRF क्या है???*

🔹आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के *अनुभाग 46 में* प्रावधान किया गया NDRF केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित एक ऐसा कोष है जिससे आपदा होने पर राहत एवं पुनर्वास के कार्य के लिए धनराशि खर्च की जाती है।

*🔹पहले इस कोष का नाम राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक कोष (NCCF) हुआ करता था।* 

🔹राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष अलग से उपलब्ध होता है। पैसा कम पड़ जाने पर NDRF उन्हें अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराता है।

*NDRF को पैसा कहाँ से आता है??*

⚡️NDRF के लिए धन की व्यवस्था बजट में कुछ वस्तुओं पर लगने वाले उत्पाद एवं सीमा शुल्क पर सेस लगाकर की जाती है।

⚡️वर्तमान में एक राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (National Calamity Contingency Duty – NCCD)  भी लगाया जा रहा है जिसका पैसा NDRF को जाता है।

⚡️इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन अधिनियम में यह प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था NDRF को वित्तीय योगदान कर सकता है।

*⚡️NDRF के लेखा की जाँच भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) करता है।*

🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले