Thursday, October 17, 2019

☞   Daily Current Affairs 17th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi

17 October 2019
-------------------------------

Daily Current Affairs 17th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

      1.  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनी चेनानी-नाशरी सुरंग
  • जम्मू-कश्मीर में NH 44 पर भारत की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा।
  • 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.2 किमी लंबी इस सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था जो जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को 31 किमी तक कम कर देती है।
      उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल: सत्यपाल मलिक।
          2. रेल मंत्री ने 9 'सेवा सर्विस' ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
    • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 9 नई 'सेवा सर्विस' ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है।
    • यह ट्रेनें छोटे कस्बों को बड़े शहरों से जोड़ती हैं और उनमें से वडनगर-मेहसाणा ट्रेन रेलवे की तरफ़ से हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को एक तोहफा है क्योंकि वडनगर स्टेशन पर मोदी जी चाय बेचा करते थे। 9 "सेवा सर्विस" ट्रेनों को बिना किसी अतिरिक्त निवेश के शुरू किया गया है और यह मौजूदा संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का एक उदाहरण है।
    • यह ट्रेनें हैं - दिल्ली से शामली, भुवनेश्वर से नयागढ़ शहर, मर्कोंगसेलेक से डिब्रूगढ़, कोयंबटूर से पलानी, कोयम्बटूर से पोल्लाची, वडनगर से मेहसाणा, असीमा से हिम्मतनगर, करूर से सलेम, यशवंतपुर से तुमकुर।

    अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

          3. UAE ने  की विश्व के पहले AI विश्विद्यालय की घोषणा
    • UAE ने आबू धाबी में मोहम्मद बिन जायद यूनिवर्सिटी ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (MBZUAI) की स्थापना की घोषणा की है।
    • यह दुनिया में पहला ग्रेजुएट लेवल, अनुसंधान-आधारित AI विश्वविद्यालय है। MBZUAI स्नातक छात्रों, व्यवसायों और सरकारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सक्षम करेगा।
    • MBZUAI, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान का एक नया मॉडल पेश करेगा, जो छात्रों और शिक्षकों को आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपनी क्षमता दिलाने के लिए दुनिया के कुछ सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम प्रदान करेगा।
    • विश्वविद्यालय का नाम आबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने भविष्य में राष्ट्र को ज्ञान और वैज्ञानिक सोच के लिए यूएई के मानव विकास के लिए लंबे समय से वकालत की है।
          उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • यूएई की मुद्रा: दिरहम, राजधानी: आबू धाबी।
            4. भारत ने एमआई-24 वी हेलीकॉप्टर का दूसरा जोड़ा अफगानिस्तान को सौंपा
      • भारत ने एमआई-24 वी हेलीकॉप्टर का दूसरा जोड़ा अफ़गान वायु सेना की श्रमता को बढ़ाते हुए अफगानिस्तान को सौंपा है।
      • अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने आधिकारिक रूप से इन हेलीकॉप्टरों को अफगानिस्तान के कार्यकारी रक्षा मंत्री असदुल्ला खालिद को एक समारोह में सैन्य हवाई अड्डे पर सौंपा है। 
      • यह हेलीकॉप्टर 2015 और 2016 में भारत द्वारा अफगानिस्तान को पहले गिफ्ट किए गए चार लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के स्थान पर दिए गये हैं।
      • हेलीकॉप्टर द्वारा दिया जाने वाला कॉम्बैट प्रदर्शन और आक्रामक फायर पावर क्षमता अफगान वायु सेना (AAF) की प्रभावशीलता और दक्षता में वृद्धि करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ANDSF में एजाइल और रोबस्ट आतंकवाद-रोधी क्षमता है। 
            उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • भारत के वायु सेना प्रमुख: राकेश कुमार सिंह भदौरिया

        राज्य समाचार

              5. मणिपुर में शुरू हुआ शिरुई लिली महोत्सव 2019
        • केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने मणिपुर के उखरुल के शिरुई वनगायन मैदान में शिरुई लिली महोत्सव, 2019 का उद्घाटन किया है।
        • श्री पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के साथ मिलकर चार दिवसीय राज्योत्सव के तीसरे संस्करण को खोलने के रूप में एकता की प्रतिमा का उद्घाटन किया है।
        • राज्य सरकार और केंद्र सरकार के इस संयुक्त प्रयास से ही क्षेत्र की पर्यटन और संस्कृति को लोगों की अपेक्षा के स्तर तक बढ़ावा मिल सकता है।
              उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
          • मणिपुर के राज्यपाल: पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य; मणिपुर की राजधानी: इंफाल।

          पुरस्कार

                6. लियो मेसी ने जीता 6वां गोल्डन शू अवार्ड
          • बार्सिलोना के कप्तान लियो मेसी ने यूरोपीय लीग में शीर्ष स्थान प्राप्त करके अपना 6वां गोल्डन शू अवार्ड जीत लिया है।
          • मेसी ने 36 गोल किये जो कि उनके निकटतम चैलेंजर पेरिस सेंट-जर्मेन के कियान म्लापे की तुलना में 3 अधिक हैं। मेसी 3 साल से लगातार यह अवार्ड जीत रहें हैं।
          • मेसी के पास अब अपने महान प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मुकाबले दो और गोल्डन शू अवार्ड हैं। यह पुरस्कार 1967 में शुरू किया गया था जब इसे यूसेबियो ने जीता था।

          समझौते

                7. मास्टरकार्ड और धोनी मिलकर देंगे 'टीम कैशलेस इंडिया' को बढ़ावा
          • किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी मास्टरकार्ड की मुहिम 'टीम कैशलेस इंडिया' से जुड़े हैं, जिसमें वह देश के व्यापारियों को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
          • यह अभियान 'टीम कैशलेस इंडिया' उपभोक्ताओं और व्यापारियों को डिजिटल भुगतान के लिए बढ़ावा देता है। यह अभियान सभी भारतीयों को एक या एक से अधिक व्यापारियों को नामांकित करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो वर्तमान में डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करते हैं।
          • मास्टरकार्ड डिजिटल भुगतान स्वीकृति बुनियादी ढांचे को तैनात करके नामांकित व्यापारियों का समर्थन करने के लिए ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), भागीदारी बैंकों और फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा।
                उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
            • मास्टरकार्ड स्थापित: 1966; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस।

            बैंकिंग

                  8. डाक विभाग ने शुरू की मोबाइल बैंकिंग सुविधा
            • डाक विभाग ने अपने बचत खाता ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग शुरू की है।
            • यह सुविधा CBS (कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) डाकघरों के सभी डाकघर बचत खाताधारकों के लिए उपलब्ध होगी।
            • इस मोबाइल बैंकिंग सुविधा की शुरुआत डाक विभाग द्वारा उनके बचत खाताधारकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू किए जाने के लगभग एक साल बाद हुई है।

            रैंक और रिपोर्ट

                  9. WGI सर्वेक्षण में भारत 82वें स्थान पर
            • वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स (WGI) में सर्वेक्षण किए गए 128 देशों में से भारत 82वें स्थान पर है।
            • पिछले एक दशक में भारत के औसत आंकड़े बताते हैं कि 34 फीसदी लोगों ने अपरिचितों की मदद की, 24 फीसदी ने पैसे दान किए और 19 फीसदी ने अपना समय दिया।
            • WGI के अनुसार, म्यांमार, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष पर रहा है।

            महत्वपूर्ण दिवस

                  10.अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस : 17 अक्टूबर
            • संयुक्त राष्ट्र 1993 से हर वर्ष 17 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाता है। यह विशेष रूप से विकासशील देशों में, वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता फैलाता है।
            • 2019 का विषय: Acting Together to Empower Children, their Families and Communities to End Poverty.

            खेल समाचार

                  11. यशस्वी जैसवाल बने डबल सेंचुरी बनाने वाले युवा बल्लेबाज़
            • मुंबई के 17 वर्षीय यशस्वी जैसवाल, वन डे क्रिकेट में डबल सेंचुरी बना कर विश्व के सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गये हैं।
            • उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच में अपनी पारी खेली। उन्होंने कर्नाटक के अलुर में झारखंड के खिलाफ 154 गेदों में 203 रन बनाए। जिसमें 12 छ्क्के और 17 चौक्के शामिल हैं।
                  12. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने जीता SAFF अंडर-15 महिला चैंपियनशिप का ख़िताब
            • भारतीय फुटबॉल टीम ने पेनल्टी शूट-आउट में बांग्लादेश को 5-3 से हराकर SAFF अंडर-15 महिला चैंपियनशिप 2019 का तीसरा संस्करण जीत लिया है।
            • यह टूर्नामेंट दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा भूटान के थिम्पू में चंग्लीमिथांग स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
            • भारतीय कप्तान शिल्की देवी ने फाइनल में जगह बनाने के लिए को 5-3 से जीत हासिल की।

            विविध समाचार

                  13. भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
            • भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने ताइक्वांडो में  "तीन मिनट में एक पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 263 स्ट्राइक (घुटनों से मारना)" और "एक मिनट में एकांतर पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 120 स्ट्राइक" करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
            • उनका पिछला रिकॉर्ड 177 और 102 स्ट्राइक का था।
            • उनके इन दोनों रिकॉर्ड का उद्देश्य महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करना है।
            • तीन मिनट के लिए सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक का रिकॉर्ड बनाते हुए, उन्होंने पुरुष श्रेणी का 226 स्ट्राइक का विश्व रिकॉर्ड भी पार कर लिया। वह अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं, जिसमें मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।
                  14. वस्त्र सचिव ने किया IHGF-दिल्ली मेला का उद्घाटन
            • वस्त्र सचिव, रवि कपूर ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेला (IHGF) के 48वें संस्करण का उद्घाटन किया है।
            • मेले में 3,200 से अधिक भारतीय प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में 110 देशों के लगभग 110 विदेशी खरीदार भी भाग ले रहे हैं।
            • इस मेले में प्रदर्शित उत्पादों में फर्नीचर, फैशन, जीवन शैली और वस्त्र शमिल हैं।
            • हस्तशिल्प आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र न्यूनतम निवेश के साथ बेरोज़गारों के लिए कई अवसर प्रदान करता है।
            • इस क्षेत्र में सालाना लगभग 43,000 करोड़ रुपए (2015) की कमाई होती है। जिसमें से सालाना 10,000 करोड़ रुपये का निर्यात होता है।
            • IHGF-दिल्ली मेला 2019 का विषय : Reduce, Reuse, Recycle.
                  15. फकीर लालन शाह की 129वीं पुण्यतिथि
            • बांग्लादेश में फकीर लालन शाह की 129वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म 1774 में हुआ था, हालांकि इसका कोई लिखित अभिलेख मौजूद नहीं हैं।
            • 1890 में उनका निधन हो गया था। वह हिंदू थे लेकिन उनका पालन-पोषण एक मुस्लिम परिवार द्वारा किया गया था, क्योंकि उनके अपने परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था।
            • फकीर लालन शाह के गीतों में मानवतावाद, प्रेम और समानता के बारे में बात की गई है जो धर्म, जाति और सम्प्रदाय की सीमाओं से परे है।
            • उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की रचना की है, जो बाउल द्वारा लोकप्रिय थे। बाउल ने उन दिनों बंगाल के ग्रामीण इलाकों और असम के कुछ हिस्सों में घूमते हुए अपने गीत गाए थे।
            • उनके समकालीन गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने उनके कुछ गीतों को प्रसारित और प्रकाशित किया था।
                  उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना।

              17 October 2019
              -------------------------------

              डाक विभाग ने शुरू की मोबाइल बैंकिंग सुविधा

              डाक विभाग ने अपने बचत खाता ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग शुरू की है। यह सुविधा CBS (कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) डाकघरों के सभी डाकघर बचत खाताधारकों के लिए उपलब्ध होगी। इस मोबाइल बैंकिंग सुविधा की शुरुआत डाक विभाग द्वारा उनके बचत खाताधारकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू किए जाने के लगभग एक साल बाद हुई है।
              स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

              17 October 2019
              -------------------------------

              WGI सर्वेक्षण में भारत 82वें स्थान पर

              वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स (WGI) में सर्वेक्षण किए गए 128 देशों में से भारत 82वें स्थान पर है। पिछले एक दशक में भारत के औसत आंकड़े बताते हैं कि 34 फीसदी लोगों ने अपरिचितों की मदद की, 24 फीसदी ने पैसे दान किए और 19 फीसदी ने अपना समय दिया। WGI के अनुसार, म्यांमार, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष पर रहा है।
              स्रोत: द हिंदू

              17 October 2019
              -------------------------------

              भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

              भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने ताइक्वांडो में  "तीन मिनट में एक पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 263 स्ट्राइक (घुटनों से मारना)" और "एक मिनट में एकांतर पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 120 स्ट्राइक" करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उनका पिछला रिकॉर्ड 177 और 102 स्ट्राइक का था।
              उनके इन दोनों रिकॉर्ड का उद्देश्य महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। तीन मिनट के लिए सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक का रिकॉर्ड बनाते हुए, उन्होंने पुरुष श्रेणी का 226 स्ट्राइक का विश्व रिकॉर्ड भी पार कर लिया। वह अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं, जिसमें मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।
              स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

              17 October 2019
              -------------------------------

              वस्त्र सचिव ने किया IHGF-दिल्ली मेला का उद्घाटन

              वस्त्र सचिव, रवि कपूर ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेला (IHGF) के 48वें संस्करण का उद्घाटन किया है। मेले में 3,200 से अधिक भारतीय प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में 110 देशों के लगभग 110 विदेशी खरीदार भी भाग ले रहे हैं। इस मेले में प्रदर्शित उत्पादों में फर्नीचर, फैशन, जीवन शैली और वस्त्र शमिल हैं।
              हस्तशिल्प आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र न्यूनतम निवेश के साथ बेरोज़गारों के लिए कई अवसर प्रदान करता है। इस क्षेत्र में सालाना लगभग 43,000 करोड़ रुपए (2015) की कमाई होती है। जिसमें से सालाना 10,000 करोड़ रुपये का निर्यात होता है।
              IHGF-दिल्ली मेला 2019 का विषय : Reduce, Reuse, Recycle.
              स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

              17 October 2019
              -------------------------------

              अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस : 17 अक्टूबर

              संयुक्त राष्ट्र 1993 से हर वर्ष 17 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाता है। यह विशेष रूप से विकासशील देशों में, वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता फैलाता है।
              2019 का विषय: Acting Together to Empower Children, their Families and Communities to End Poverty.
              स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

              17 October 2019
              -------------------------------

              यशस्वी जैसवाल बने डबल सेंचुरी बनाने वाले युवा बल्लेबाज़

              मुंबई के 17 वर्षीय यशस्वी जैसवाल, वन डे क्रिकेट में डबल सेंचुरी बना कर विश्व के सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गये हैं। उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच में अपनी पारी खेली। उन्होंने कर्नाटक के अलुर में झारखंड के खिलाफ 154 गेदों में 203 रन बनाए। जिसमें 12 छ्क्के और 17 चौक्के शामिल हैं।
              स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

              17 October 2019
              -------------------------------

               डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनी चेनानी-नाशरी सुरंग

              जम्मू-कश्मीर में NH 44 पर भारत की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.2 किमी लंबी इस सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था जो जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को 31 किमी तक कम कर देती है।
              उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल: सत्यपाल मलिक।
              स्रोत: द न्यूज़ 18

              17 October 2019
              -------------------------------

              लियो मेसी ने जीता 6वां गोल्डन शू अवार्ड

              बार्सिलोना के कप्तान लियो मेसी ने यूरोपीय लीग में शीर्ष स्थान प्राप्त करके अपना 6वां गोल्डन शू अवार्ड जीत लिया है। मेसी ने 36 गोल किये जो कि उनके निकटतम चैलेंजर पेरिस सेंट-जर्मेन के कियान म्लापे की तुलना में 3 अधिक हैं। मेसी 3 साल से लगातार यह अवार्ड जीत रहें हैं। मेसी के पास अब अपने महान प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मुकाबले दो और गोल्डन शू अवार्ड हैं। यह पुरस्कार 1967 में शुरू किया गया था जब इसे यूसेबियो ने जीता था।
              स्रोत: द न्यूज़ 18

              17 October 2019
              -------------------------------

              UAE ने  की विश्व के पहले AI विश्विद्यालय की घोषणा

              UAE ने आबू धाबी में मोहम्मद बिन जायद यूनिवर्सिटी ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (MBZUAI) की स्थापना की घोषणा की है। यह दुनिया में पहला ग्रेजुएट लेवल, अनुसंधान-आधारित AI विश्वविद्यालय है। MBZUAI स्नातक छात्रों, व्यवसायों और सरकारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सक्षम करेगा।
              MBZUAI, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान का एक नया मॉडल पेश करेगा, जो छात्रों और शिक्षकों को आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपनी क्षमता दिलाने के लिए दुनिया के कुछ सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम प्रदान करेगा।
              विश्वविद्यालय का नाम आबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने भविष्य में राष्ट्र को ज्ञान और वैज्ञानिक सोच के लिए यूएई के मानव विकास के लिए लंबे समय से वकालत की है।
              उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • यूएई की मुद्रा: दिरहम, राजधानी: आबू धाबी।
              स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

              17 October 2019
              -------------------------------

              भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने जीता SAFF अंडर-15 महिला चैंपियनशिप का ख़िताब

              भारतीय फुटबॉल टीम ने पेनल्टी शूट-आउट में बांग्लादेश को 5-3 से हराकर SAFF अंडर-15 महिला चैंपियनशिप 2019 का तीसरा संस्करण जीत लिया है। यह टूर्नामेंट दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा भूटान के थिम्पू में चंग्लीमिथांग स्टेडियम में आयोजित किया गया था। भारतीय कप्तान शिल्की देवी ने फाइनल में जगह बनाने के लिए को 5-3 से जीत हासिल की।
              स्रोत: द हिंदू

              17 October 2019
              -------------------------------

              फकीर लालन शाह की 129वीं पुण्यतिथि

              बांग्लादेश में फकीर लालन शाह की 129वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म 1774 में हुआ था, हालांकि इसका कोई लिखित अभिलेख मौजूद नहीं हैं। 1890 में उनका निधन हो गया था। वह हिंदू थे लेकिन उनका पालन-पोषण एक मुस्लिम परिवार द्वारा किया गया था, क्योंकि उनके अपने परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था।
              फकीर लालन शाह के गीतों में मानवतावाद, प्रेम और समानता के बारे में बात की गई है जो धर्म, जाति और सम्प्रदाय की सीमाओं से परे है। उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की रचना की है, जो बाउल द्वारा लोकप्रिय थे। बाउल ने उन दिनों बंगाल के ग्रामीण इलाकों और असम के कुछ हिस्सों में घूमते हुए अपने गीत गाए थे। उनके समकालीन गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने उनके कुछ गीतों को प्रसारित और प्रकाशित किया था।
              उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना।
              स्रोत: द डीडी न्यूज़

              17 October 2019
              -------------------------------

              मास्टरकार्ड और धोनी मिलकर देंगे 'टीम कैशलेस इंडिया' को बढ़ावा

              किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी मास्टरकार्ड की मुहिम 'टीम कैशलेस इंडिया' से जुड़े हैं, जिसमें वह देश के व्यापारियों को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
              यह अभियान 'टीम कैशलेस इंडिया' उपभोक्ताओं और व्यापारियों को डिजिटल भुगतान के लिए बढ़ावा देता है। यह अभियान सभी भारतीयों को एक या एक से अधिक व्यापारियों को नामांकित करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो वर्तमान में डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करते हैं। मास्टरकार्ड डिजिटल भुगतान स्वीकृति बुनियादी ढांचे को तैनात करके नामांकित व्यापारियों का समर्थन करने के लिए ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), भागीदारी बैंकों और फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा।
              उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • मास्टरकार्ड स्थापित: 1966; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस।
              स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

              17 October 2019
              -------------------------------

              भारत ने एमआई-24 वी हेलीकॉप्टर का दूसरा जोड़ा अफगानिस्तान को सौंपा

              भारत ने एमआई-24 वी हेलीकॉप्टर का दूसरा जोड़ा अफ़गान वायु सेना की श्रमता को बढ़ाते हुए अफगानिस्तान को सौंपा है। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने आधिकारिक रूप से इन हेलीकॉप्टरों को अफगानिस्तान के कार्यकारी रक्षा मंत्री असदुल्ला खालिद को एक समारोह में सैन्य हवाई अड्डे पर सौंपा है। 
              यह हेलीकॉप्टर 2015 और 2016 में भारत द्वारा अफगानिस्तान को पहले गिफ्ट किए गए चार लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के स्थान पर दिए गये हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा दिया जाने वाला कॉम्बैट प्रदर्शन और आक्रामक फायर पावर क्षमता अफगान वायु सेना (AAF) की प्रभावशीलता और दक्षता में वृद्धि करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ANDSF में एजाइल और रोबस्ट आतंकवाद-रोधी क्षमता है। 
              उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • भारत के वायु सेना प्रमुख: राकेश कुमार सिंह भदौरिया
              स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

              17 October 2019
              -------------------------------

              मणिपुर में शुरू हुआ शिरुई लिली महोत्सव 2019

              केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने मणिपुर के उखरुल के शिरुई वनगायन मैदान में शिरुई लिली महोत्सव, 2019 का उद्घाटन किया है। श्री पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के साथ मिलकर चार दिवसीय राज्योत्सव के तीसरे संस्करण को खोलने के रूप में एकता की प्रतिमा का उद्घाटन किया है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के इस संयुक्त प्रयास से ही क्षेत्र की पर्यटन और संस्कृति को लोगों की अपेक्षा के स्तर तक बढ़ावा मिल सकता है।
              उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • मणिपुर के राज्यपाल: पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य; मणिपुर की राजधानी: इंफाल।
              स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

              17 October 2019
              -------------------------------

              रेल मंत्री ने 9 'सेवा सर्विस' ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

              रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 9 नई 'सेवा सर्विस' ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। यह ट्रेनें छोटे कस्बों को बड़े शहरों से जोड़ती हैं और उनमें से वडनगर-मेहसाणा ट्रेन रेलवे की तरफ़ से हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को एक तोहफा है क्योंकि वडनगर स्टेशन पर मोदी जी चाय बेचा करते थे। 9 "सेवा सर्विस" ट्रेनों को बिना किसी अतिरिक्त निवेश के शुरू किया गया है और यह मौजूदा संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का एक उदाहरण है।
              यह ट्रेनें हैं - दिल्ली से शामली, भुवनेश्वर से नयागढ़ शहर, मर्कोंगसेलेक से डिब्रूगढ़, कोयंबटूर से पलानी, कोयम्बटूर से पोल्लाची, वडनगर से मेहसाणा, असीमा से हिम्मतनगर, करूर से सलेम, यशवंतपुर से तुमकुर।
              स्रोत: द हिंदू

              0 comments:

              Post a Comment

              यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


              टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

              Advertisement Adnow

              Popular Posts of The month

              Amazon Offers

               
              अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले