Wednesday, October 2, 2019

☞   ✅ स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में केरल शीर्ष पर〰️

✅ स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में केरल शीर्ष पर〰️

📕 NITI Aayog द्वारा शुरू किए गए "स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक" में केरल शीर्ष पर है. उत्तर प्रदेश को सूची में सबसे नीचे स्थान दिया गया है. केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में चंडीगढ़ सबसे ऊपर है.

📙 स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक सीखने के परिणामों, एक्सेस, इक्विटी, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के आधार पर राज्यों का आकलन करता है. आकलन करने के लिए आयोग द्वारा सर्वेक्षण डेटा, राज्यों के स्व-रिपोर्ट डेटा और तीसरे पक्ष के सत्यापन का उपयोग किया जाता है. तमिलनाडु एक्सेस और इक्विटी के परिणामों में शीर्ष पर है जबकि कर्नाटक ने सीखने के परिणामों पर नेतृत्व किया है. हरियाणा में सबसे अच्छे बुनियादी ढांचे और सुविधाएं देखी गयी.


✅ के.एस. धतवालिया बने PIB के प्रधान महानिदेशक

📙 वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा अधिकारी, के.एस. धतवालिया को प्रेस सूचना ब्यूरो का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वह सितांशु कार का स्थान लेंगे और वह सरकार के 28वें प्रधान प्रवक्ता होंगे. उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है.


✅ गाँधी जी की 150वीं जयंती पर यूनेस्को और दूरदर्शन ने की साझेदारी

देश के सार्वजनिक सेवा प्रसारक, यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) और दूरदर्शन ने 1-2 अक्टूबर 2019 को द्विभाषी टीवी कार्यक्रम ‘Mahatma Lives‘ या ‘बापू जिंदा हैं’ के प्रसारण के लिए साझेदारी की है.

यूनेस्को और दूरदर्शन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर इस द्विभाषी टीवी कार्यक्रम का प्रसारण करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके विचारों और शिक्षाओं का जश्न मनाना है जिसने भारत के साथ-साथ दुनिया भर में लोगों के जीवन को आकार दिया है.

यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले; यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

💖💖★Share 🔜

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले