प्रश्न 11 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण और शहरी आबादी की साक्षरता दर क्रमशः है -
(अ) 61.44 व 79.68
(ब) 62.43 व 78.78
(स) 63.46 व 77.72
(द) 64.45 व 76.72
उत्तर 61.44 व 79.68
प्रश्न 12 कथन अ: राजस्थान में जनसंख्या का वितरण असमान है।
कारण ब: राज्य में जलवायु तथा उच्चावचीय कारकों में विविधता पायी जाती है।
(अ) अ तथा ब दोनों सही हैं
(ब) अ सही है, परन्तु ब गलत है।
(स) अ सही नहीं है, परन्तु ब सही है।
(द) अ तथा ब दोनों सही नहीं है।
उत्तर अ तथा ब दोनों सही हैं
प्रश्न 13 जनगणना 2001 एवं 2011 के मध्य, राजस्थान के किन जिलों में लिंगानुपात में कमी आई है -
(अ) राजसमन्द एवं चूरू
(ब) अजमेर एवं धौलपुर
(स) अजमेर एवं झालावाड़
(द) धौलपुर एवं झालावाड़
उत्तर राजसमन्द एवं चूरू
प्रश्न 14 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण महिला साक्षरता दर है -
(अ) 49.6 प्रतिशत
(ब) 52.1 प्रतिशत
(स) 45.8 प्रतिशत
(द) 41.3 प्रतिशत
उत्तर 45.8 प्रतिशत
प्रश्न 15 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के किन जिलों में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत उनकी कुल जनसंख्या में न्यूनतम है -
(अ) सीकर और धौलपुर
(ब) झुन्झुनु और चूरू
(स) बीकानेर और नागौर
(द) गंगानगर और हनुमानगढ़
उत्तर बीकानेर और नागौर
प्रश्न 16 जनगणना 2011 के अनुसार क्रमशः भारत एवं राजस्थान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या है -
(अ) 24.87 प्रतिशत एवं 31.15 प्रतिशत
(ब) 34.15 प्रतिशत एवं 24.87 प्रतिशत
(स) 21.87 प्रतिशत एवं 34.15 प्रतिशत
(द) 31.15 प्रतिशत एवं 24.87 प्रतिशत
उत्तर 31.15 प्रतिशत एवं 24.87 प्रतिशत
प्रश्न 17 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न जिलों के समूह में से सही जनसंख्या घनत्व का अवरोही क्रम कौन सा है -
(अ) दौसा, भरतपुर, उदयपुर, कोटा
(ब) भरतपुर, कोटा, दौसा, उदयपुर
(स) कोटा, भरतपुर, उदयपुर, दौसा
(द) भरतपुर, दौसा, कोटा, उदयपुर
उत्तर भरतपुर, दौसा, कोटा, उदयपुर
प्रश्न 18 राजस्थान जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार अवरोही क्रम में जिलेवार सही अनुक्रम बताइये -
(अ) कोटा, अजमेर, गंगानगर और चूरू
(ब) जयपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर
(स) जयपुर, अजमेर, अलवर और दौसा
(द) अलवर, दौसा, अजमेर और चूरू
उत्तर जयपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर
प्रश्न 19 वर्ष 2011 में राजस्थान में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत था -
(अ) 23.39
(ब) 22.89
(स) 31.12
(द) 24.90
उत्तर 24.90
प्रश्न 20 राजस्थान में किस जनगणना वर्ष में सर्वाधिक जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर अंकित की गई -
(अ) 1981
(ब) 1991
(स) 2001
(द) 2011
उत्तर 1981
•───────────────────•







