आरटीजीएस के अतिरिक्त पैसे एक खाते से दूसरे खाते में भेजने का एक अन्य लोकप्रिय माध्यम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) है। इसमें ट्रांसफर के लिए न्यूनतम और अधिकतम पैसे की सीमा नहीं है। आरबीआई ने अधिसूचना में कहा कि उसने आरटीजीएस में ग्राहक लेनदेन हेतु समय को शाम साढे चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है।
आरटीजीएस के बारे में :-
# आरटीजीएस के तहत व्यक्तिगत खाताधाकों या समूह में ग्राहकों को पैसा भेजने की सुविधा मिलती है।
# आरटीजीएस सिस्टम के तहत मनी ट्रांसफर का काम तुरंत होता है।
# आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है।
# गौरतलब है, आरटीजीएस के ज़रिए न्यूनतम 02 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं जबकि अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है।
# आरटीजीएस सबसे तेज मनी ट्रांसफर सेवा है।
# आरटीजीएस का उपयोग बैंक से या नेटबैंकिंग के माध्यम से भी किया जा सकता है।







