Monday, May 27, 2019

☞   ✔️ 27/05/2019 मशहूर डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन

मशहूर डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन


Date 2019-05-27 : हाल ही में, फिल्म अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई 2019 को मुंबई में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थे। वीरू देवगन मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थे। उन्होंने विभिन्न फिल्मों में स्टंट निर्देशन किया था। वीरु देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर में देवगन परिवार में हुआ था। वीरु देवगन ने उन्होंने 80 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए लड़ाई और एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उन्होंने एक फिल्म भी निर्देशित की है, जिसका शीर्षक “हिंदुस्तान की कसम है”, जो 1999 में रिलीज हुई थी। 

वीरू देवगन के बारे में :- 

# वे वर्ष 1957 में मात्र 14 वर्ष की आयु में अमृतसर से मुंबई आ गये थे। 

# वे मुंबई में टैक्सियां धोने लगे और कारपेंटर का काम करने लगे, हौसला लौटने पर फिल्म स्टूडियोज़ के चक्कर काटने लगे। 

# वे हीरो बनना चाहते थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अभिनेता बनने का ख़्वाब छोड़ दिया। 

# उन्होंने इंकार (1977), श्री नटवरलाल (1979), क्रांति (1981), हिम्मतवाला (1983), शहंशाह (1988), त्रिदेव (1989), बाप नुम्बरी बेटा दस नंबरी (1990), फूल और कांटे (1991) जैसी फिल्मों में एक्शन निर्देशन किया था।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले