राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में 4जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी
यह भी ध्यान दे की सुप्रीम कोर्ट में इन चार जजों की नियुक्ति के साथ ही अब जजों की कुल संख्या 31 हो गई है। चारों जज जल्द ही शपथ ले सकते हैं। बता दें कि साल 2010 के बाद सुप्रीम कोर्ट में पहली बार तय जजों की संख्या रहेगी। सरकार ने वरिष्ठता का हवाला देकर जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना की सिफारिश पर कॉलेजियम को फिर से विचार करने को कहा था। इसके बाद कॉलेजियम ने 12 अप्रैल को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एएस बोपन्ना को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी।







