Tuesday, May 28, 2019

☞   ✔️ 28/05/2019 पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गये

Date 2019-05-28 : अरुणाचल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेमा खांडू राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे 29 मई को अरुणाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ उन्हें राज्यपाल बी.डी. मिश्रा दिलाएंगे। इस फैसले की जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरण रिजिजू ने ट्वीट कर दी। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही हुए विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस केवल चार सीटों पर जीत दर्ज की। जेडीयू ने भी सात सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले साल 2014 के चुनाव में भाजपा को सात सीटें ही मिली थीं। वहीं इस बार नेशनल पीपुल्स पार्टी को पांच सीटें मिली हैं। इसके अतिरिक्त पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को एक सीटें और दो सीटें निर्दलीय भी जीतें हैं। 

पेमा खांडू के बारे में :- 

# पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को हुआ। 

# वे अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के पुत्र है। 

# उन्होंने पहली बार साल 2011 में विधानसभा में प्रवेश किया। 

# वे पर्यटन मंत्री, शहरी विकास मंत्री, ग्रामीण विकास, जल संसाधन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। 

# उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय के हिन्दू कॉलेज से स्नातक डिग्री हासिल की।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले