प्रश्न 1. 16वीं लोकसभा में सांसदों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर. 545
प्रश्न 2. 16वीं लोकसभा में पुरूष सांसदों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 479
प्रश्न 3. 16वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 66
प्रश्न 4. 16वीं लोकसभा में सबसे बुजुर्ग सांसद कौन हैं?
उत्तर. श्री लालकृष्ण आडवाणी, उम्र – 90 (जन्मतिथि – 08.11.1927)
प्रश्न 5. 16वीं लोकसभा में सबसे युवा सांसद कौन हैं?
उत्तर. श्री दुष्यंत चौटाला, उम्र-27 (जन्मतिथि – 03.04.1988)
प्रश्न 6. पहली लोकसभा का गठन कब हुआ था?
उत्तर. 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 के बीच संपन्न हुए पहले आम चुनाव के बाद 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन हुआ थाl
प्रश्न 7. लोकसभा के पहले सत्र का आयोजन कब किया गया था?
उत्तर. लोकसभा के पहले सत्र का आयोजन 13 मई 1952 को किया गया थाl
प्रश्न 8. लोकसभा को लोकप्रिय सदन क्यों कहा जाता है?
उत्तर. लोकसभा के प्रतिनिधियों का चुनाव आम जनता द्वारा वयस्क मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से किया जाता है, इसी कारण से लोकसभा को लोकप्रिय सदन कहा जाता हैl
भारत के लोकसभा अध्यक्षों की सूची
प्रश्न 9. लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. श्री जी.वी.मावलंकर पहले लोकसभा अध्यक्ष थे (कार्यकाल: 15 मई 1952 – 27 फरवरी 1956)
प्रश्न 10. लोकसभा के पहले उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. श्री एम. अनंत सयानाम आयंगर लोकसभा के पहले उपाध्यक्ष थेl (कार्यकाल: 30 मई 1952 – 7 मार्च 1956)
प्रश्न 11. लोकसभा का कार्यकाल कितने दिनों का होता है?
उत्तर. सामान्य तौर पर लोकसभा की अवधि आम चुनाव के बाद हुई पहली बैठक से पांच वर्ष के लिए होती है, इसके बाद यह स्वंय ही विघटित हो जाती हैl हालांकि राष्ट्रपति को पांच वर्ष से पहले किसी भी समय इसे विघटित करने का अधिकार हैl इसके खिलाफ न्यायलय में चुनौती नहीं दी जा सकती हैl इसके अलावा लोकसभा की अवधि आपातकाल की स्थिति में एक बार में एक वर्ष तक बढ़ाई जा सकती हैl लेकिन इसका विस्तार किसी भी दशा में आपातकाल खत्म होने के बाद छह महीने की अवधि से अधिक नहीं हो सकता हैl
विभिन्न राज्यों में आवंटित लोकसभा सीटों का विवरण
प्रश्न 12. लोकसभा की बैठक का आयोजन करने के लिए कोरम क्या है?
उत्तर. “कोरम” लोकसभा सदस्यों की वह न्यूनतम संख्या है, जिनकी उपस्थिति में सदन का कार्य संपादित होता हैl यह प्रत्येक सदन में पीठासीन अधिकारी समेत कुल सदस्यों का दसवां हिस्सा होता हैl इसका अर्थ यह है कि यदि लोकसभा में कोई कार्य करना है तो कम-से-कम 55 सदस्य अवश्य उपस्थित होने चाहिएl लोकसभा के लिए कोरम से संबंधित नियमों का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 100 (3) के तहत किया गया हैl
प्रश्न 13. लोकसभा का पीठासीन अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. ‘लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष’ लोकसभा के पीठासीन अधिकारी होते हैंl
प्रश्न 14. लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल कितने दिनों का होता है?
उत्तर. लोक सभा की पहली बैठक के बाद से जब तक लोकसभा का विघटन नहीं हो जाता है, तब तक अध्यक्ष का कार्यकाल जारी रहता हैl इसके अलावा संविधान की धारा 94, 101 और 102 में निर्दिष्ट किसी भी कारण से अगर वह लोकसभा का सदस्य नहीं रह जाता है तो लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उसका कार्यकाल भी समाप्त हो जाता हैl
लोक सभा एवं राज्य सभा में अंतर
प्रश्न 15. लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता लोकसभा उपाध्यक्ष करता हैl
प्रश्न 16. लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का “पद रिक्त” होने की स्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. जब लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का पद रिक्त हो तो लोकसभा की अध्यक्षता वह सदस्य करता है जिसे राष्ट्रपति इस कार्य के लिए चुनते हैंl उस व्यक्ति को प्रोटेम स्पीकर या सामयिक अध्यक्ष कहा जाता हैl
प्रश्न 17. लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की “अनुपस्थिति” में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. लोकसभा की कार्यवाही को नियमानुसार और सुचारू ढ़ंग से चलाने के लिए लोकसभा के गठन के समय या बाद में समय-समय पर अध्यक्ष द्वारा अधिकतम 10 सदस्यों के पैनल को नामित किया जाता हैl इन्हीं 10 सदस्यों में से कोई सदस्य सदन में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में या अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की आज्ञा से सदन की बैठक की अध्यक्षता करता हैl अध्यक्ष के रूप में नामित व्यक्ति तब तक अपने पद पर बना रहता है,
प्रश्न 18. वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर. श्रीमति सुमित्रा महाजन







